पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के मुरलीधरन ने बैठक के बाद संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा बुधवार तक हो सकती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बंगलूरू से रात को दिल्ली लौट रहे हैं। खरगे के आने के बाद सोनिया गांधी से अंतिम चर्चा होगी। इसके बाद ही आधिकारिक मुहर लगेगी।सीएम की रेस में तीन बड़े नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इनमें रमेश चेन्निथला, वीडी सतीशन और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। राहुल गांधी ने इन नामों पर राय जानने के लिए वीएम सुधीरण, एमएम हसन और के सुधाकरण जैसे आठ पूर्व अध्यक्षों से वन-टू-वन बात की है। मुल्लापल्ली रामचंद्रन से फोन पर चर्चा की गई।मुरलीधरन ने कहा कि मुख्यमंत्री का चयन केवल विधायकों की राय पर नहीं होगा। पार्टी यूडीएफ के सहयोगी दलों और आम जनता की भावनाओं का भी सम्मान करना चाहती है। पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक पहले ही विधायकों की राय ले चुके हैं। अब अंतिम निर्णय हाईकमान को लेना है।बता दें कि 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। इसमें कांग्रेस के पास 63, मुस्लिम लीग के पास 22, केरल कांग्रेस के पास आठ और आरएसपी के पास तीन सीटें हैं। चार मई को आए नतीजों के बाद से ही मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन?: राहुल गांधी ने टटोली नेताओं की नब्ज, अब खरगे के फैसले पर टिकी निगाहें
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के मुरलीधरन ने बैठक के बाद संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा बुधवार तक हो सकती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बंगलूरू से रात को दिल्ली लौट रहे हैं। खरगे के आने के बाद सोनिया गांधी से अंतिम चर्चा होगी। इसके बाद ही आधिकारिक मुहर लगेगी।सीएम की रेस में तीन बड़े नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इनमें रमेश चेन्निथला, वीडी सतीशन और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। राहुल गांधी ने इन नामों पर राय जानने के लिए वीएम सुधीरण, एमएम हसन और के सुधाकरण ज