राज्यपाल ने जताया शोक राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड के विकास, सुशासन और सैनिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सुशासन, पारदर्शिता व विकास की नई इबारत लिखी : भरत चौधरी कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा, पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) का निधन स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने सुशासन, पारदर्शिता व विकास की नई इबारत लिखी। उनके कठोर व जनहित के निर्णय आज भी मिसाल हैं। सैन्य पृष्ठभूमि से निकलकर सार्वजनिक जीवन में आकर उन्होंने साबित किया कि चरित्र, निष्ठा व राष्ट्रसेवा ही सबसे बड़ी राजनीति है। उन्होंने गहरा शोक प्रकट करते हुए भगवान से परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। राज्य आंदोलन की आवाज केंद्र तक पहुंचाई : त्रिवेंद्र रावत पूर्व सीएम एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, बीसी खंडूड़ी ने सैनिक जीवन में राष्ट्रसेवा का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया, वहीं सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, सुशासन और विकास की नई पहचान बनाई। उत्तराखंड राज्य आंदोलन की आवाज को संसद और केंद्र सरकार तक मजबूती से पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के माध्यम से उन्होंने देश के गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उनका नि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Uttarakhand: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, कल स्कूल भी बंद
राज्यपाल ने जताया शोक राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड के विकास, सुशासन और सैनिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सुशासन, पारदर्शिता व विकास की नई इबारत लिखी : भरत चौधरी