नेतन्याहू ने बताया है कि उन्हें शुरुआती चरण का प्रोस्टेट कैंसर था, जिसका उन्होंने समय रहते इलाज करवा लिया है। अपनी सालाना मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद नेतन्याहू ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह अहम जानकारी दी। उन्होंने देश और दुनिया को भरोसा दिलाया है कि एक घातक ट्यूमर को उनके शरीर से सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है और अब उनकी शारीरिक स्थिति बिल्कुल बेहतरीन है।नेतन्याहू ने बताया कि यह बीमारी अचानक नहीं पकड़ी गई बल्कि एक रूटीन मेडिकल चेकअप के दौरान इसका पता चला था। करीब डेढ़ साल पहले उन्हें प्रोस्टेट के बढ़ने की समस्या हुई थी, जो कि उस समय कैंसर (बिनाइन) नहीं था। उस वक्त उनकी एक सफल सर्जरी की गई थी। उसी सर्जरी के बाद से डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही थी।इसी रूटीन जांच के दौरान हाल ही में डॉक्टरों को एक सेंटीमीटर से भी छोटे आकार का एक बहुत ही ‘छोटा सा धब्बा’ दिखाई दिया। गहन जांच करने पर पता चला कि यह शुरुआती चरण का एक घातक कैंसर वाला ट्यूमर था। इसके बाद तुरंत इलाज शुरू किया गया, जिसने इस समस्या को पूरी तरह से खत्म कर दिया और अब शरीर में इसका कोई भी नामोनिशान बाकी नहीं है।इस्राइली प्रधानमंत्री ने इस बात का भी साफ और सीधा जवाब दिया है कि उन्होंने अपनी बीमारी की रिपोर्ट तुरंत सार्वजनिक क्यों नहीं की थी। नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने खुद अपनी मेडिकल रिपोर्ट जारी करने में देरी करने का अनुरोध डॉक्टरों से किया था।दरअसल, उस समय इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध अपने चरम पर था और हालात बहुत नाजुक थे। वे बिल्कुल नहीं चाहते थे कि इस संवेदनशील समय में ईरान (तेहरान) को उनके स्वास्थ्य को लेकर इस्राइल के खिलाफ ‘और भी ज्यादा झूठ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें