कौन हैं मनोज अग्रवाल?: पश्चिम बंगाल के चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका, अब बनाए गए राज्य के मुख्य सचिव

इस पदोन्नति के साथ, मनोज कुमार अग्रवाल राज्य के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाले नौकरशाह बन गए हैं। यह उनके राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद से सबसे वरिष्ठ प्रशासनिक पद तक की एक तेज गति वाली यात्रा को दर्शाता है।मनोज कुमार अग्रवाल 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं और पश्चिम बंगाल कैडर से हैं। उनके पास जिला प्रशासन, केंद्र सरकार में तैनाती और राज्य स्तर पर वरिष्ठ भूमिकाओं सहित तीन दशकों से अधिक का प्रशासनिक अनुभव है।उन्हें मार्च 2025 में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने फरवरी 2017 से इस पद पर रहे आरिफ आफताब का स्थान लिया, जो दिसंबर 2024 में सेवानिवृत्त हुए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में, अग्रवाल राज्य सचिवालय में चुनाव विभाग के प्रभारी अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त पद भी संभाल रहे थे।अपने कार्यकाल के दौरान, अग्रवाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण का पर्यवेक्षण किया, जिसमें घर-घर जाकर गणना, पूर्व-भरे मतदाता फॉर्म और मौजूदा मतदाता डेटा का सत्यापन शामिल था। उन्होंने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के संचालन की भी देखरेख की।अपने चुनावी कार्यकाल से पहले, अग्रवाल वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे, जिसके साथ उनके पास अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं का भी अतिरिक्त प्रभार था। उनकी पिछली महत्वपूर्ण नियुक्तियों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में प्रधान सचिव और आयुक्त (2017-2020) तथा कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग में प्रधान सचिव (2014-2017) शामिल हैं।उन्होंने शहरी विकास, जन शिक्षा विस्तार और तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभागों में भी वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है। इसके अतिरि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

'पश्चिम एशिया जंग सबसे बुरे संकटों में से एक': PM मोदी ने फिर की कम ईंधन खपत की अपील, बोले- सोने की खरीद टालें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट पिछले कई वर्षों के सबसे गंभीर संकटों में से एक है। उन्होंने विश्वास जताया कि जैसे भारत ने कोविड-19 महामारी से सफलतापूर्वक उबरकर आगे बढ़ा, वैसे ही इस संकट से भी देश बाहर निकलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को वैश्विक सप्लाई चेन का एक बड़ा हिस्सा बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है, ताकि देश की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सके। उन्होंने संबोधन से पहले ‘सरदारधाम-3’ शैक्षणिक संकुल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन किसी पवित्र त्योहार से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने से पहले वे सोमनाथ मंदिर भी गए थे, जहां उन्हें सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला। पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का सपना सरदार पटेल के संकल्प से ही पूरा हुआ था। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक धरोहर भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक है।उन्होंने यह भी कहा कि जब भी देश पर युद्ध या कोई बड़ी आपदा आई है, तब नागरिकों ने सरकार के आह्वान पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है, और अब भी इसी एकजुटता की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि आयात पर निर्भरता कम करने के प्रयास किए जाएं और ऐसे व्यक्तिगत खर्चों से बचा जाए जिनमें विदेशी मुद्रा का उपयोग होता है। पीएम ने 24 घंटे में दूसरी बार लोगों से अपील की कि ईंधन की खपत कम करें और निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

बांग्लादेश सीमा पर बाड़ेबंदी के लिए BSF को मिलेगी जमीन: कितनी फेंसिंग कर चुका भारत; बंगाल में क्यों हुई देर?

बांग्लादेश सीमा पर बाड़ेबंदी के लिए BSF को मिलेगी जमीन: कितनी फेंसिंग कर चुका भारत; बंगाल में क्यों हुई देर? और पढ़ें बांग्लादेश से लगती भारत की सीमा पर बाड़ेबंदी का मुद्दा कोई नया नहीं है। दरअसल, भारत अपनी सबसे लंबी सीमा बांग्लादेश से ही साझा करता है। इस सीमा का अधिकतर इलाका खुला है, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफ के पास है। हालांकि, कई क्षेत्रों में घने जंगल, नदी, तालाब, दलदल, आदि होने की वजह से यह क्षेत्र असुरक्षित ही रहते हैं। ऐसे में कई बार बांग्लादेश में रहने वाले लोग इस सीमा के जरिए भारत में घुसपैठ भी करते हैं। इसे लेकर केंद्र सरकार से लेकर अदालतों ने समय-समय पर चिंता जाहिर की है। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ ही कई नए फैसले लिए जा रहे हैं। सोमवार को बंगाल कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एलान किया कि अब पश्चिम बंगाल से लगी बांग्लादेश की सीमा पर बाड़ेबंदी (फेंसिंग) के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को जमीन दी जाएगी। सीएम ने कहा कि भूमि एवं राजस्व विभाग और मुख्य सचिव को अगले 45 दिनों के अंदर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने अवैध घुसपैठियों के हित में केंद्र और अदालतों के निर्देशों की अनदेखी की थी। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर भारत और बांग्लादेश आखिर क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

'पेट्रोल-डीजल का स्टॉक पर्याप्त': पीएम की अपील के बाद सरकार बोली- LPG की सप्लाई जारी; बताए देश के मौजूदा हालात

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच भारत सरकार ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ कहा कि वैश्विक ऊर्जा सप्लाई चेन पर असर पड़ा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसके बावजूद देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। सरकार ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाने की अपील की है ताकि देश पर बढ़ रहे आर्थिक बोझ को कम किया जा सके। सोना न खरीदें… उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कम से कम एक साल तक शादियों या गैर-जरूरी चीजों के लिए सोने की खरीदारी से बचें। चूंकि भारत बड़े पैमाने पर सोना आयात करता है, इसलिए इस कदम से देश की विदेशी मुद्रा बचेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कम से कम एक साल तक शादियों या गैर-जरूरी चीजों के लिए सोने की खरीदारी से बचें। चूंकि भारत बड़े पैमाने पर सोना आयात करता है, इसलिए इस कदम से देश की विदेशी मुद्रा बचेगी। पेट्रोल-डीजल की बचत… अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पीएम ने ईंधन का संयम से उपयोग करने को कहा। उन्होंने जनता से निजी वाहनों की जगह मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने, कारपूलिंग अपनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की अपील की। इसके अलावा, माल ढुलाई के लिए सड़कों की बजाय रेलवे का उपयोग करने पर जोर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पीएम ने ईंधन का संयम से उपयोग करने को कहा। उन्होंने जनता से निजी वाहनों की जगह मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने, कारपूलिंग अपनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

CII Summit: पश्चिम एशिया संकट के बीच अदाणी ने AI और डेटा सेंटर पर दिया जोर, कहा- सस्ती बिजली ही भविष्य की नींव

पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर क्या बोले? चीन और अमेरिकी व्यवस्था का किया जिक्र भारत का रास्ता अमेरिका और चीन जैसा नहीं होगा ऊर्जा क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का किया जिक्र एआई पर चल रही बहस पर क्या बोले? हालिया पश्चिम एशिया संघर्ष और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों का उल्लेख करते हुए अदाणी ने कहा कि अब ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा अलग-अलग विषय नहीं रह गए हैं। ये दोनों मिलकर राष्ट्रीय शक्ति की नई धुरी बन चुके हैं। उनके मुताबिक, जो देश अपनी ऊर्जा व्यवस्था को नियंत्रित करेगा, वही औद्योगिक भविष्य को दिशा देगा। वहीं जो देश कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमता पर नियंत्रण रखेगा, वही दुनिया के इंटेलिजेंस फ्यूचर का नेतृत्व करेगा।अदाणी ने कहा कि 1947 में भारत ने राजनीतिक स्वतंत्रता हासिल की थी, लेकिन 21वीं सदी में सच्ची आजादी का अर्थ होगा अपने घरों को रोशन करने वाली ऊर्जा और अपने भविष्य को दिशा देने वाली तकनीक पर खुद का नियंत्रण। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन इस नई वैश्विक रणनीति को अच्छी तरह समझ चुके हैं। दोनों देशों की राजनीतिक व्यवस्थाएं अलग हैं, लेकिन उनका उद्देश्य समान है ऊर्जा और तकनीकी क्षमता में आत्मनिर्भरता हासिल करना।उन्होंने कहा कि कोई भी देश तब तक पूरी तरह आत्मनिर्भर नहीं कहा जा सकता, जब तक वह अपनी अर्थव्यवस्था को चलाने वाली ऊर्जा और अपने भविष्य को आकार देने वाली तकनीक के लिए दूसरे देशों पर निर्भर हो।भारत के विकास मॉडल पर बोलते हुए अदाणी ने कहा कि भारत का रास्ता अमेरिका या चीन जैसा नहीं होगा। भारत की ताकत इसकी घरेलू मांग और तेजी से बढ़ता सामाजिक-आर्थिक ढांचा है। उन्होंने कहा कि देश में मध्यम वर्ग तेजी से बढ़ रहा है, शहरों का विस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

'ये नाकामी के सबूत हैं': PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, बोले- देश चलाना उनके बस की बात नहीं

‘ये नाकामी के सबूत हैं’: PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, बोले- देश चलाना उनके बस की बात नहीं ‘ये नाकामी के सबूत हैं’: PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, बोले- देश चलाना उनके बस की बात नहीं एएनआई, नई दिल्ली। Published by: Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 May 2026 10:30 AM IST सार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई अपील पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह नाकामी का सबूत है। उन्होंने कहा कि 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है कि वह क्या खरीदे, क्या न खरीदे, कहां जाए, कहां न जाए। पढ़िए रिपोर्ट- Link Copied खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 1 min · National Desk

Somnath Amrit Mahotsav LIVE: सोमनाथ की 75वीं वर्षगांठ का आज ऐतिहासिक समारोह, पीएम मोदी करेंगे कुंभाभिषेक

09:04 AM, 11-May-2026 सोमनाथ भारत की उसी अपराजेय चेतना का प्रतीक: शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आज का दिन भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और आत्मगौरव का एक ऐतिहासिक क्षण है। पीएम मोदी सोमनाथ धाम पहुंच रहे हैं, जहां पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह केवल एक मंदिर का उत्सव नहीं बल्कि उस अमर सभ्यता का उत्सव है, जिसने अनेकों आक्रमणों, संघर्षों और विध्वंस के बाद भी अपनी आस्था, संस्कृति और आत्मबल को अक्षुण्ण बनाए रखा। सोमनाथ भारत की उसी अपराजेय चेतना का प्रतीक है, जो हर बार नए तेज और नए संकल्प के साथ उठ खड़ी होती है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आज का दिन भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और आत्मगौरव का एक ऐतिहासिक क्षण है। पीएम मोदी सोमनाथ धाम पहुंच रहे हैं, जहां पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह केवल एक मंदिर का उत्सव नहीं बल्कि उस अमर सभ्यता का उत्सव है, जिसने अनेकों आक्रमणों, संघर्षों और विध्वंस के बाद भी अपनी आस्था, संस्कृति और आत्मबल को अक्षुण्ण बनाए रखा। सोमनाथ भारत की उसी अपराजेय चेतना का प्रतीक है, जो हर बार नए तेज और नए संकल्प के साथ उठ खड़ी होती है। 09:04 AM, 11-May-2026 सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सनातन ऊर्जा का उत्सव: राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि सोमनाथ मंदिर के जीर्णोंद्धार के आज 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सोमनाथ मंदिर भारत की आध्यात्मिक चेतना और आस्था का प्रबल प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है, जो भारत की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी कैबिनेट विस्तार: नए चेहरों से भविष्य पर नजर, योगी ने हिंदुत्व से साधा जातीय गणित; अखिलेश के पीडीए की काट

यूपी में करीब तीन महीने के चिंतन-मंथन के बाद सारे कयासों पर विराम लगाते हुए आखिरकार योगी-दो के कैबिनेट का दूसरा विस्तार संपन्न हो गया। इससे सरकार और भाजपा संगठन ने जहां जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश की है, वहीं, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से हिंदुत्व एजेंडे़ के जरिए जातीय गणित को भी साधा है। वहीं, इस संक्षिप्त विस्तार के सहारे में भाजपा सपा के पीडीए फार्मूला की काट तैयार कर विपक्ष के लिए तगड़ी घेरेबंदी की जमीन भी तैयार करेगी। 60 सदस्यीय कैबिनेट में अब सामान्य वर्ग के 21, अल्पसंख्यक वर्ग के 2 व अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक मंत्री हो गए हैं। नए सदस्यों को शामिल करते हुए पूरे मंत्रिमंडल पर नजर डालें तो पाएंगे कि भाजपा सत्ताईस के संग्राम में जातियों की एकजुटता के सहारे हिंदुत्व की एकता को केंद्र में रखकर आगे बढ़ने का भी संकेत छिपा है। पहली कोशिश जातियों की गणित साधते हुए हिंदुत्व को मजबूती देने की ही दिख रही। बिना कोई बड़ा उलटफेर किए जिस तरह मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है और जिन चेहरों को शामिल किया गया है वह बताता है कि भाजपा नेतृत्व प्रदेश में विधानसभा के आगामी चुनाव में भरोसे और एकजुटता के संदेश के साथ उतरने का फैसला किया है।कुछ मंत्रियों को लेकर कई तरह की चर्चाएं चलती रही हैं लेकिन पहले से मंत्रिमंडल में मौजूद किसी मंत्री को अगर छेड़ा नहीं गया है तो उसकी बड़ी वजह यही है कि भाजपा ऐसा करके यह संदेश देने की कोशिश किया है कि मंत्रिमंडल में कुछ गड़बड़ नहीं है और विपक्ष के ऐसे सभी आरोप गलत है।भाजपा ने विस्तार के जरिये यह भी संदेश देने की कोशिश है कि नए चेहरों के जरिए जहां पीडीए की काट तैयार की गई है, वहीं, मनोज पाण्डेय को शामिल कर ब्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

गुजरात के दौरे पर पीएम मोदी: जामनगर में किया रोड शो; बोले- बंगाल के नतीजे से देशभर के लोगों को मिली राहत

और पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने जामनगर में एक रोड-शो भी किया। बता दें कि, पीएम मोदी पीएम मोदी सोमवार, 11 मई को सुबह करीब 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे। यह मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भारत की अटूट आस्था तथा सभ्यतागत विरासत का प्रतीक है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

May 11, 2026 · 1 min · National Desk

'अब नहीं हंसेगा ईरान': ट्रंप ने दी 47 साल का हिसाब चुकता करने की धमकी; कहा-अमेरिका का मजाक उड़ा रहा है तेहरान

ट्रंप ने ईरान पर पिछले 47 साल से ‘देरी करो, देरी करो और देरी करो’ की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईरान अब अमेरिका और पूरी दुनिया के साथ खेल नहीं खेल पाएगा। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में लिखा कि ईरान हमारे महान देश पर हंस रहा था, लेकिन अब ऐसा और नहीं होगा। ट्रंप का यह बयान सीधे तौर पर ईरान के उस जवाब के बाद आया है, जिसे पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया गया है।ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, तेहरान ने अपने जवाब में युद्ध रोकने की बात कही है। ईरान चाहता है कि लेबनान सहित सभी मोर्चों पर संघर्ष विराम हो। साथ ही, उसने होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की शर्त रखी है। अमेरिका ने पहले यह प्रस्ताव दिया था कि अन्य संवेदनशील मुद्दों जैसे परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा करने से पहले दोनों देश शत्रुता समाप्त करें। हालांकि, अमेरिका ने अभी तक ईरान के इस जवाब पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।इस दौरान ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने दावा किया कि ओबामा प्रशासन के दौरान हुआ परमाणु समझौता ईरान के लिए जीवनदान जैसा था। ट्रंप के अनुसार, उस वक्त की नीतियों ने ईरान को बहुत शक्तिशाली बना दिया था। अब ट्रंप इस स्थिति को पूरी तरह बदलने के मूड में दिख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान 47 साल से अमेरिका और बाकी दुनिया के साथ खेल खेल रहा है और आखिरकार उसे तब बड़ी सफलता मिली जब ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने। वह न सिर्फ उनके लिए अच्छे थे, बल्कि बहुत ही बेहतरीन थे; असल में वह उन्हीं के पक्ष में चले गए। इस्राइल और बाकी सहयोगियों को नजरअंदाज कर दिया। सैकड़ों अरब डॉलर, और 1.7 अरब डॉलर की नकद रकम विमान से तेहरान भेजी गई, और उ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk