केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तारीख एक दिन बढ़ा दी है। बोर्ड ने यह फैसला वेबसाइट पर आई तकनीकी समस्याओं को देखते हुए लिया है। अब छात्र 23 मई तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले अंतिम तारीख 22 मई तय की गई थी। और पढ़ें सीबीएसई ने मंगलवार को जारी आधिकारिक सर्कुलर में कहा कि पोस्ट-वेरिफिकेशन सुविधाओं से जुड़ी वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं। ऐसे में छात्रों को पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से आवेदन की समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि वे बढ़ाई गई समयसीमा का उपयोग करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। हालांकि बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। सीबीएसई ने मंगलवार को जारी आधिकारिक सर्कुलर में कहा कि पोस्ट-वेरिफिकेशन सुविधाओं से जुड़ी वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं। ऐसे में छात्रों को पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से आवेदन की समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि वे बढ़ाई गई समयसीमा का उपयोग करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। हालांकि बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। छात्रों ने सोशल मीडिया पर उठाई थी शिकायतें दरअसल, आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की थी कि वेबसाइट पर लॉगिन करने, फीस जमा करने और आवेदन लिंक खुलने में परेशानी आ रही है। कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि भुगतान के बाद आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा था। सीबीएसई ने 19 मई से 22 मई तक स्कैन कॉपी प्राप्त करने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें