मुख्य सचिव एम. साई कुमार ने इस बड़े फेरबदल से जुड़े आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस आदेश के तहत राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों जैसे राजस्व, वित्त, पर्यटन और आबकारी विभाग के बड़े अधिकारियों को बदल दिया गया है। नई सरकार अपने हिसाब से अधिकारियों की टीम तैयार कर रही है ताकि जनता से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के हो सकें। इन तबादलों के जरिए कई अनुभवी अधिकारियों को सीधे तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एन. मुरुगानंदम अपनी लंबी छुट्टी के बाद वापस काम पर लौट आए हैं। उनके वापस आते ही सरकार ने उन्हें राजस्व प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और आयुक्त बना दिया है। बता दें कि इससे पहले इस बड़े और अहम पद का अतिरिक्त कार्यभार पी. अमुधा संभाल रही थीं। अब यह विभाग पूरी तरह से एन. मुरुगानंदम के हाथों में होगा।चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एम. ए. सिद्दीक को सरकार ने वित्त विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है, उन्होंने टी. उदयचंद्रन की जगह ली है। इसके साथ ही, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक एस. स्वर्णा को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक बंदोबस्त विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्होंने के. मणिवसन की जगह ली है, जिनके पास अब तक इसका अतिरिक्त प्रभार था।सरकार ने राज्य में सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के पद पर तैनात के. नंदकुमार का भी तबादला कर दिया है। अब उन्हें तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन यानी टास्माक का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस अहम पद पर टी. क्रिस्तुराज की जगह ली है। टास्माक सरकार के लिए काम और कमाई का एक बहुत बड़ा ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
सीएम बनते ही एक्शन में आए विजय: कई अफसरों का हुआ तबादला, तेज तर्रार अधिकारियों को मिले अहम विभाग
मुख्य सचिव एम. साई कुमार ने इस बड़े फेरबदल से जुड़े आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस आदेश के तहत राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों जैसे राजस्व, वित्त, पर्यटन और आबकारी विभाग के बड़े अधिकारियों को बदल दिया गया है। नई सरकार अपने हिसाब से अधिकारियों की टीम तैयार कर रही है ताकि जनता से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के हो सकें। इन तबादलों के जरिए कई अनुभवी अधिकारियों को सीधे तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एन. मुरुगानंदम अपनी लंबी छुट्टी के बाद वापस काम पर लौट आए हैं। उनके वाप