12:25 AM, 20-May-2026 पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट पर दी अपने कार्यक्रम की जानकारी Sono atterrato a Roma, in Italia. Incontrerò il Presidente Sergio Mattarella e il Primo Ministro Giorgia Meloni e avrò dei colloqui con loro. Questa visita si concentrerà su come rafforzare la cooperazione tra India e Italia, con particolare attenzione al Corridoio Economico… pic.twitter.com/huZgq6lSJ6 — Narendra Modi (@narendramodi) May 19, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के ऐतिहासिक दौरे के अंतिम चरण में इटली की राजधानी रोम पहुंच गए हैं। रोम पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपने आधिकारिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वह इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से खास मुलाकात करेंगे।इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर अहम चर्चा होगी, जिसमें विशेष रूप से ‘भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे’ (IMEC) पर फोकस किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों नेता भारत-इटली ‘संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029’ की भी विस्तार से समीक्षा करेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि उनका यह दौरा बहुपक्षवाद और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें