डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे हर कोई बताता है कि यह अलोकप्रिय है, लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत लोकप्रिय होगा। जब वे सुनेंगे कि यह परमाणु हथियारों से संबंधित है, ऐसे हथियार जो लॉस एंजिल्स या अन्य प्रमुख शहरों को बहुत जल्दी तबाह कर सकते हैं।“अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने रुख को दोहराते हुए कहा, “चाहे यह लोकप्रिय हो या न हो, मुझे यह करना होगा, क्योंकि मैं अपनी निगरानी में दुनिया को तबाह नहीं होने दूंगा। ऐसा नहीं होगा।” यह बयान ऐसे समय में सामने है, जब एक ताजा सर्वे के अनुसार, 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से ट्रंप की रेटिंग में गिरावट आई है। इसके मुताबिक 36 प्रतिशत अमेरिकी उनके प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।हालांकि, इन तमाम चीजों के बावजूद ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकना उनके प्रशासन की प्राथमिकता बनी हुई है और इसे वैश्विक सुरक्षा का मामला बताया है। हाल ही में, ट्रंप ने यह भी संकेत दिया था कि उन्होंने इस्लामिक देशों के साथ चर्चा के बाद ईरान पर नियोजित हमले को थोड़े समय के लिए टाल दिया है।उन्होंने बताया था कि सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और कुछ अन्य देशों ने अमेरिका से कार्रवाई को कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया था, क्योंकि उनका मानना था कि बातचीत किसी समझौते के करीब है। ट्रंप ने कहा था, “मैंने इसे (ईरान पर हमला) थोड़े समय के लिए टाल दिया है। उम्मीद है कि शायद हमेशा के लिए, लेकिन संभवतः थोड़े समय के लिए क्योंकि हमने ईरान के साथ बहुत बड़ी चर्चाएं की हैं। हम देखेंगे कि उनका नतीजा क्या होता है।“उन्होंने कहा, “मुझसे सऊदी अरब, कतर, यूएई और कुछ अन्य लोगों ने पूछा था कि क्या हम इसे दो या तीन दिनों के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें