बॉम्बे हाईकोर्ट: विजय माल्या को सोशल मीडिया पर दस्तावेज साझा करने पर कड़ी चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने धन शोधन के आरोपी कारोबारी विजय माल्या को कड़ी चेतावनी दी है। न्यायालय ने उन्हें सोशल मीडिया पर अदालत के दस्तावेज साझा करने से रोका है। यह चेतावनी तब दी गई जब उनका मामला अभी भी लंबित है। न्यायमूर्ति मिलिंद जाधव ने इसे गंभीर आचरण बताया। क्या है माल्या की याचिका और ईडी का जवाब? प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील आशीष मेहता ने माल्या की ओर से दस्तावेज साझा किए जाने के बारे में अदालत को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माल्या ने एजेंसी का शपथ पत्र सोशल मीडियापर साझा कर दिया था। यह शपथ पत्र उनकी याचिका के जवाब में था। माल्या ने इसे अदालत में जमा होने से पहले ही अपलोड कर दिया था। ईडी ने 8 सितंबर को शपथ पत्र दाखिल किया था। उसी दिन इसे माल्या की कानूनी टीम को भी दिया गया था। मामले की सुनवाई 9 सितंबर को होनी थी। लेकिन पूर्व शराब कारोबारी ने उसी शाम शपथ पत्र सोशल मीडिया पर डाल दिया।न्यायमूर्ति जाधव ने माल्या के वरिष्ठ अधिवक्ता अमित देसाई से कहा कि वे अपने मुवक्किल को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दें। अदालत ने कहा कि यह अच्छा आचरण नहीं है और यह अदालत के प्रभाव को कमजोर करता है। माल्या ने 2020 में एक याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को बंद करने की मांग की थी। उनका दावा था कि बैंकों के साथ विवाद बकाया वसूली के बाद सुलझ गया है। ईडी ने अपने जवाब में कहा कि कारोबारी भारत में कानूनी प्रक्रिया से बच रहे हैं। केवल संपत्ति की वसूली से उन्हें धन शोधन के आरोपों से मुक्ति नहीं मिलती। उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सुनवाई 13 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

सेहत पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश: दर्द निवारक-एंटीबायोटिक लेने से पहले पढ़ें ये नियम, सरकार ने दी क्या सलाह?

सरकार ने आम लोगों को सलाह दी है कि दर्द निवारक दवाओं और एंटीबायोटिक का बिना चिकित्सकीय सलाह के मनमाने तरीके से, बार-बार या लंबे समय तक इस्तेमाल न करें। एंटीबायोटिक का इस्तेमाल खुद से इलाज करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। ऐसी स्थितियों में भी इनका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, जहां चिकित्सकीय रूप से एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं है। इनमें ज्यादातर सामान्य वायरल संक्रमण शामिल हैं। डॉक्टर या अन्य स्वास्थ्य पेशेवर की ओर से लिखी गई एंटीबायोटिक दवा को बताए गए तरीके से ही लेना चाहिए। इसे किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए और बची हुई दवा का दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को पहले से किडनी की बीमारी है या किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने का कोई अन्य जोखिम है, उन्हें दर्द निवारक दवाएं लेने से पहले अपने स्वास्थ्य पेशेवर को इसकी जानकारी देने की सलाह दी गई है। सरकार ने कहा है कि दर्द, बुखार या अन्य लक्षण बने रहते हैं या बार-बार लौटते हैं तो लोग खुद से बार-बार दर्द निवारक या एंटीबायोटिक लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लें। स्वास्थ्य पेशेवरों को दर्द निवारक दवाएं और एंटीबायोटिक तभी लिखने की सलाह दी गई है, जब चिकित्सकीय रूप से इसकी जरूरत हो। दवा लिखते समय मरीज की स्थिति, उम्र, अन्य बीमारियों, साथ में चल रही दवाओं और संबंधित जोखिमों को ध्यान में रखने को कहा गया है। दर्द निवारक दवाएं लिखते समय खासकर किडनी की समस्या के अधिक जोखिम वाले मरीजों में कम से कम प्रभावी खुराक और कम से कम उचित अवधि को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है। किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने, शरीर में पानी की कमी, हृदय संबंधी बीमारी या दर्द निवारक दवाओँ से जुड़े जोखिम बढ़ाने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

आंगनवाड़ी सहायिका के बेटे ने PSC में गाड़ा झंडा: पांच साल असफलताएं झेली, नहीं मानी हार; बना असिस्टेंट प्रोफेसर

जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम राजगढ़ नगर की श्री राम कॉलोनी (पुलिस थाने के पीछे) निवासी चिमन पिता स्व. कालूसिंह भूरिया, का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर (वाणिज्य) 2024, द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

September 22, 2026 · 1 min · National Desk

महुआ मोइत्रा पर अंडे फेंकने का मामला: सांसद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

महुआ मोइत्रा के वकील अर्का नाग ने अदालत में याचिका दायर करते हुए कहा कि यह घटना पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के तेहट्टा में घटी। वहां एक विरोधी दल के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और सांसद के वाहन पर अंडे फेंके। मोइत्रा ने सोमवार को अदालत में राहत की मांग करते हुए कहा कि हाईकोर्ट द्वारा पूर्व में सुरक्षा मुहैया कराने के स्पष्ट आदेश के बावजूद 16 सितंबर को उन पर अंडे फेंके गए। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई निर्धारित क्रम सूची (सीरियल लिस्ट) के अनुसार की जाएगी।इससे पहले महुआ मोइत्रा की एक अन्य याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश दिया था। उस आदेश में पुलिस को निर्देश दिया गया था कि सितंबर के अंत तक जब भी सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर जाएं, उन्हें दो सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए जाएं।तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ममता बनर्जी गुट से जुड़ीं महुआ मोइत्रा ने कई मौकों पर दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से जब भी वे अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करती हैं, उनके विरोधी राजनीतिक तत्व उन पर अंडे फेंकते हैं और उन्हें अपमानित करते हैं।कृष्णानगर लोकसभा सीट से दो बार की सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया था कि 16 सितंबर को उनकी पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान 7 से 10 भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके। इन हमलावरों में स्थानीय मंडल अध्यक्ष, पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल थे।इस टकराव के दौरान महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो भी शुरू कर दिया था। उन्होंने सवाल उठाया था कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उन पर अंडे कैसे फेंके जा सकते हैं। इस वीडियो क्लिप में उनके चेहरे पर टूटे हुए अंडों के छिलके सा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

मलयेशिया: भारतीय उच्चायोग ने क्यों जारी की एडवाइजरी? वीजा-फ्री एंट्री को लेकर लोगों को चेताया; कही ये बड़ी बात

एजेंटों के झूठे वादों से बचने की सलाह भारतीय उच्चायोग ने अपनी पोस्ट में कहा- मलयेशिया में 30 दिनों की वीजा-मुक्त सुविधा का उपयोग करके नौकरी की तलाश में आने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग उन भारतीय नागरिकों को आगाह करता है जो पर्यटक वीजा पर मलयेशिया जाकर काम ढूंढ रहे हैं। एडवाइजरी में आगे कहा गया कि कई भारतीय धोखेबाज एजेंटों के झूठे नौकरी के झांसे में आ जाते हैं। इसके चलते वे तय समय से ज्यादा रुक जाते हैं (ओवरस्टे), वहां उनकी स्थिति अवैध हो जाती है, उनका शोषण होता है और उन्हें हिरासत में लिए जाने के साथ कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। यह मलयेशियाई आव्रजन (इमिग्रेशन) नियमों का खुला उल्लंघन है। ये भी पढ़ें: अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’, क्या है पूरा मामला? असली पर्यटकों के लिए जरूरी दस्तावेज इसके साथ ही उच्चायोग ने परामर्श में बताया गया है कि असली पर्यटकों को मलयेशिया पहुंचने पर किसी भी इमिग्रेशन समस्या से बचने के लिए जरूरी और सत्यापित दस्तावेज साथ रखने चाहिए। इनमें शामिल हैं: कन्फर्म वापसी का टिकट होटल की बुकिंग का प्रमाण मलयेशिया पहुंचने की तारीख से तीन दिन पहले भरा गया ऑनलाइन ‘मलयेशिया डिजिटल अराइवल कार्ड’ (एमजीएसी) कम से कम छह महीने की वैधता वाला पासपोर्ट उच्चायोग ने नागरिकों को कड़े शब्दों में सलाह दी है कि वे वैध ‘वर्क परमिट’ या ‘वीजा विद रेफरेंस’ (वीडीआर) के बिना काम या रोजगार के उद्देश्य से मलयेशिया की यात्रा बिल्कुल न करें। भारतीय उच्चायोग ने अपनी पोस्ट में कहा- मलयेशिया में 30 दिनों की वीजा-मुक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

दर्दनाक हमलों से दहला देंगे : ईरान दूसरी ओर, ईरान के केंद्रीय सैन्य कमान खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि उसने ईरान के खिलाफ कोई भी नई सैन्य कार्रवाई शुरू की तो पूरे पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर बेहद दर्दनाक हमले किए जाएंगे। ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी इरना की ओर से जारी बयान में ईरान ने दावा किया कि अमेरिका क्षेत्रीय देशों के सहयोग से सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। सेना ने कहा कि यदि अमेरिका ने कोई भी चूक की, तो बिना किसी विचार के जवाबी कार्रवाई की जाएगी। ईरान की तरफ से यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की उस धमकी के बाद आया है कि अगर ईरान ने अपना रुख नहीं बदला, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उधर, समुद्री निगरानी एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि होर्मुज में अज्ञात प्रक्षेपास्त्र से एक तेल टैंकर पर हमला किया गया है। हमले में चालक दल के दो सदस्य घायल हुए हैं। यह भी पढ़ें: हूतियों के हमलों से सऊदी बेहाल: ब्रिटेन ने बढ़ाया मदद का हाथ; आरएएफ भरेगा लड़ाकू विमानों में ईंधन दूसरी ओर, ईरान के केंद्रीय सैन्य कमान खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि उसने ईरान के खिलाफ कोई भी नई सैन्य कार्रवाई शुरू की तो पूरे पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर बेहद दर्दनाक हमले किए जाएंगे। ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी इरना की ओर से जारी बयान में ईरान ने दावा किया कि अमेरिका क्षेत्रीय देशों के सहयोग से सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।सेना ने कहा कि यदि अमेरिका ने कोई भी चूक की, तो बिना किसी विचार के जवाबी कार्रवाई की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

UNGA: बहुपक्षवाद पर जयशंकर की दो-टूक, बोले- मानदंडों का पालन हो; ईसी प्रमुख ने वैश्विक टकराव पर जताई चिंता

81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर बहुपक्षवाद शिखर सम्मेलन में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक चुनौतियों पर जोर दिया। भारत ने सह-प्रायोजक के रूप में बहुपक्षवाद को मजबूत करने और संयुक्त राष्ट्र में सुधार की वकालत की। सम्मेलन में वैश्विक चुनौतियों से निपटने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने इस पहल की सह-मेजबानी ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस, ब्राजील, कनाडा, भारत और केन्या के साथ की। उन्होंने सभी महाद्वीपों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एक व्यापक और विविध प्रतिनिधित्व पर प्रसन्नता व्यक्त की। कोस्टा ने कहा कि हम सभी विभिन्न क्षेत्रों, संस्कृतियों और इतिहासों से आते हैं, फिर भी हम समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। विश्व इस समय एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है, जहां संघर्ष लगातार फैल रहा है। अंतरराष्ट्रीय कानून का बार-बार उल्लंघन किया जा रहा है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य भी शामिल हैं। बहुपक्षीय प्रणाली इस समय भारी तनाव में है। जलवायु परिवर्तन, महामारी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आर्थिक असुरक्षा जैसी चुनौतियां इतनी व्यापक हैं कि कोई भी देश, चाहे वह बड़ा हो या छोटा, उनका अकेले सामना नहीं कर सकता।इसलिए हमें टकराव को सहयोग में बदलना चाहिए। उन्होंने बहुपक्षीय सहयोग, आपसी सम्मान और अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित एक वैश्विक नेटवर्क बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस पहल को शुरू करने के लिए राष्ट्रपति एंटोनियो कोस्टा को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, भारत सह-प्रायोजक के रूप में इस पहल म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगा भारत: क्या ओपनिंग जोड़ी में होगा बदलाव? एशियाड की तैयारी के लिए अहम है मुकाबला

पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगा भारत: क्या ओपनिंग जोड़ी में होगा बदलाव? एशियाड की तैयारी के लिए अहम है मुकाबला जापान की क्रिकेट टीम ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में मंगलवार को मौजूदा चैंपियन भारत का सामना करेगी तो यही उम्मीद होगी कि इस मैच का असर बेसबॉल के दीवाने इस देश में मैदान से बाहर तक नजर आए। इस मैच की घोषणा हाल ही में की गई और यह भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में खेला जाएगा। भारत मौजूदा विश्व चैंपियन है और जापान 41वीं रैंकिंग पर है लिहाजा यह बेमेल सा ही मुकाबला है जिसे आइची नागोया में एशियन गेम्स के बीच आयोजित किया जा रहा है। मैच पर तूफान का खतरा आंकड़ों से इतर बात करें तो इस मैच के जरिये जापान के क्रिकेटरों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों से खेलने का मौका मिलेगा। इस ऐतिहासिक मैच पर तूफान का खतरा मंडरा रहा है लेकिन अगर एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो भी तय मैच उस देश में असर डालेगा जहां क्रिकेट हाशिये से निकलकर बेसबॉल की तरह मुख्यधारा में शामिल होने की कोशिश कर रहा है। जापान क्रिकेट संघ के सीओओ एलेन कर ने मैच से पहले कहा, जापान क्रिकेट की पृष्ठभूमि में कई वर्षों से बहुत कुछ चल रहा है और अब यह बहुत अच्छा है कि हम समुद्र तल से ऊपर है और हम असल में कुछ और लोगों को दिखाई दे रहे हैं। हम काफी सफलता अर्जित कर चुके हैं। भारतीय टीम खेलने को राजी हुई और यहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

हूतियों के हमलों से सऊदी बेहाल: ब्रिटेन ने बढ़ाया मदद का हाथ; आरएएफ भरेगा लड़ाकू विमानों में ईंधन

ब्रिटेन आरएफ के जरिए सऊदी विमानों को हवा में ईंधन भरने की सुविधा देगा। यह सहायता शुरुआती तौर पर कुछ हफ्तों के लिए होगी और इसकी समीक्षा की जाएगी। आरएएफ का एक वॉयजर विमान सऊदी विमानों को ईंधन देने के लिए इस्तेमाल होगा। ब्रिटिश अधिकारियों के मुताबिक विमान सऊदी के ‘रक्षात्मक’ अभियानों में मदद करेगा। हूतियों ने रियाद समेत सऊदी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। हूतियों ने लाल सागर और बाब अल-मंदेब में सऊदी जहाजों को निशाना बनाने की बात कही है। सऊदी अरब ने अपने सहयोगी देशों से हवाई रक्षा सहायता देने का अनुरोध किया है। यमन में हूतियों और सऊदी समर्थित सरकार के बीच संघर्ष फिर तेज हो गया है। हूती विद्रोही सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रहे हैं। शनिवार को सऊदी राजधानी रियाद को निशाना बनाकर भी हमला किया गया था, जिसे बीच में ही रोक दिया गया। हूतियों ने लाल सागर और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी शिपिंग के खिलाफ नाकाबंदी का एलान भी किया है।हूतियों ने सऊदी से जुड़े जहाजों और सऊदी अरब के भीतर तेल प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया है। सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है। इसी बीच हूतियों ने यमन में आगे बढ़ते हुए इस महीने की शुरुआत में महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर मोक्का और लाल सागर के कुछ अहम द्वीपों पर कब्जा कर लिया। इससे उन्हें बाब अल-मंदेब से गुजरने वाले जहाजों पर नजर रखने में मदद मिल सकती है। इस रास्ते से सामान्य तौर पर दुनिया के करीब 12 प्रतिशत व्यापार की आवाजाही होती है।प्रधानमंत्री बर्नहम ने कहा कि ब्रिटेन यह कदम अपने और पूरे क्षेत्र के हितों को सुरक्षित रखने के लिए उठा रहा है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब हमलों का सामना कर रहा है और आगे और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

जयशंकर की वी4 देशों के साथ पहली बैठक: रक्षा-कारोबार पर बनी बात; यूएनएससी की स्थायी सीट पर भारत को समर्थन

बैठक के बाद जयशंकर ने कहा कि भारत और वी4 देशों ने आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए हर साल विदेश मंत्रियों की बैठक करने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही एक वार्षिक कारोबारी मंच बनाने की भी बात तय हुई है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ भारत के रिश्ते लगातार गहरे हो रहे हैं, ऐसे में वी4 देशों के साथ भी सहयोग बढ़ाने की गुंजाइश है।विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि बैठक में अर्थव्यवस्था के अलावा तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में साथ काम करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। भारत के वी4 देशों के साथ रक्षा क्षेत्र में लंबे समय से संबंध हैं। अब दोनों पक्ष इस सहयोग को फिर से मजबूत करने और आगे बढ़ाने पर काम करना चाहते हैं।बैठक में अंतरिक्ष, संपर्क और लोगों के बीच आवाजाही जैसे मुद्दे भी उठे। जयशंकर ने कहा कि वी4 के चारों देशों में भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं। इसलिए लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना भी सहयोग का अहम हिस्सा है। विदेश मंत्रियों ने दुनिया में चल रहे बड़े संकटों पर भी विचार साझा किए। इनमें यूक्रेन का संघर्ष और खाड़ी क्षेत्र में मौजूदा घटनाक्रम शामिल रहे। जयशंकर ने बैठक को उपयोगी और काफी उत्पादक बताया।भारत के लिए वी4 के राजनीतिक महत्व के सवाल पर जयशंकर ने कहा कि भारत के चारों देशों के साथ अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि ये देश औद्योगिक अर्थव्यवस्था वाले हैं और इनमें तकनीक व नवाचार की मजबूत क्षमता है। वी4 किस तरह आगे साथ काम करता है, यह इन देशों को तय करना है, लेकिन भारत उनके साथ काम करने के अवसर का स्वागत करता है।बैठक के बाद स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वी4 देशों की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk