भारत में पाकिस्तान का पंखा: मदरसे में मिला चलता, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा; सामने आया तीसरे देश का कनेक्शन

मदरसा प्रबंधक हिरासत में पुलिस ने इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने मदरसा प्रबंधक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह मामला संवेदनशील प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गौर किया। पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। जांच में पता चला कि यह पंखा सऊदी अरब से खरीदा गया था। इसके संबंध में सभी आवश्यक दस्तावेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 1 min · National Desk

बंगाल: 'TMC नेता कतार में, अभी दरवाजे बंद'; BJP का दावा; समिक भट्टाचार्य बोले- पार्टी में फिल्टर सिस्टम लागू

कोलकाता की राजनीति में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है। निलंबित टीएमसी नेता रिजु दत्ता के बयान के बाद भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिससे सत्ता और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने सुवेंदु अधिकारी को नेचुरल लीडर बताते हुए कहा कि उन्होंने ममता बनर्जी को दो बार चुनावी मुकाबले में मात दी है। इस बयान ने बंगाल की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। #WATCH | Kolkata | On suspended TMC leader Riju Dutta praising West Bengal CM Suvendu Adhikari, West Bengal BJP President Samik Bhattacharya says, “… Suvendu Adhikari is a natural leader. He defeated Mamata Banerjee twice. And he (Riju) will praise him more because he also… https://t.co/FeszerYkrD pic.twitter.com/qGJQOyATiv — ANI (@ANI) May 10, 2026 भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि टीएमसी के कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फोन कॉल्स की लंबी कतार लगी है, लेकिन पार्टी फिलहाल किसी को भी शामिल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि “आप सोच भी नहीं सकते कि कितने फोन कॉल्स आ रहे हैं और कितनी लंबी लाइन लगी होगी। लेकिन हम अभी किसी को नहीं ले रहे हैं। हमारे पास एक फिल्टर सिस्टम भी है।“भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी को लेकर पहले भी कई टिप्पणियां की गई हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि पार्टी एक सख्त प्रक्रिया और संगठन के आधार पर चलती है। उन्होंने कहा “हमारी पार्टी के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। हमारी पार्टी को वॉशिंग मशीन कहा गया… BJP ‘मां गंगा’ है। लेकिन हमारे पास घाटों पर लोग तैनात हैं, जो चुनते हैं कि किसे डुबकी लगाने देना है… अभी, किसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

शपथ लेते ही विवादों में विजय सरकार: राज्य गान से पहले वंदे मातरम् बजाने पर CPI ने जताई आपत्ति, उठाए कई सवाल

दरअसल, रविवार को चेन्नई में टीवीके प्रमुख जोसेफ सी विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विवाद तब शुरू हुआ जब इस शपथ ग्रहण समारोह में गानों का क्रम तय किया गया। समारोह की शुरुआत में सबसे पहले ‘वंदे मातरम’ बजाया गया। इसके बाद देश का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बजाया गया और सबसे अंत में तीसरे नंबर पर तमिलनाडु का राज्य गान ‘तमिल थाई वजथु’ बजाया गया। इसी क्रम को लेकर सीपीआई के राज्य सचिव एम वीरपांडियन ने नाराजगी जताते हुए इसे राज्य की स्थापित परंपराओं के खिलाफ बताया है। उनका कहना है कि सरकारी कार्यक्रम हमेशा ‘तमिल थाई वजथु’ से शुरू होते हैं और राष्ट्रगान के साथ खत्म होते हैं।इस विवाद में ‘वंदे मातरम’ को लेकर भी सीपीआई ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सीपीआई नेता वीरपांडियन ने दावा किया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ही यह तय हो गया था कि ‘वंदे मातरम’ राष्ट्रगान के रूप में काम नहीं कर सकता है। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया है कि यह गीत एक विशिष्ट देवता को समर्पित है और इसका स्वरूप कुछ हद तक सांप्रदायिक और धार्मिक है। इसलिए, राज्य के सबसे बड़े सरकारी समारोह में इसे पहली जगह देना और राज्य गान को तीसरे नंबर पर धकेलना पूरी तरह से गलत है। यह कदम राज्य की सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।इस पूरे मामले में राजभवन यानी लोक भवन की भूमिका पर भी सीधे तौर पर निशाना साधा गया है। सीपीआई ने आरोप लगाया है कि तमिलनाडु सरकार द्वारा आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह के एजेंडे में बदलाव जानबूझकर किया गया है। वीरपांडियन का कहना है कि लोक भवन के कथित निर्देशों के तहत ही ‘वंदे मातरम’ को प्राथमिक स्थान दिया गया और तमिल वंदना को तीसरे स्थान पर रखा गया है। यह पूरी तरह से राज्य की स्थाप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

सीएम बनने वाली पहली अभिनेत्री नहीं थीं जयललिता; ये दिग्गज भी राजनीति में उतरे, अब विजय बने नए मुख्यमंत्री

सीएम बनने वाली पहली अभिनेत्री नहीं थीं जयललिता; ये दिग्गज भी राजनीति में उतरे, अब विजय बने नए मुख्यमंत्री 30 जून 1977- यह वो तारीख है जो दक्षिण भारत की राजनीति और फिल्म जगत में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आई। इस दिन साउथ के सुपरस्टार एमजीआर (मारुतूर गोपालन रामचन्द्रन) वो पहले अभिनेता बने, जिसने मुख्यमंत्री की गद्दी तक का सफर तय किया। इसके बाद ताे साउथ में दिग्गज फिल्मी अभिनेताओं का राजनीति में आना रिवाज सा बन गया। अब इसी क्रम में तमिलनाडु को विजय थलापति के रूप में एक और ‘सुपरस्टार’ मुख्यमंत्री मिल सकता है। और पढ़ें चुनावों में टीवीके की शानदार जीत के बाद, थलापति विजय (जोसेफ विजय चंद्रशेखर) तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। हालांकि, एमजीआर और थलापति विजय ही नहीं बल्कि साउथ की राजनीति में कई और फिल्मी सितारे भी उतरे हैं। इनमें से कुछ मुख्यमंत्री की कुर्सी तक भी पहुंचे हैं। जानते हैं लिस्ट में किन-किन के नाम शामिल हैं… यह वो तारीख है जो दक्षिण भारत की राजनीति और फिल्म जगत में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आई। इस दिन साउथ के सुपरस्टार एमजीआर (मारुतूर गोपालन रामचन्द्रन) वो पहले अभिनेता बने, जिसने मुख्यमंत्री की गद्दी तक का सफर तय किया। इसके बाद ताे साउथ में दिग्गज फिल्मी अभिनेताओं का राजनीति में आना रिवाज सा बन गया। अब इसी क्रम में तमिलनाडु को विजय थलापति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

क्या फिर लौटेंगी ममता: 1977 के बाद जो बंगाल की सत्ता से गया वो दल कभी लौटकर नहीं आया, टीएमसी का क्या होगा?

क्या फिर लौटेंगी ममता: 1977 के बाद जो बंगाल की सत्ता से गया वो दल कभी लौटकर नहीं आया, टीएमसी का क्या होगा? और पढ़ें बंगाल में छोटे या कम अवधि की सरकारें और मुख्यमंत्री दोनों की ही काफी कमी रही है। इसी का नतीजा है कि राज्य में शुभेंदु से पहले तक बंगाल के पूरे इतिहास में सिर्फ आठ मुख्यमंत्री ही रहे हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेस के बंगाल की सत्ता से जाने के बाद कोई भी मुख्यमंत्री चुनाव हारने के बाद दोबारा कभी सत्ता में वापस नहीं लौटा। यहां तक की 1977 के बाद कोई पार्टी भी हारने के बाद कभी सत्ता में नहीं लौटी। पश्चिम बंगाल में 9 मई (शनिवार) को शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बन गई। इसी के साथ राज्य में एक और मुख्यमंत्री के लंबे शासन का अंत हो गया। ममता बनर्जी ने राज्य में मुख्यमंत्री के तौर पर कुल तीन कार्यकाल यानी 15 साल पूरे किए। हालांकि, अब उनके भविष्य को लेकर चर्चा का दौर जारी है। इसकी दो बड़ी वजहें हैं, पहली- बंगाल में अब तक किसी भी सरकार का कार्यकाल छोटा यानी एक बार का नहीं रहा है। दूसरा- ममता बनर्जी की उम्र भी अब 71 साल है। आइये जानते हैं… पश्चिम बंगाल में सरकारों और मुख्यमंत्रियों के बदलने का क्या इतिहास रहा है? पश्चिम बंगाल में सबसे पहला शासन कांग्रेस का रहा। आजाद भारत में बिधान चं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराया कैंटर, दो महिलाओं और आठ माह के मासूम की मौत

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराया कैंटर, दो महिलाओं और आठ माह के मासूम की मौत या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें और पढ़ें जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना इलाके में रविवार तड़के गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और आठ माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब तीन बजे गांव जखेड़ा रहमत के पास हुआ, जहां बरेली से लुधियाना जा रहा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना इलाके में रविवार तड़के गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और आठ माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब तीन बजे गांव जखेड़ा रहमत के पास हुआ, जहां बरेली से लुधियाना जा रहा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

योगी कैबिनेट विस्तार: जानिए उन चेहरों के बारे में जो चुनाव से एक साल पहले बनेंगे मंत्री, ये है भाजपा की रणनीति

1 of 7 योगी कैबिनेट विस्तार - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें भाजपा नेतृत्व इस विस्तार के जरिये पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक ओबीसी, दलित और ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की रणनीति पर काम कर रहा है। जिन नामों की सबसे अधिक चर्चा है, उनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, सपा से भाजपा में आए मनोज पांडेय, बसपा पृष्ठभूमि की पूजा पाल, अलीगढ़ की खैर सीट से विधायक सुरेंद्र दिलेर और दलित चेहरे के तौर पर फतेहपुर के खागा सीट से विधायक कृष्णा पासवान शामिल हैं। आइए जानते हैं, उन चेहरों के बारे में जो मंत्रिमंडल में शामिल होने की रेस में सबसे आगे हैं। - यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लगने जा रहा है। आज होने वाले विस्तार में छह मंत्री शपथ ले सकते हैं। माना जा रहा है कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच यह विस्तार राजनीतिक संदेश देने वाला है। 2 of 7 योगी कैबिनेट विस्तार - फोटो : अमर उजाला भूपेंद्र चौधरी: पश्चिम यूपी और जाट राजनीति का बड़ा चेहरा भूपेंद्र सिंह चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र से आते हैं। वह जाट समुदाय में भाजपा का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ विधान परिषद सदस्य भी रह चुके हैं। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में पंचायतीराज मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: बिहार-झारखंड समेत उत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश, कई राज्य गर्मी से बेहाल; छह लोगों की मौत

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तरी कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर 50-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और बारिश हुई। पटना में आए भीषण तूफान में पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। इससे तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह चरमरा गई। झारखंड के कोडरमा जिले में बीती रात भीषण बारिश के दौरान बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। ये तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। राज्य सरकार ने चार-चार लाख मुआवजे की घोषणा की है।आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर के राज्यों, गुजरात और तमिलनाडु में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और चमक और गरज के साथ बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में रामपुर, रोहरू और कल्पा जिलों में भीषण तेज हवाएं चलीं और बिजली कौंधी। मौसम विभाग ने प्रदेश का चार जिलों में 12 और 13 मई को आंधी-तूफान और बिजली कौंधने की संभावना जताई है।आईएमडी ने 11 मई से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 10 मई को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ेगा, जबकि गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम राजस्थान में लू चलने की आशंका है। दूसरी ओर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, आंधी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने किसानों को मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: आज कर्नाटक-तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी; हैदराबाद को देंगे ₹9400 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात

और पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल यानी 11 मई को कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह हैदराबाद में करीब 9,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भी शामिल होंगे। दो आधिकारिक बयानों में कहा गया है कि पीएम मोदी रविवार सुबह बंगलूरू में द आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें वर्षगांठ समारोह में भी हिस्सा लेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। वह आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नवनिर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी आर्ट ऑफ लिविंग की देशव्यापी सेवा पहलों का भी शुभारंभ करेंगे। इनमें मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित साल भर चलने वाली परियोजनाएं शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 1 min · National Desk

'रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत करीब': व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, कहा- इसके लिए पश्चिमी अभिजात वर्ग जिम्मेदार

राष्ट्रपति पुतिन ने साल 2022 के इस्तांबुल समझौते की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय कीव समझौते के लिए तैयार था। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन ने शुरुआती दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कर दिए थे, लेकिन बाद में फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों के दबाव में आकर कदम पीछे खींच लिए। पुतिन ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों और तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने यूक्रेन को यह कहकर रोका कि यह एक अनुचित समझौता है। पुतिन ने सवाल उठाया कि जब यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल खुद तैयार था, तो बाहरी ताकतें इसे अनुचित कैसे कह सकती हैं? उनके अनुसार, पश्चिमी सैन्य सहायता ने ही इस युद्ध को इतना लंबा खींचा है।युद्ध के पांचवें साल में प्रवेश करने पर पुतिन ने सतर्कता भरी आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पश्चिम को उम्मीद थी कि वे कुछ ही महीनों में रूस को कुचल देंगे और उसकी राज्यसत्ता को नष्ट कर देंगे, लेकिन वे इसमें पूरी तरह विफल रहे। अब वे खुद इस दलदल में फंस चुके हैं। पुतिन ने यह भी उम्मीद जताई कि भविष्य में यूरोप में राजनीतिक बदलाव होंगे और ऐसी शक्तियां सत्ता में आएंगी जो रूस के साथ बेहतर संबंधों को प्राथमिकता देंगी।यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिवसीय युद्धविराम की घोषणा की है। यह अस्थायी शांति समझौता रूस के ‘विजय दिवस’ समारोहों के अवसर पर हुआ है। ट्रंप के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की इस संक्षिप्त युद्धविराम के लिए सहमत हुए हैं। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय अब भी इस युद्ध के स्थायी समाधान और बातचीत के जरिए शांति बहाली की उम्मीद कर रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk