केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन?: राहुल गांधी ने टटोली नेताओं की नब्ज, अब खरगे के फैसले पर टिकी निगाहें

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के मुरलीधरन ने बैठक के बाद संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा बुधवार तक हो सकती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बंगलूरू से रात को दिल्ली लौट रहे हैं। खरगे के आने के बाद सोनिया गांधी से अंतिम चर्चा होगी। इसके बाद ही आधिकारिक मुहर लगेगी।सीएम की रेस में तीन बड़े नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इनमें रमेश चेन्निथला, वीडी सतीशन और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। राहुल गांधी ने इन नामों पर राय जानने के लिए वीएम सुधीरण, एमएम हसन और के सुधाकरण जैसे आठ पूर्व अध्यक्षों से वन-टू-वन बात की है। मुल्लापल्ली रामचंद्रन से फोन पर चर्चा की गई।मुरलीधरन ने कहा कि मुख्यमंत्री का चयन केवल विधायकों की राय पर नहीं होगा। पार्टी यूडीएफ के सहयोगी दलों और आम जनता की भावनाओं का भी सम्मान करना चाहती है। पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक पहले ही विधायकों की राय ले चुके हैं। अब अंतिम निर्णय हाईकमान को लेना है।बता दें कि 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। इसमें कांग्रेस के पास 63, मुस्लिम लीग के पास 22, केरल कांग्रेस के पास आठ और आरएसपी के पास तीन सीटें हैं। चार मई को आए नतीजों के बाद से ही मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

Srinagar: लश्कर के गिरफ्तार मददगारों से मिले आतंकी संगठन के धमकी भरे पोस्टर, 25 दिन में 16 'देशद्रोही' दबोचे

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े थे। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और लश्कर के धमकी भरे पोस्टर बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस श्रीनगर के बाबा डेम इलाके में नाका लगाकर वाहनों की रूटीन जांच कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे दो लोगों को रोका। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर तलाशी ली गई। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, 21 कारतूस, दो मोबाइल फोन और लश्कर के 10 धमकी भरे पोस्टर बरामद किए। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।अधिकारी ने बताया कि आरोपी फैसल अहमद भट निवासी मलपोरा हब्बाकदल और फैसल अहमद गुरू निवासी राजोरी कदल हैं। इनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों क्षेत्र में लश्कर के आतंकियों के लिए काम कर रहे थे। मामले में गहन जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि आतंकियों के तंत्र पर लगाकार प्रहार किया जा रहा है। आतंकवाद के खिलाफ पुलिस जीरो-टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और मिशन पर अडिग है। आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।सुरक्षाबलों ने कश्मीर में 25 दिन में करीब 14 आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। 18 अप्रैल को हवल इलाके में चार मददगारों को गोला-बारूद व लश्कर के धमकी भरे पोस्टर के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद 23 अप्रैल की रात श्रीनगर में एक महिला समेत चार, 26 अप्रैल को पांच और दो मई को एक आतंकी मददगार पकड़ा गया। अब मंगलवार को द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

'विपक्ष का नेता रबर स्टैम्प नहीं': राहुल ने CBI प्रमुख की चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल, PM पर भी साधा निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में देश के अगले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) निदेशक के चयन से जुड़ी अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चयन प्रक्रिया पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और औपचारिक रूप से असहमति नोट भी सौंपा। #WATCH | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi arrives at 7, Lok Kalyan Marg, the official residence of the Prime Minister Narendra Modi, to attend a meeting to select the next Director of the CBI. pic.twitter.com/hnOg3JzyOg — ANI (@ANI) May 12, 2026 राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि विपक्ष का नेता कोई रबर स्टैम्प नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से समझौता नहीं कर सकते और किसी भी पक्षपातपूर्ण प्रक्रिया में भाग लेकर उसे वैधता नहीं दे सकते।राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार सीबीआई का राजनीतिक उपयोग कर रही है, जिससे यह संस्था विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और आलोचकों को निशाना बनाने का माध्यम बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी कारण चयन समिति में विपक्ष के नेता की भूमिका सुनिश्चित की गई थी, लेकिन उन्हें प्रभावी भागीदारी से वंचित किया जा रहा है।राहुल गांधी के अनुसार, उन्हें पात्र उम्मीदवारों की आवश्यक जानकारी जैसे सेल्फ-अप्रेजल रिपोर्ट और 360-डिग्री असेसमेंट उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि 69 उम्मीदवारों की फाइलें पहली बार बैठक के दौरान देखने को दी गईं, जिससे उनका सही मूल्यांकन संभव नहीं था। उन्होंने इसे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता के खिलाफ बताते हुए कहा कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk

बैठक के बाद CM योगी का फैसला: नेता और अधिकारियों के काफिले होंगे आधे; वर्क फ्रॉम होम पर जोर देने का निर्देश

संग्रहालयों, स्मारकों आदि को कुछ समय निःशुल्क किए जाने का निर्देश सीएम ने नागरिकों, वेडिंग प्लानर्स आदि से देश में ही आयोजन करने की अपील की। कहा कि यूपी में भी हैरिटेज, ईको साइट्स, किले समेत अनेक अच्छे स्थल हैं, वहां भी डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा दें। विजिट माई स्टेट अभियान शुरू किया जाए, जिसमें वेलनेस, ईको, ग्रामीण, वन्यजीव तथा खानपान पर आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिले। यूपी पहला राज्य है, जिसने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुजीन’ को लागू किया। सीएम ने संग्रहालयों, स्मारकों आदि को कुछ समय निःशुल्क किए जाने का निर्देश दिया। पर्यटन विभाग होटल, एयरलाइंस, टूर ऑपरेटर, ट्रेवल एजेंट आदि के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दे। उन्होंने कहा कि दुनिया में जहां भी उत्तर प्रदेश के प्रवासी नागरिक हैं, उन्हें प्रदेश में घूमने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए शॉपिंग फेस्टिवल, हेरिटेज टूर, गोशाला, टेंपल आदि का दर्शन कराएं। स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा दें। त्योहारों, शादियों समेत विभिन्न आयोजनों में भारत में बने उपहारों, उत्पादों, हस्तशिल्प सामग्रियों को बढ़ावा दें। राज्य सरकार की ओऱ से ओडीओपी तथा जीआई टैग प्राप्त उत्पादों को उपहार के रूप में दिया जाए। स्वदेशी को बढ़ावा दिया जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 1 min · National Desk

सीएम बनते ही एक्शन में आए विजय: कई अफसरों का हुआ तबादला, तेज तर्रार अधिकारियों को मिले अहम विभाग

मुख्य सचिव एम. साई कुमार ने इस बड़े फेरबदल से जुड़े आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस आदेश के तहत राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों जैसे राजस्व, वित्त, पर्यटन और आबकारी विभाग के बड़े अधिकारियों को बदल दिया गया है। नई सरकार अपने हिसाब से अधिकारियों की टीम तैयार कर रही है ताकि जनता से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के हो सकें। इन तबादलों के जरिए कई अनुभवी अधिकारियों को सीधे तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एन. मुरुगानंदम अपनी लंबी छुट्टी के बाद वापस काम पर लौट आए हैं। उनके वापस आते ही सरकार ने उन्हें राजस्व प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और आयुक्त बना दिया है। बता दें कि इससे पहले इस बड़े और अहम पद का अतिरिक्त कार्यभार पी. अमुधा संभाल रही थीं। अब यह विभाग पूरी तरह से एन. मुरुगानंदम के हाथों में होगा।चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एम. ए. सिद्दीक को सरकार ने वित्त विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है, उन्होंने टी. उदयचंद्रन की जगह ली है। इसके साथ ही, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक एस. स्वर्णा को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक बंदोबस्त विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्होंने के. मणिवसन की जगह ली है, जिनके पास अब तक इसका अतिरिक्त प्रभार था।सरकार ने राज्य में सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के पद पर तैनात के. नंदकुमार का भी तबादला कर दिया है। अब उन्हें तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन यानी टास्माक का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस अहम पद पर टी. क्रिस्तुराज की जगह ली है। टास्माक सरकार के लिए काम और कमाई का एक बहुत बड़ा ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk

MEA: ऑपरेशन सिंदूर में चीन-पाकिस्तान के गठजोड़ का पर्दाफाश, विदेश मंत्रालय ने कहा- हमारी जानकारी सच साबित हुई

हाल ही में चीन के सरकारी मीडिया ने खुद इस बात को कबूल किया है कि मई 2025 में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान बीजिंग ने पाकिस्तान को तकनीकी मदद दी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को इस मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन की मदद वाली रिपोर्ट सिर्फ उसी बात को सच साबित करती हैं, जो बात भारत को पहले से ही बहुत अच्छी तरह से पता थी। भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई एक बेहद सटीक और सधी हुई कार्रवाई थी। इसका एकमात्र मकसद पाकिस्तान की जमीन पर चल रहे आतंकवाद के ढांचे को पूरी तरह से नष्ट करना था।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने चीन का बिना नाम लिए उस पर सीधा और करारा प्रहार किया है। रणधीर जायसवाल ने सख्त लहजे में कहा कि जो देश खुद को बहुत जिम्मेदार मानते हैं, उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्हें खुद इस बात पर विचार करना चाहिए कि क्या आतंकवाद के बुनियादी ढांचे को बचाने की कोशिश करने वालों का समर्थन करने से उनकी अपनी इज्जत और साख पर कोई असर नहीं पड़ता है? भारत ने दुनिया को यह साफ कर दिया है कि आतंकवाद को बचाने वालों का साथ देने वाले देशों की नीयत पर हमेशा बड़े सवाल उठते रहेंगे।तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य समुद्री व्यापार के लिए एक बहुत ही संवेदनशील इलाका बना हुआ है। वहां से जुड़ी एक राहत भरी खबर देते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया कि 11 भारतीय समुद्री जहाज इस खतरनाक रास्ते से सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं। हालांकि, स्थिति अभी भी पूरी तरह से सामान्य नहीं हुई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि 13 अन्य भारतीय जहाज अब भी उसी क्षेत्र यानी फारस की खाड़ी में मौजूद हैं और अपनी आगे की सुरक्षित यात्रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu: मुख्यमंत्री विजय ने अपने ज्योतिषी को बनाया अपना OSD, रिकी राधन पंडित ने ही की थी जीत की भविष्यवाणी

सरकार की तरफ से एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। इस सरकारी आदेश के अनुसार, मशहूर ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का विशेष कार्याधिकारी यानी ओएसडी (राजनीतिक) नियुक्त कर दिया गया है। आदेश में साफ तौर पर लिखा गया है कि ‘थिरु रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल की नियुक्ति उनके काम पर शामिल होने की तारीख से ही लागू मानी जाएगी।’ इसके अलावा, इस आदेश में यह भी बताया गया है कि उनकी नौकरी की बाकी नियम और शर्तें बाद में अलग से जारी की जाएंगी।मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के इस फैसले के पीछे एक बहुत ही खास वजह है। दरअसल, रिकी राधन पंडित वही ज्योतिषी हैं जिन्होंने करीब एक साल पहले ही यह एकदम सटीक भविष्यवाणी कर दी थी कि जोसेफ विजय सत्ता में आएंगे और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। उनकी यह बात बिल्कुल सच साबित हुई। माना जा रहा है कि इसी सटीक भविष्यवाणी और उन पर अटूट भरोसे के कारण ही मुख्यमंत्री ने उन्हें अपना ओएसडी (राजनीतिक) बनाकर यह बड़ा इनाम दिया है।ज्योतिषी रिकी राधन पंडित कोई अनजान चेहरा नहीं हैं, बल्कि वह राजनीतिक हलकों में बहुत अच्छी तरह से जाने जाते हैं। उन्हें हमेशा से ही जोसेफ विजय के बेहद करीबी व्यक्ति के रूप में देखा गया है। पिछले कुछ वर्षों में जब विजय ने फिल्मों से निकलकर राजनीति में अपना कदम रखा, तो कई बड़े और महत्वपूर्ण राजनीतिक और व्यक्तिगत मौकों पर रिकी राधन पंडित को उनके साथ खड़े देखा गया है। वे लंबे समय से मुख्यमंत्री के एक भरोसेमंद साथी रहे हैं।ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) का पद सरकार में बहुत ही महत्वपूर्ण और ताकतवर माना जाता है। इस पद पर रहते हुए रिकी राधन पंडित मुख्य रूप से राजनीतिक तालमेल बिठाने का काम करेंगे। इसके साथ ही, वह म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk

CPI Inflation: खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट, अप्रैल में 3.48% पर पहुंची महंगाई दर

भारत में आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर हल्का झटका लगा है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई दर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह बढ़कर 3.48 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इससे पिछले महीने यानी मार्च में यह आंकड़ा 3.4 प्रतिशत पर था। इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य वजह खाने-पीने की चीजों, विशेषकर रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों की कीमतों में आया उछाल है। हालांकि, अर्थव्यवस्था के लिए राहत की बात यह है कि समग्र महंगाई दर अब भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के चार प्रतिशत के लक्ष्य के काफी नीचे है। खाद्य महंगाई और सब्जियों की कीमतों का हाल अर्थव्यवस्था के इन आंकड़ों का गहराई से विश्लेषण करने पर पता चलता है कि लोगों के रसोई का बजट मुख्य रूप से बिगड़ा है। खाद्य महंगाई दर मार्च के 3.87 प्रतिशत से बढ़कर अप्रैल में 4.20 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसमें ग्रामीण इलाकों की खाद्य महंगाई दर शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ी है। टमाटर ने किया लाल: टमाटर की कीमतों में सालाना आधार पर 35.28 प्रतिशत का भारी उछाल आया है। टमाटर की कीमतों में सालाना आधार पर 35.28 प्रतिशत का भारी उछाल आया है। आलू-प्याज से राहत: दूसरी तरफ, आलू और प्याज की कीमतों में बड़ी गिरावट (क्रमशः -23.69 प्रतिशत और -17.67 प्रतिशत) दर्ज की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है। पर्सनल केयर उत्पादों में भारी उछाल महंगाई का असर केवल राशन तक सीमित नहीं है। अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा महंगाई पर्सनल केयर और विविध वस्तुओं की श्रेणी में देखी गई, जिसने 17.66 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की। इसके विपरीत, ईंधन से जुड़ी कीमतों में नरमी के कारण ट्रांसपोर्ट से जुड़ी महंगाई दर -0.01 प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk

CII Summit 2026: 'सरकार गरीबों की समर्थक और उद्योगों की हितैषी', सीआईआई के कार्यक्रम में बोले श्रम मंत्री

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने मौजूदा सरकार को गरीब समर्थक और उद्योगों का हितैषी बताया है। साथ उन्होंने यह भी कहा कि देश में चार नई श्रम संहिताएं पूरी तरह से अमल में आ गई हैं। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक बिजनेस समिट 2026 के दौरान बोलते हुए केंद्रीय श्रम मंत्री ने कहा कि श्रम और उद्योगों को एक दूसरे के पूरक होना चाहिए और प्रभावी समन्वय के लिए बदलाव के अनुकूल व्यवहार करना चाहिए। और पढ़ें केंद्रीय मंत्री ने बताया कि चार नई श्रम संहिताओं में 29 श्रम कानूनों को एक आसान ढांचे में लाया गया है। सरकार पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस महीने की शुरुआत में नए नियम जारी कर चार नई श्रम संहिताओं को पूरी तरह अमल में ले आई है। ये चार श्रम संहिताएं हैं- वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 और पेशेवर सुरक्षा, स्वास्य और कार्य परिस्थितियां संहिता 2020। ये श्रम संहिताएं 21 नवंबर 2025 को लागू की गई थीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 1 min · National Desk

Thailand: थाईलैंड घूमने गए पांच भारतीयों में से चार अचानक हुए बेहोश, एक की मौत; जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें भारतीय दूतावास ने क्या कहा? भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, दूतावास थाई अधिकारियों के संपर्क में है और उस घटना पर करीब से नजर रख रहा है, जिसमें 9 मई 2026 को फुकेट में चार भारतीय पर्यटक बेहोश हो गए थे और बाद में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूतावास ने कहा कि उनमें से एक युवा भारतीय पर्यटक की मौत पर हमारी गहरी संवेदनाएं। दूतावास के अधिकारी इस दुख की घड़ी में हर तरह की मदद देने के लिए मृतक के परिवार के संपर्क में हैं। हम संबंधित थाई अधिकारियों के संपर्क में हैं, जो इस घटना की जांच कर रहे हैं और दूसरों की स्वास्थ्य की स्थिति पर भी नजर रख रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में क्या कहा गया? बैंकॉक पोस्ट के अनुसार, पुलिस ने पुष्टि की है कि शनिवार सुबह फुकेट के एक कैफे में रहस्यमय तरीके से बेहोश होने के बाद 26 साल के एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई और तीन अन्य अभी भी अस्पताल में हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना कथू जिले के कमला बीच इलाके में हुई। एक मशहूर कैफे में चार विदेशी पर्यटकों के बेहोश होने के बाद उन्हें मदद के लिए बुलाया गया। तीन को पटोंग अस्पताल और एक को थालांग अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित कौन-कौन हैं? मामले की जांच कर रही पुलिस ने दोनों अस्पतालों में जाकर पीड़ितों का बयान दर्ज करने की कोशिश की। हालांकि, तीनों युवक बयान नहीं दे पा रहे थे। कैफे के सुरक्षाकर्मियों ने जांच करने वालों को बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे पांच भारतीय आदमी एक साथ कैफे में आए थे। उनकी पहचान कुशाग्र अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल नाम का एक और आदमी, अमन अग्रवाल और आर्यन वर्मा के त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk