कल होगा केरल के नए CM का एलान: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी जानकारी; कई दौर की बैठक के बाद मंथन पूरा

केरल में नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी सभी चर्चाएं और आंतरिक बैठकें पूरी कर ली हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी कि इस मुद्दे पर अब अंतिम निर्णय कल घोषित किया जाएगा। जयराम रमेश ने कहा कि केरल कांग्रेस विधायक दल (CLP) के सदस्यों की मंजूरी के बाद पार्टी हाईकमान ने सभी जरूरी विचार-विमर्श पूरे कर लिए हैं। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा कल सार्वजनिक रूप से की जाएगी। इसके साथ ही केरल की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने की संभावना है।कांग्रेस नेतृत्व के अनुसार, केरल में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पार्टी के भीतर व्यापक चर्चा हुई है। अब यह निर्णय पूरी तरह अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पार्टी का कहना है कि सभी संबंधित नेताओं से विचार-विमर्श के बाद एक नाम पर अंतिम सहमति बनाई गई है, जिसकी आधिकारिक घोषणा कल की जाएगी।सीएम की रेस में तीन बड़े नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इनमें रमेश चेन्निथला, वीडी सतीशन और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। राहुल गांधी ने इन नामों पर राय जानने के लिए वीएम सुधीरण, एमएम हसन और के सुधाकरण जैसे आठ पूर्व अध्यक्षों से वन-टू-वन बात की है। मुल्लापल्ली रामचंद्रन से फोन पर चर्चा की गई। दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर मुख्यमंत्री चयन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व लगातार बैठकों में जुटा हुआ है। मंगलवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के पूर्व अध्यक्षों से मुलाकात कर राज्य की राजनीतिक स्थिति और जनता के मूड पर चर्चा की। वरिष्ठ नेता वीएम सुधीरन ने कहा कि पार्टी को ऐसा फैसला लेना चाहिए जो जनता की भावना के अनुरूप हो। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

PM Reduces Convoy: प्रधानमंत्री मोदी के काफिले में वाहनों की संख्या हुई कम; दो गाड़ियों के साथ जाते दिखें पीएम

दुनियाभर में बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी किए बिना प्रधानमंत्री के काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटा दी गई है। एक वीडियो में पीएम मोदी के काफिले में सिर्फ 2 गाड़ियां दिखी। सरकार के इस कदम को ईंधन बचत और खर्च नियंत्रण की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। #WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi has reduced his convoy size significantly. Reduction in vehicles was done while maintaining essential security components as per SPG protocol. pic.twitter.com/kuC9OfyAxN — ANI (@ANI) May 13, 2026 सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला सुरक्षा एजेंसियों और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के मानकों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब केवल जरूरी सुरक्षा और संचालन से जुड़े वाहन ही प्रधानमंत्री के काफिले का हिस्सा होंगे।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह पूरी तरह मजबूत रहेगी। एसपीजी प्रोटोकॉल में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है और सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम पहले की तरह लागू रहेंगे। हालांकि, अनावश्यक वाहनों को हटाकर काफिले को अधिक व्यवस्थित और ऊर्जा-कुशल बनाने पर जोर दिया गया है।सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी सुझाव दिया है कि जहां संभव हो, काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाया जाए। हालांकि इसके लिए नए वाहन खरीदने के बजाय मौजूदा संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया है। सरकार के इस कदम को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।प्रधानमंत्री मोदी की इस पहल का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु: विरोध के बाद झुकी विजय सरकार, मुख्यमंत्री के ज्योतिषी रिकी राधन पंडित की ओएसडी नियुक्ति हुई रद्द

सरकार के प्रधान सचिव ने 13 मई को एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि रिकी राधन पंडित की ओएसडी के रूप में नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है। रिकी राधन पंडित न केवल एक ज्योतिषी हैं, बल्कि वे टीवीके पार्टी के प्रवक्ता भी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान वे मुख्यमंत्री के बेहद करीबी सहयोगी रहे।इस नियुक्ति को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर तीखे हमले किए थे। एआईएडीएमके (AIADMK) के राज्यसभा सांसद आईएस इनबदुरई ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि ज्योतिषी अपनी खुद की किस्मत का अंदाजा नहीं लगा पाए और विजय सरकार के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। वहीं, डीएमके (DMK) के प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि एक ज्योतिषी केवल भविष्यवाणी कर सकता है, लेकिन सरकार चलाने के लिए नियमों और शक्तियों की समझ रखने वाले सलाहकार की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी पार्टी से ज्यादा ज्योतिषी पर भरोसा है।विधानसभा में भी इस मुद्दे पर काफी हंगामा हुआ। डीएमके के सहयोगी दल एमजेके (MJK) के अध्यक्ष थमीमुन अंसारी ने कहा कि सरकार में ज्योतिष के फार्मूले शामिल नहीं होने चाहिए। व्यक्तिगत विश्वास अलग बात है, लेकिन इसे सरकारी कामकाज में नहीं लाना चाहिए। डीएमडीके (DMDK) की महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने भी इस नियुक्ति की कड़ी निंदा की।इन विवादों के बीच, टीवीके सरकार ने बुधवार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया। फ्लोर टेस्ट के दौरान सरकार को 144 विधायकों का समर्थन मिला। हालांकि पार्टी और उसके सहयोगियों के पास सदन में 120 विधायक थे, लेकिन एआईएडीएमके के बागी विधायकों के समर्थन से सरकार ने यह जीत हासिल की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price: आयात शुल्क बढ़ने से सोना 8550 रुपये और चांदी 20500 रुपये महंगी, बाजार में अफरातफरी

सरकार ने कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाया, जिसके बाद बुधवार, 13 मई को स्थानीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया। सोने का दाम 8,550 रुपये बढ़कर 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी 20,500 रुपये प्रति किलोग्राम की जबरदस्त वृद्धि हुई। यह बढ़ोतरी सरकार के गैर-जरूरी आयात को कम करने के फैसले का सीधा परिणाम है। शुल्क बढ़ोतरी का बाजार पर असर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के बाजारों में चांदी का दाम 2,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,97,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 8,550 रुपये बढ़कर 1,65,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जो पिछली बंद कीमत 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से 5 फीसदी से अधिक है। सरकार ने बुधवार को सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया। प्लेटिनम पर भी आयात शुल्क 6.4 फीसदी से बढ़ाकर 15.4 फीसदी किया गया है। ये नई दरें बुधवार से ही प्रभावी हो गई हैं। यह कदम पश्चिम एशिया संकट के बीच बढ़ते आयात बिल को नियंत्रित करने और गैर-जरूरी खरीद को हतोत्साहित करने के लिए उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विदेशी मुद्रा व्यय को कम करने के लिए सोने की खरीद पर अंकुश लगाने का आह्वान किया था। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस उच्च शुल्क का वास्तविक प्रभाव आने वाले दिनों में खरीद बिलों में दिखाई देगा। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के कमोडिटी अनुसंधान प्रमुख हरीश वी ने बताया कि आयात शुल्क में बढ़ोतरी से स्थानीय कीमतें बढ़ेंगी और भौतिक मांग अस्थायी रूप से कम होगी। हालांकि, उन्होंने निवेशकों को घबराने की सलाह नहीं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: 'अमेरिका दौरे का असर', PAK से बातचीत जारी रखने वाले बयान को लेकर कांग्रेस का होसबाले और RSS पर तंज

और पढ़ें विपक्षी पार्टी ने यह भी कहा कि अगर यही बयान किसी और ने दिया होता तो ‘भक्त ब्रिगेड और टीवी चैनलों’ की तीखी प्रतिक्रिया होती। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर होसबाले के इंटरव्यू का वीडियो साझा करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि हाल ही में अमेरिका की यात्रा के दौरान उनके एक सहयोगी ने यह माना था कि प्रधानमंत्री अमेरिका के दबाव में काम कर रहे हैं, उसका असर होसबाले और आरएसएस दोनों पर पड़ा है। रमेश ने आगे कहा, जरा सोचिए, अगर यही बात किसी और ने कही होती तो भक्त ब्रिगेड और कई टीवी चैनल कितना हंगामा मचाते। इंटरव्यू में होसबाले ने क्या कहा था? होसबाले ने पीटीआई के साथ इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान के साथ गतिरोध तोड़ने के लिए लोगों के बीच संपर्क सबसे अहम है और बातचीत के लिए दरवाजा हमेशा खुला रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व ने भारत का भरोसा खो दिया है और अब नागरिक समाज को आगे आना चाहिए। होसबाले ने कहा, देश की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करना सरकार का काम है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बातचीत के रास्ते बंद कर दिए जाएं। हमें हमेशा बातचीत के लिए तैयार रहना चाहिए। आरएसएस महासचिव ने कहा कि दोनों देशों के बीच गतिरोध खत्म करने में लोगों के बीच संपर्क सबसे जरूरी है और इसे और बढ़ाया जाना चाहिए। आरएसएस ने हाल ही में अपने संगठन को लेकर पश्चिमी देशों में गलतफहमियां दूर करने के लिए अभियान चलाया था, जिसके तहत होसबाले ने अमेरिका और ब्रिटेन में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। होसबाले ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और हडसन इंस्टीट्यूट समेत कई जगहों पर व्याख् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका: मीडिया पर भड़के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ईरान को झूठी उम्मीद देने और मदद करने का आरोप लगाया

और पढ़ें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा? ट्रंप ने यह बयान ट्रुथ सोशल के जरिये दिया। उन्होंने मीडिया पर ईरान को ‘झूठी उम्मीद’ देने और उसकी ‘मदद करने’ का आरोप लगाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, जब फेक न्यूज में कहा जाता है कि ईरान सैन्य रूप से हमारे खिलाफ अच्छा कर रहा है, तो यह लगभग देशद्रोह जैसा है, क्योंकि यह पूरी तरह झूठ और बेतुकी बात है। वे दुश्मन की मदद कर रहे हैं। इससे ईरान को सिर्फ झूठी उम्मीद मिलती है। जबकि ऐसी कोई उम्मीद होनी ही नहीं चाहिए। ये अमेरिकी कायर हैं, जो अपने ही देश के खिलाफ खड़े हैं। उन्होंने दावा किया, ईरान की नौसेना के पास 159 जहाज थे और अब सभी समुद्र में डूब चुके हैं। उन्होंने कहा, ईरान के पास अब नौसेना नहीं है। उसकी वायुसेना खत्म हो चुकी है। उसकी तकनीक खत्म हो चुकी है। उसके नेता अब नहीं रहे और देश आर्थिक तबाही का सामना कर रहा है। सिर्फ हारने वाले, एहसान न मानने वाले और मूर्ख लोग ही अमेरिका के खिलाफ बोल सकते हैं। यह पोस्ट ऐसे समय आई है, जब ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अहम मुलाकात होने जा रही है। चीन के लिए रवाना होने से पहले ट्रंप ने क्या कहा? इससे पहले चीन रवाना होने से पहले ट्रंप ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने फिर दावा किया कि ईरानी सेना पूरी तरह कमजोर हो चुकी है और अमेरिका यह युद्ध ‘शांति से या किसी भी तरीके से’ जीत जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग से ईरान के मामले में मदद की उम्मीद कर रहे हैं, तो ट्रंप ने कहा, नहीं, मुझे नहीं लगता कि हमें ईरान के मामले में किसी मदद की जरूरत है। हम किसी भी तरह जीतेंगे। हम इसे शांति से या किसी और तरीके से जीतेंगे। उनकी नौसेन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

चर्चा में चीन जा रहे ट्रंप: कहा- US को ईरान में जिनपिंग से मदद नहीं चाहिए; यूक्रेन-रूस जंग खत्म होने के आसार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि यूक्रेन में युद्ध समाप्त होने के बहुत करीब है। उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच एक समझौते की उम्मीद जताई। ट्रंप ने व्हाइट हाउस से चीन यात्रा पर निकलते समय पत्रकारों से यह बात कही। उनके ये बयान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शनिवार को की गई टिप्पणियों से मिलते-जुलते हैं।व्हाइट हाउस के मुताबिक, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चीन की यात्रा पर नहीं जा रही हैं। बुधवार को चीन के लिए रवाना हुए ट्रंप के साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उनके परिवार के सदस्य एरिक- लारा ट्रंप मौजूद हैं, लेकिन मेलानिया इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं। इस महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल में टेक दिग्गज एलन मस्क और एप्पल के सीईओ टिम कुक को भी शामिल किया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने रवानगी से पहले शी जिनपिंग को अपना दोस्त बताया और साफ किया कि उनकी बातचीत का मुख्य एजेंडा द्विपक्षीय व्यापार और ईरान से जुड़े कड़े मुद्दे होंगे।एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दौरा केवल राजनीतिक नहीं है। ट्रंप के साथ अमेरिका के बिजनेस और टेक सेक्टर के एक दर्जन से ज्यादा बड़े उद्योगपति भी चीन जा रहे हैं। इस शक्तिशाली प्रतिनिधिमंडल में टेक्नोलॉजी, बैंकिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे। निवेश क्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी से साफ है कि अमेरिका चीन के साथ आर्थिक रिश्तों को नई दिशा देना चाहता है।सूत्रों का कहना है कि ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच बातचीत का एजेंडा काफी व्यापक है। इसमें मुख्य रूप से व्यापार, निवेश और टैरिफ जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही टेक्नोलॉजी सहयो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: केरल के CM का एलान आज संभव; 5 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; आज आएगा हरियाणा निकाय चुनाव का परिणाम

और पढ़ें राजनीतिक खबरों के लिहाज से आज देशभर की नजरें केरल पर होंगी। चुनाव नतीजों की घोषणा के हफ्ते भर बाद आज कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर सकती है। मौसम की खबरों में मानसून के जल्द आने की संभावना के साथ-साथ पांच राज्यों में मौसम विभाग की तरफ से जारी आंधी-बारिश का अलर्ट सुर्खियों में हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश भी चर्चा में है। कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के नौ वकीलों को जज बनाने की अनुशंसा की है। सरकार की तरफ से स्वीकृति मिलने पर हाईकोर्ट को एक साथ नौ नए जज मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय खबरों में सर्वाधिक चर्चित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा और बीजिंग रवाना होते समय उनके कुछ बयान सुर्खियों में हैं। खेल जगत की खबरों में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले के नतीजे और आज होने वाले बेंगलुरु और कोलकाता के मैच की खबरें चर्चा में हैं। कारोबार जगत की खबरों में रुपये की रिकॉर्ड गिरावट और शेयर बाजार में निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये स्वाहा होने की खबर चर्चा में है। सिल्वर स्क्रीन यानी मनोरंजन जगत में मॉनी रॉय के रिश्ते में कथित खटास की खबर भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, मौत का कारण अभी पता नहीं

#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | Prateek Yadav, Samajwadi Party founder Mulayam Singh Yadav’s son and BJP leader Aparna Yadav’s husband, passed away at Lucknow’s Civil Hospital. (Visuals from outside Lucknow Civil Hospital) pic.twitter.com/VFeMsPpCGc — ANI (@ANI) May 13, 2026 जानकारी मिली है कि बुधवार को प्रतीक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अभी तक प्रतीक की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। अस्पताल की तरफ से भी मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक अपने पीछे पत्नी अपर्णा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पत्नी अपर्णा यादव राजधानी लखनऊ में नहीं थीं।प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही नेताओं का लखनऊ के सिविल अस्पताल में जमा होना शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 1 min · National Desk

हाईवे पर हादसों में जिंदगी बचाने की जंग: अब 10 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस, NHAI कर रहा है बड़ी योजना पर काम

देश में सड़क हादसों की भयावह तस्वीर के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अब गंभीर घायलों को वक्त पर इलाज (गोल्डन ऑवर में) मुहैया कराने की दिशा में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। एनएचएआई ने अपने अधीन आने वाले 80 हजार किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में करीब 16 हजार किलोमीटर ऐसे हिस्सों की पहचान की है जहां दुर्घटनाओं की आशंका सबसे अधिक है। इनमें 278 ऐसे स्थान भी शामिल हैं जहां हादसे के बाद एंबुलेंस पहुंचने में 20 से 30 मिनट तक लग रहे हैं। अब इन जगहों पर एंबुलेंस रिस्पॉन्स टाइम घटाकर 10 मिनट करने की योजना पर काम शुरू किया गया है। एनएचएआई दुर्घटना की आशंका वाले क्षेत्रों में एंबुलेंस की रणनीतिक तैनाती भी करेगा। इसके अलावा कोहरे, ओवरस्पीडिंग और गलत लेन में ड्राइविंग जैसे जोखिम वाले कारणों की रियल टाइम मॉनिटरिंग पर भी काम हो रहा है। हाईवे पर डिजिटल निगरानी और डेटा आधारित सुरक्षा प्रबंधन को नए रोड सेफ्टी मॉडल का हिस्सा बनाया जा रहा है। एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव का कहना है कि कि हाईवे सुरक्षा को केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रखा जा सकता। दुर्घटना के बाद त्वरित मेडिकल सहायता सुनिश्चित करना अब प्राथमिकता बन गया है। इसके लिए हाईवे पर एंबुलेंस नेटवर्क, लाइव ट्रैकिंग और रियल टाइम मॉनिटरिंग की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रोड एक्सीडेंट्स इन इंडिया-2023 रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1.50 लाख से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 63 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई।देश के कुल सड़क नेटवर्क में राष्ट्रीय राजमार्गों की हिस्सेदारी कम होने के बावजूद सड़क हादसों में मौतों का ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk