और पढ़ें भारतीय दूतावास ने क्या कहा? भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, दूतावास थाई अधिकारियों के संपर्क में है और उस घटना पर करीब से नजर रख रहा है, जिसमें 9 मई 2026 को फुकेट में चार भारतीय पर्यटक बेहोश हो गए थे और बाद में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूतावास ने कहा कि उनमें से एक युवा भारतीय पर्यटक की मौत पर हमारी गहरी संवेदनाएं। दूतावास के अधिकारी इस दुख की घड़ी में हर तरह की मदद देने के लिए मृतक के परिवार के संपर्क में हैं। हम संबंधित थाई अधिकारियों के संपर्क में हैं, जो इस घटना की जांच कर रहे हैं और दूसरों की स्वास्थ्य की स्थिति पर भी नजर रख रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में क्या कहा गया? बैंकॉक पोस्ट के अनुसार, पुलिस ने पुष्टि की है कि शनिवार सुबह फुकेट के एक कैफे में रहस्यमय तरीके से बेहोश होने के बाद 26 साल के एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई और तीन अन्य अभी भी अस्पताल में हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना कथू जिले के कमला बीच इलाके में हुई। एक मशहूर कैफे में चार विदेशी पर्यटकों के बेहोश होने के बाद उन्हें मदद के लिए बुलाया गया। तीन को पटोंग अस्पताल और एक को थालांग अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित कौन-कौन हैं? मामले की जांच कर रही पुलिस ने दोनों अस्पतालों में जाकर पीड़ितों का बयान दर्ज करने की कोशिश की। हालांकि, तीनों युवक बयान नहीं दे पा रहे थे। कैफे के सुरक्षाकर्मियों ने जांच करने वालों को बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे पांच भारतीय आदमी एक साथ कैफे में आए थे। उनकी पहचान कुशाग्र अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल नाम का एक और आदमी, अमन अग्रवाल और आर्यन वर्मा के त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें