वहीं 12वीं में श्रीराम टहल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैफाबाद, प्रतापगढ़ के रजनीश यादव ने 89.36% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत बोर्ड परीक्षा परिणाम में जहां छात्राओं ने बाजी मारी है।वहीं, मेरिट सूची में प्रतापगढ़ के मेधावी छाए हुए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक व परिषद के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र देव और परिषद सचिव शिव लाल ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजधानी स्थित कार्यालय से परिणाम की घोषणा की। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को 2026 की पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) की परीक्षा के परिणाम की घोषणा की। 10वीं में राधा देवी आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरसहायगंज, कन्नौज की सृष्टि ने 94.43% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। महेंद्र देव ने बताया कि पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) परीक्षा में 21,915 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 16,615 शामिल हुए। इसमें 15,029 उत्तीर्ण हुए। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 95.91% रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 2.79% की वृद्धि हुई है। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.68% और बालिकाओं का 96.64% रहा है। इसी तरह उत्तर मध्यमा प्रथम (11वीं) की परीक्षा में 19,745 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 15,746 शाामिल हुए। इसमें 14,028 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 94.40% रहा। इसमें भी 2.32% की वृद्धि हुई है। बालकों का पास प्रतिशत 94.33% और बालिकाओं का 94.62% रहा है। जबकि उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) की परीक्षा में 14,162 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 13,302 शामिल हुए। इसमें 12,306 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 94.86% रहा। इसमें 6.82% की वृद्धि हुई है। बालकों का पास प्रतिशत 94.47% और बालिकाओं का 9 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें