यूपी: बसपा से गठबंधन करना चाहते हैं राहुल गांधी, मायावती के घर भेजे अपने दूत; बसपा सुप्रीमो ने वापस लौटाए

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का संदेश लेकर मायावती के दरवाजे पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं को बैरंग लौटना पड़ा। मायावती ने मिलने से इनकार कर दिया। कांग्रेस नेता गेट पर अपना नाम लिखवाकर लौट आए। हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है कि वे सिर्फ औपचारिक मुलाकात के लिए गए थे। बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती इन दिनों लखनऊ में हैं। यह जानकारी मिलने पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पुनिया व अन्य नेता मायावती के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मिलने का संदेशा भेजवाया। चर्चा है कि वे कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी का संदेशा लेकर गए थे।वे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत करना चाहते थे, लेकिन मायावती ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। कांग्रेस नेताओं से मिलने से मना कर दिया। ऐसे में उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। कांग्रेस नेताओं को बिना बुलाए मायावती के दरवाजे पर जाने को लेकर प्रदेश की सियासत में तरह- तरह की चर्चाएं हैं।इस संबंध में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम का कहना है वह दलित समाज की पूर्व मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में उनका हालचाल लेना हमारा दायित्व है। हमने अपना नाम गेट पर लिखवा दिया है। जब बुलाएंगी तो दोबारा मिलने जाएंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 20, 2026 · 2 min · National Desk

Italy: पीएम मोदी का रोम में भव्य स्वागत, इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी बोलीं- रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोम पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त। इसके साथ ही उन्होंने कोलोसियम में दोनों नेताओं की पहले की एक तस्वीर भी साझा की। Welcome to Rome, my friend! 🇮🇹🇮🇳 pic.twitter.com/mUjFL4HIqY — Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 19, 2026 भारतीय समुदाय ने रोम में पीएम का किया भव्य स्वागत इससे पहले दिन में पीएम मोदी रोम पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और वहां आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से बातचीत की और एक बच्चे को ऑटोग्राफ भी दिया, जिसने उनका चित्र बनाकर उन्हें भेंट किया था। सनातन धर्म संघ को इटली की संसद में मान्यता दी गई भारतीय समुदाय की सदस्य स्वामिनी शुद्धानंदा घिरी ने बताया कि यह उनकी पीएम मोदी से दूसरी मुलाकात है। उन्होंने कहा कि पहली बार वह 2021 में प्रधानमंत्री मोदी से मिली थीं और तब से उन्होंने उनके मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संघ को इटली की संसद द्वारा आधिकारिक धर्म के रूप में मान्यता दी गई है। उन्होंने एनआई से बातचीत में कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यह दूसरी बार है जब हम उनसे मिले हैं। हमने 2021 में उनसे मुलाकात की थी और उन्होंने हमारे मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया। सनातन धर्म संघ को इटली की संसद ने आधिकारिक धर्म के र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 20, 2026 · 2 min · National Desk

UN: बिना वीटो के भी स्थायी सदस्यता को तैयार G4 देश? UNSC विस्तार को लेकर संयुक्त राष्ट्र में रखा अहम प्रस्ताव

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधारों की मांग काफी समय से चल रही है। इसी कड़ी में भारत सहित जी4 देशों ने एक बहुत ही बड़ा और अहम प्रस्ताव दुनिया के सामने रखा है। भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान (जी4 देशों) ने सुरक्षा परिषद में बदलाव को लागू करने के लिए एक रास्ता सुझाया है। इस गुट ने साफ तौर पर कहा है कि सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों की श्रेणी के भीतर कोई और उप-श्रेणी (सब-कैटेगरी) बिल्कुल नहीं बनाई जा सकती है। यह बयान दुनिया भर की राजनीति और संयुक्त राष्ट्र के भविष्य के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बदलाव की इस मुहिम में भारत एक प्रमुख और मजबूत आवाज बनकर उभरा है। जी4 देश चाहते हैं कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जो नए देश स्थायी सदस्य बनें, उन्हें भी पुराने सदस्यों के बराबर ही अधिकार और शक्तियां मिलें। हालांकि, बातचीत को आगे बढ़ाने और आम सहमति बनाने के लिए जी4 देशों ने एक बड़ा समझौता भी पेश किया है। इस प्रस्ताव के तहत, विस्तारित सुरक्षा परिषद में शामिल होने वाले नए स्थायी सदस्य शुरुआत में 15 साल तक ‘वीटो’ पावर (विशेषाधिकार) का इस्तेमाल नहीं करेंगे। वीटो पावर के इस्तेमाल पर अंतिम फैसला 15 साल की एक लंबी समीक्षा (रिव्यू) अवधि के बाद लिया जाएगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि सुधार की रुकी हुई प्रक्रिया बिना किसी विवाद के तेजी से आगे बढ़ सके और कोई देश इसमें अड़ंगा न लगाए।संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने जी4 देशों की तरफ से यह महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को सुरक्षा परिषद सुधारों पर अंतर-सरकारी वार्ता (आईजीएन) की बैठक में इस गुट का पक्ष बहुत ही मजबूती के साथ रखा। भार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 20, 2026 · 2 min · National Desk

कब खत्म होगा पश्चिम एशिया संघर्ष?: ट्रंप बोले- लोकप्रिय हो या नहीं, मुझे ये करना होगा; ईरान पर सख्त रुख

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे हर कोई बताता है कि यह अलोकप्रिय है, लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत लोकप्रिय होगा। जब वे सुनेंगे कि यह परमाणु हथियारों से संबंधित है, ऐसे हथियार जो लॉस एंजिल्स या अन्य प्रमुख शहरों को बहुत जल्दी तबाह कर सकते हैं।“अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने रुख को दोहराते हुए कहा, “चाहे यह लोकप्रिय हो या न हो, मुझे यह करना होगा, क्योंकि मैं अपनी निगरानी में दुनिया को तबाह नहीं होने दूंगा। ऐसा नहीं होगा।” यह बयान ऐसे समय में सामने है, जब एक ताजा सर्वे के अनुसार, 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से ट्रंप की रेटिंग में गिरावट आई है। इसके मुताबिक 36 प्रतिशत अमेरिकी उनके प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।हालांकि, इन तमाम चीजों के बावजूद ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकना उनके प्रशासन की प्राथमिकता बनी हुई है और इसे वैश्विक सुरक्षा का मामला बताया है। हाल ही में, ट्रंप ने यह भी संकेत दिया था कि उन्होंने इस्लामिक देशों के साथ चर्चा के बाद ईरान पर नियोजित हमले को थोड़े समय के लिए टाल दिया है।उन्होंने बताया था कि सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और कुछ अन्य देशों ने अमेरिका से कार्रवाई को कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया था, क्योंकि उनका मानना था कि बातचीत किसी समझौते के करीब है। ट्रंप ने कहा था, “मैंने इसे (ईरान पर हमला) थोड़े समय के लिए टाल दिया है। उम्मीद है कि शायद हमेशा के लिए, लेकिन संभवतः थोड़े समय के लिए क्योंकि हमने ईरान के साथ बहुत बड़ी चर्चाएं की हैं। हम देखेंगे कि उनका नतीजा क्या होता है।“उन्होंने कहा, “मुझसे सऊदी अरब, कतर, यूएई और कुछ अन्य लोगों ने पूछा था कि क्या हम इसे दो या तीन दिनों के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 20, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में OBC पर शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला: धर्म आधारित आरक्षण व्यवस्था खत्म; 66 समुदायों को फिर मिला लाभ

और पढ़ें पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए धर्म के आधार पर बनाई गई ओबीसी श्रेणियों को खत्म कर दिया और 2010 से पहले ओबीसी सूची में शामिल 66 समुदायों को फिर से सात प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने का एलान किया। यह फैसला पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद लिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

May 20, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi Italy Visit LIVE: पांच देशों के दौरे का आखिरी पड़ाव, नॉर्वे का सफल दौरा पूरा कर इटली पहुंचे पीएम मोदी

12:25 AM, 20-May-2026 पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट पर दी अपने कार्यक्रम की जानकारी Sono atterrato a Roma, in Italia. Incontrerò il Presidente Sergio Mattarella e il Primo Ministro Giorgia Meloni e avrò dei colloqui con loro. Questa visita si concentrerà su come rafforzare la cooperazione tra India e Italia, con particolare attenzione al Corridoio Economico… pic.twitter.com/huZgq6lSJ6 — Narendra Modi (@narendramodi) May 19, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के ऐतिहासिक दौरे के अंतिम चरण में इटली की राजधानी रोम पहुंच गए हैं। रोम पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपने आधिकारिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वह इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से खास मुलाकात करेंगे।इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर अहम चर्चा होगी, जिसमें विशेष रूप से ‘भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे’ (IMEC) पर फोकस किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों नेता भारत-इटली ‘संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029’ की भी विस्तार से समीक्षा करेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि उनका यह दौरा बहुपक्षवाद और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 20, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarakhand: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, कल स्कूल भी बंद

राज्यपाल ने जताया शोक राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड के विकास, सुशासन और सैनिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सुशासन, पारदर्शिता व विकास की नई इबारत लिखी : भरत चौधरी कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा, पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) का निधन स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने सुशासन, पारदर्शिता व विकास की नई इबारत लिखी। उनके कठोर व जनहित के निर्णय आज भी मिसाल हैं। सैन्य पृष्ठभूमि से निकलकर सार्वजनिक जीवन में आकर उन्होंने साबित किया कि चरित्र, निष्ठा व राष्ट्रसेवा ही सबसे बड़ी राजनीति है। उन्होंने गहरा शोक प्रकट करते हुए भगवान से परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। राज्य आंदोलन की आवाज केंद्र तक पहुंचाई : त्रिवेंद्र रावत पूर्व सीएम एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, बीसी खंडूड़ी ने सैनिक जीवन में राष्ट्रसेवा का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया, वहीं सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, सुशासन और विकास की नई पहचान बनाई। उत्तराखंड राज्य आंदोलन की आवाज को संसद और केंद्र सरकार तक मजबूती से पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के माध्यम से उन्होंने देश के गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उनका नि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 2 min · National Desk

Air Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़े वायु प्रदूषण के बाद GRAP-1 लागू, जानें किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का पहला चरण मंगलवार से प्रभावी रूप से लागू हो गया है। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप-समिति की बैठक में वायु गुणवत्ता के पूर्वानुमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया। सीएक्यूएम ने लोगों से सिटीजन चार्टर को भी अपनाने के लिए कहा है। आमतौर पर ग्रैप-1 तब लागू किया जाता है, जब एक्यूआई 200 के पार पहुंच जाता है। और पढ़ें लागू हुईं ये पाबंदियां ग्रैप-1 लागू होने के बाद होटलों और रेस्तरां में कोयले और लकड़ी के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पेट्रोल के पुराने और डीजल वाहनों (बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल) के संचालन पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। साथ ही निर्माण और विध्वंस (सीएंडडी) गतिविधियों में धूल शमन उपायों और सीएंडडी कचरे के ठोस पर्यावरण प्रबंधन पर निर्देशों का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इसमें 500 वर्ग मीटर के बराबर या उससे अधिक के भूखंड आकार वाली ऐसी परियोजनाओं के संबंध में सीएंडडी गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी, जो संबंधित के वेबपोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं। खुले में डंप नहीं किया जाएगा कचरा डंप स्थलों से नगर पालिका को ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू), निर्माण और विध्वंस (सीएंडडी) अपशिष्ट और खतरनाक कचरे का नियमित उठाव सुनिश्चित करना होगा। कोई भी कचरा अवैध रूप से खुले क्षेत्रों में डंप नहीं किया जाएगा। वहीं, सड़कों पर समय-समय पर मशीन से सफाई और पानी का छिड़काव करना होगा। सीएंडडी सामग्री और अपशिष्ट को परिसर में उचित रूप से कवर किया जाएगा। वाहनों के लिए पीयूसी मानदंडों की कड़ी निगरानी करनी होगी। डीजल जनरेटर सेट का उपय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 2 min · National Desk

CBSE: सीबीएसई ने 12वीं की स्कैन कॉपी लेने की तारीख बढ़ाई, अब 23 मई तक मौका, तकनीकी दिक्कतों के बाद लिया फैसला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तारीख एक दिन बढ़ा दी है। बोर्ड ने यह फैसला वेबसाइट पर आई तकनीकी समस्याओं को देखते हुए लिया है। अब छात्र 23 मई तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले अंतिम तारीख 22 मई तय की गई थी। और पढ़ें सीबीएसई ने मंगलवार को जारी आधिकारिक सर्कुलर में कहा कि पोस्ट-वेरिफिकेशन सुविधाओं से जुड़ी वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं। ऐसे में छात्रों को पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से आवेदन की समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि वे बढ़ाई गई समयसीमा का उपयोग करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। हालांकि बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। सीबीएसई ने मंगलवार को जारी आधिकारिक सर्कुलर में कहा कि पोस्ट-वेरिफिकेशन सुविधाओं से जुड़ी वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं। ऐसे में छात्रों को पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से आवेदन की समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि वे बढ़ाई गई समयसीमा का उपयोग करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। हालांकि बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। छात्रों ने सोशल मीडिया पर उठाई थी शिकायतें दरअसल, आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की थी कि वेबसाइट पर लॉगिन करने, फीस जमा करने और आवेदन लिंक खुलने में परेशानी आ रही है। कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि भुगतान के बाद आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा था। सीबीएसई ने 19 मई से 22 मई तक स्कैन कॉपी प्राप्त करने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 2 min · National Desk

Vladimir Putin: 12-13 सितंबर को भारत आएंगे पुतिन, ब्रिक्स सम्मेलन में होंगे शामिल; क्रेमलिन ने की पुष्टि

और पढ़ें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होंगे। क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने यह जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने एक्स पर इसकी पुष्टि की है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन एक वार्षिक बैठक है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के नेता शामिल होते हैं। इसके अलावा इसमें नए सदस्य देश भी शामिल हैं। इस बैठक में आर्थिक सहयोग, व्यापार, वैश्विक शासन और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाती है। यह मंच उभरती अर्थव्यवस्थाओं को नीतियों के समन्वय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सामूहिक आवाज उठाने का अवसर देता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 1 min · National Desk