भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तरी कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर 50-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और बारिश हुई। पटना में आए भीषण तूफान में पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। इससे तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह चरमरा गई। झारखंड के कोडरमा जिले में बीती रात भीषण बारिश के दौरान बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। ये तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। राज्य सरकार ने चार-चार लाख मुआवजे की घोषणा की है।आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर के राज्यों, गुजरात और तमिलनाडु में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और चमक और गरज के साथ बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में रामपुर, रोहरू और कल्पा जिलों में भीषण तेज हवाएं चलीं और बिजली कौंधी। मौसम विभाग ने प्रदेश का चार जिलों में 12 और 13 मई को आंधी-तूफान और बिजली कौंधने की संभावना जताई है।आईएमडी ने 11 मई से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 10 मई को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ेगा, जबकि गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम राजस्थान में लू चलने की आशंका है। दूसरी ओर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, आंधी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने किसानों को मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें