इस बार हेलीकॉप्टर से आएं बाबा बर्फानी के द्वार: जून में पता चलेगा कितने की है टिकट, 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को इस बार हेलीकॉप्टर की सुविधा भी मिलेगी। तीन जुलाई से शुरू हो रही यात्रा के लिए जून के मध्य में टिकटों की कीमतों की घोषणा की जाएगी। बीते साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद हेली सेवा बंद कर दी गई थी। बालटाल : नीलग्रथ-पंजतरणी-नीलग्रथ पहलगाम : पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम अमरनाथ यात्रा के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं। ऐसे में जो श्रद्धालु पैदल चलने में असमर्थ होते हैं या फिर समय बचाना चाहते हैं, वे हेलीकॉप्टर से यात्रा को प्राथमिकता देते हैं। बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा संपन्न होती है। हेलीकॉप्टर से इन रूटों के बेस कैंप से कुछ ही मिनटों में गुफा के पास तक पहुंचा जा सकता है।हेली सेवा का जिम्मा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के पास है। वही यात्रा के लिए टिकटों की दर तय करता है। बीते साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई के रूप में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया। इस बीच जुलाई से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत तो हुई, लेकिन हेली सेवा के संचालन को अनुमति नहीं दी गई।इस बार अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान हेली सेवाओं के संचालन को अनुमति दे दी गई है। इससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से ही बुक होंगे टिकट टिकटों की दर तय हो जाने के बाद श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकेगी। इसके लिए मोबाइल नंबर और ईमेल की आवश्यकता होगी। अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालु इस बार हवाई सेवा का लाभ ले सकेंगे। टिकटों की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

UP Cabinet Extension: योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, दोपहर 3:30 बजे छह नए मंत्री लेंगे शपथ; तैयारियां जारी

योगी- दो सरकार के कैबिनेट के विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए दूसरा विस्तार रविवार को होगा। कैबिनेट में रिक्त छह पदों पर ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। फिलहाल जिन लोगों के नाम की चर्चा है, उनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के अलावा सपा के बागी विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और पूजा पाल, अलीगढ़ के खैर से विधायक सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान के नाम तय माने जा रहे हैं। इनमें कुछ लोगों ने तीन बजे जनभवन पहुंचने की पुष्टि भी की है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनभवन में राज्यपाल से आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। तमाम अटकलों के विपरीत मंत्रिमंडल विस्तार में फिलहाल रिक्त छह पदों पर नए मंत्रियों की नियुक्ति करने का फैसला किया गया है। 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले होने वाले इस विस्तार में जातीय समीकरण को साधने के लिहाज से नाम तय किए गए हैं। जिसमें ब्राम्हणों की नाराजगी दूर करने के लिए सपा कद्दावर ब्राम्हण चेहरा रहे मनोज पांडेय का नाम तय किया गया है।वहीं, पिछड़े समाज और पश्चिमी यूपी के समीकरण को साधने के लिहाज से जाट समाज के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जैसे बड़े चेहरे को भी मंत्री बनाया जाना तय है। इसके अलावा सपा की ही बागी विधायक पूजा पाल और भाजपा की वरिष्ठ विधायक कृष्णा पासवान को मंत्री बनाकर भाजपा ओबीसी और दलित के साथ ही महिला समीकरण को भी दुरुस्त करना चाहती है। वाराणसी से एमएलसी और ओबीसी चेहरा हंसराज विश्वकर्मा भी शपथ लेंगे।हालांकि सरकार और संगठन की ओर से इन नामों की कोई अधिकृत तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक इनमें से कई लोगों को फोन स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu CM Oath LIVE: तमिलनाडु में 'विजय' युग का आगाज, आज शपथ लेंगे TVK प्रमुख; 13 मई को बहुमत परीक्षण

01:52 AM, 10-May-2026 थलपति विजय के राज्याभिषेक की तैयारी; 13 मई तक साबित करेंगे बहुमत विजय चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्योता देते हुए 13 मई तक सदन में अपना बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों और फिल्मी सितारों के शामिल होने की उम्मीद है। विजय ने चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और पारदर्शी शासन का संकल्प लिया था, जिसे अमलीजामा पहनाने की चुनौती अब उनके कंधों पर है। शपथ लेने के तुरंत बाद, नए मुख्यमंत्री की ओर से कुछ प्रमुख जनहितकारी योजनाओं और वादों से जुड़ी फाइलों पर हस्ताक्षर करने की संभावना है। समारोह स्थल पर भारी भीड़ को देखते हुए ड्रोन के जरिए पल-पल की निगरानी रखी जा रही है। विजय चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्योता देते हुए 13 मई तक सदन में अपना बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों और फिल्मी सितारों के शामिल होने की उम्मीद है।विजय ने चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और पारदर्शी शासन का संकल्प लिया था, जिसे अमलीजामा पहनाने की चुनौती अब उनके कंधों पर है। शपथ लेने के तुरंत बाद, नए मुख्यमंत्री की ओर से कुछ प्रमुख जनहितकारी योजनाओं और वादों से जुड़ी फाइलों पर हस्ताक्षर करने की संभावना है। समारोह स्थल पर भारी भीड़ को देखते हुए ड्रोन के जरिए पल-पल की निगरानी रखी जा रही है। 01:24 AM, 10-May-2026 पिछले घंटों की घटनाक्रम टीवीके ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

'नीच, भ्रामक और घृणित': फर्जी पोस्ट पर फूटा CJI का गुस्सा, कहा- संविधानिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

सीजेआई सूर्यकांत ने पीटीआई को दिए बयान में अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एक काल्पनिक बयान तैयार करना और उसे देश के सर्वोच्च न्यायिक पद से जोड़ना बेहद गलत है। यह हरकत पूरी तरह से बेईमानी है। इसका उद्देश्य सामाजिक उकसावा पैदा करना है। उन्होंने इसे संविधानिक मूल्यों की अवमानना बताया है।सीजेआई के अनुसार, इस तरह का लापरवाह आचरण न्यायपालिका की नींव को कमजोर करता है। यह कानून के शासन और न्यायपालिका में जनता के विश्वास को चोट पहुंचाता है। उन्होंने साफ किया कि सोशल मीडिया पर चल रहे इन दावों का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।सीजेआई ने विशेष रूप से एक्स पर मौजूद एक अकाउंट @UnreservedMERIT का जिक्र किया। इस अकाउंट ने हिंदी में एक बयान उनके नाम से साझा किया था। उस पोस्ट में लिखा था, ‘यदि कोई समाज आईएएस, आईपीएस, सीजेआई और राष्ट्रपति पैदा करने के बाद भी खुद को शोषित बताता है, तो दोष ब्राह्मणों का नहीं बल्कि उसकी मानसिकता का है।‘मुख्य न्यायाधीश ने इस बयान को पूरी तरह निराधार और द्वेषपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से झूठा दावा है। सीजेआई कार्यालय ने सभी जिम्मेदार नागरिकों, मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपील की है। उन्होंने कहा है कि ऐसी मनगढ़ंत और झूठी सामग्री को बढ़ावा न दें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में सीएम पद पर माथापच्ची: केरल में सड़कों से हटे पोस्टर और बैनर, क्या गुटबाजी छोड़ एकजुट हुई कांग्रेस?

केरल की राजनीति में इस बार वेणुगोपाल फैक्टर सबसे ज्यादा चर्चा में है। अलाप्पुझा से सांसद वेणुगोपाल को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने जो रिपोर्ट दी है, वह उनके पक्ष में झुकती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के 63 में से करीब 43 विधायकों और राज्य के सभी सांसदों ने वेणुगोपाल के नाम का समर्थन किया है। वेणुगोपाल राहुल गांधी के बेहद करीबी हैं। अब फैसला राहुल गांधी को लेना है कि क्या वह अपने खास सिपहसालार को दिल्ली की राजनीति से हटाकर केरल की कमान सौंपेंगे?मुख्यमंत्री पद के लिए वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला भी मजबूती से डटे हैं। सतीशन ने बतौर नेता प्रतिपक्ष एलडीएफ सरकार के खिलाफ शानदार माहौल बनाया था, जिसके चलते मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) जैसी सहयोगी पार्टियां उनके पक्ष में हैं। वहीं, रमेश चेन्निथला के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए त्याग किया है, इसलिए इस बार उनकी वरिष्ठता का सम्मान होना चाहिए। सतीशन की उम्र 61 साल है जबकि चेन्निथला 69 वर्ष के हैं।पिछले कुछ दिनों से केरल में समर्थकों के बीच छिड़े ‘पोस्टर वॉर’ से आलाकमान काफी नाराज दिखा। पार्टी नेतृत्व की सख्ती के बाद वेणुगोपाल, सतीशन और चेन्निथला ने संयुक्त अपील जारी की। शनिवार रात से ही पूरे केरल में नेताओं के समर्थन वाले फ्लेक्स बोर्ड और पोस्टर हटाए जा रहे हैं। पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हाईकमान का फैसला सबको मान्य होगा।वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ ने दिल्ली में जारी गतिरोध के बीच बड़ा बयान देते हुए नेतृत्व के संकट पर विराम लगा दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में आत्मविश्वास के साथ कहा कि सब कुछ सुलझा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु में सरकार बनाने का रास्ता साफ: राज्यपाल से मिले विजय, कल सुबह 10 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। सबसे बड़ी पार्टी के नेता के रूप में विजय ने शनिवार को चेन्नई के लोक भवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 120 विधायकों के मजबूत समर्थन के साथ सरकार बनाने का अपना दावा आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया। कांग्रेस… सबसे पहले समर्थन देने वाले दलों में से एक। इनके पास 5 विधायक हैं। सबसे पहले समर्थन देने वाले दलों में से एक। इनके पास 5 विधायक हैं। भाकपा… भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने “स्थिर और लोकतांत्रिक शासन” के लिए अपना समर्थन दिया है। इनके पास दो विधायक हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने “स्थिर और लोकतांत्रिक शासन” के लिए अपना समर्थन दिया है। इनके पास दो विधायक हैं। माकपा… मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी आधिकारिक तौर पर टीवीके को समर्थन पत्र सौंपा है। इनके पास दो विधायक हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी आधिकारिक तौर पर टीवीके को समर्थन पत्र सौंपा है। इनके पास दो विधायक हैं। वीसीके… थोल. थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली इस पार्टी ने आज (9 मई) अपना समर्थन पत्र सौंपकर सस्पेंस खत्म कर दिया। इनके पास दो विधायक हैं। थोल. थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली इस पार्टी ने आज (9 मई) अपना समर्थन पत्र सौंपकर सस्पेंस खत्म कर दिया। इनके पास दो विधायक हैं। आईयूएमएल… इस दल के दो विधायकों ने भी समर्थन दे दिया है। इसके बाद से अब बहुमत की संख्या 121 पहुंच गई है। इस घटनाक्रम के बाद अब नई सरकार के शपथ ग्रहण की भव्य तैया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

केरल में सीएम को लेकर फंसा पेच: खरगे के आवास पर तीन घंटे हुई बैठक, फिर भी नहीं बन सकी सहमति

इस हाई-प्रोफाइल बैठक में केरल कांग्रेस के कई कद्दावर नेता शामिल हुए, जिनमें वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्नितला प्रमुख हैं। यह बैठक राज्य में कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन के बाद नेतृत्व परिवर्तन को अंतिम रूप देने के खास उद्देश्य से बुलाई गई थी। हालांकि, लंबी चर्चा और लगातार विचार-विमर्श के बावजूद फैसला सार्वजनिक नहीं किया जा सका, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि पार्टी के अंदर अभी और भी आंतरिक बातचीत होनी बाकी है। अब यह पूरा मामला दिल्ली दरबार यानी आलाकमान के हाथों में चला गया है और मुख्यमंत्री चुनने का अंतिम फैसला पूरी तरह से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ दिया गया है। बैठक के बाद सभी बड़े नेता कुछ समय के लिए फिर खरगे के आवास लौटे और बाद में वहां से रवाना हो गए।राज्य के सभी नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने मिलकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया है और अपनी तरफ से गेंद आलाकमान के पाले में डाल दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी ने जानकारी दी है कि सभी कांग्रेस विधायकों ने एक पंक्ति के प्रस्ताव (वन-लाइन रेजोल्यूशन) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस प्रस्ताव के जरिए विधायकों ने राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने का पूरा अधिकार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व यानी हाईकमान को सौंप दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब विधायक दल की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कोई आपसी खींचतान या विवाद नहीं होगा।विधायकों का प्रस्ताव मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर दिल्ली से ही लगेगी। दीपा दासमुंशी ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इस मामले में अंतिम निर्णय लेंगे। ये …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

UP: गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों के बाहर जाने पर रोक, आदेश हुआ जारी; पालन न करने पर होगी कार्रवाई

जिले से बाहर जाने से पहले देनी होगी लिखित जानकारी उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवेश प्रवक्ता की परीक्षा 14 जून को एक पाली में होगी। वहीं यूपीटेट की प्रवेश परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को प्रतिदिन दो पाली में कराई जाएंगी। यदि कहीं किसी आवश्यक काम के चलते जिले के बाहर जाना होगा, तो उसे विभाग को लिखित में जानकारी देने के साथ ही अनुमति लेना आवश्यक होगा। आदेश जारी किए जाने के बाद भी यदि कोई जिले से बाहर बिना अनुमति के जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 1 min · National Desk

IPL 2026: आईपीएल में अब नहीं चलेगी मनमानी! खिलाड़ियों की रील्स, देर रात मुलाकातें और इन्फ्लुएंसर्स पर सख्ती

IPL 2026: आईपीएल में अब नहीं चलेगी मनमानी! खिलाड़ियों की रील्स, देर रात मुलाकातें और इन्फ्लुएंसर्स पर सख्ती बीसीसीआई ने आईपीएल में खिलाड़ियों की सोशल मीडिया गतिविधियों, देर रात आउटिंग और होटल में अनधिकृत मेहमानों को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। बीसीसीआई को डर है कि इन्फ्लुएंसर्स से बढ़ती नजदीकी और सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी खिलाड़ियों को हनी ट्रैप और अन्य जोखिमों में फंसा सकती है। और पढ़ें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों और टीम स्टाफ के लिए सख्त नियम लागू कर दिए हैं। इसके पीछे सोशल मीडिया गतिविधियां, होटल में अनधिकृत मेहमानों की एंट्री और सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी जैसी कई गंभीर वजहें सामने आई हैं। रील्स और सोशल मीडिया गतिविधियों पर बढ़ी निगरानी बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट (एसीयू) ने पाया कि कुछ खिलाड़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बेहद करीब आ रहे थे। कई फ्रेंचाइजियां आईपीएल सीजन के दौरान शॉर्ट-टर्म कंटेंट टीम हायर करती हैं, जो खिलाड़ियों के वीडियो, रील्स और फोटो शूट संभालती हैं। एक मामले में एक युवा खिलाड़ी ने कंटेंट टीम के नए सदस्यों से अपने निजी सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए वीडियो और तस्वीरें बनवाईं। बाद में उन वीडियोज़ को व्लॉगर ने अपने निजी अकाउंट पर भी इस्तेमाल किया, जिससे मामला बीसीसीआई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

Agni MIRV Missile: भारत का रक्षा कवच हुआ और मजबूत, अग्नि मिसाइल के आधुनिक वेरिएंट का हुआ सफल परीक्षण

यह कोई साधारण मिसाइल नहीं है, बल्कि यह मिसाइल एमआईआरवी यानी मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेड री-एंट्री व्हीकल नाम की एक बेहद जटिल और मारक तकनीक से पूरी तरह लैस है। यह परीक्षण अपने सभी पैमानों पर पूरी तरह से सफल रहा है और इसने तय किए गए सभी कठिन लक्ष्यों को आसानी से पार कर लिया है। इस बड़ी और अहम कामयाबी से यह पूरी तरह साबित हो गया है कि भारत की रक्षा प्रणाली और मिसाइल तकनीक अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, ताकतवर और अचूक हो गई है। यह एक ऐसी शानदार खबर है जो देश के हर एक नागरिक को सुरक्षित महसूस कराती है।रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारत ने शुक्रवार को एक बेहद ताकतवर मिसाइल को आसमान में दागा है। यह एमआईआरवी तकनीक वाली उन्नत अग्नि मिसाइल है। आसान और सीधे शब्दों में कहें तो, इस एक अकेली मिसाइल के अंदर यह अद्भुत ताकत है कि यह अपने साथ कई सारे हथियार या पेलोड एक ही समय में ले जा सकती है। जब इस मिसाइल को दागा जाता है, तो यह अपने रास्ते में आगे जाकर अलग-अलग हिस्सों में बंट जाती है और एक ही समय में कई अलग-अलग जगहों पर मौजूद निशानों पर एकदम सटीक हमला कर सकती है। इस सफल उड़ान ने यह पक्का कर दिया है कि हमारी यह तकनीक बिना किसी चूक के एक साथ कई काम कर सकती है।इस उन्नत और खास अग्नि मिसाइल का यह उड़ान परीक्षण ओडिशा के समुद्री तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया है। भारत के रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा परीक्षण 8 मई 2026, दिन शुक्रवार को किया गया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप भारत की वह अहम जगह है जहाँ से देश अपने सबसे बड़े और मारक हथियारों की जांच करता है। ठीक यहीं से इस नई एमआईआरवी प्रणाली वाली मिसाइल को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk