NEET: 'मुझमे दोबारा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं', आत्महत्या करने वाली छात्रा ने सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा?

छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने अपने भावुक पत्र में लिखा कि दोबारा परीक्षा में अच्छे अंक आने की कोई गारंटी नहीं है। उसने यह भी लिखा कि उसने अपने माता-पिता के लिए सब कुछ बर्बाद कर दिया है। आकांक्षा ने तीन मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद वह काफी खुश और आत्मविश्वास से भरी हुई थी। उसे उम्मीद थी कि उसके अच्छे अंक आएंगे। लेकिन प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द होने से उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। परिवार के अनुसार, इसके बाद वह तनाव और चिंता में रहने लगी थी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 12 मई को प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के चलते तीन मई को हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद दोबारा परीक्षा 21 जून को कराने का फैसला लिया गया। इस परीक्षा के लिए करीब 23 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की रहने वाली आकांक्षा नागपुर के एक कोचिंग संस्थान में रहकर नीट की तैयारी कर रहीं थीं। हालांकि, तीन मई की परीक्षा रद्द होने की घोषणा के करीब एक सप्ताह बाद 20 मई को वह नागपुर में अपने कमरे के अंदर फंदे से लटकी मिली थी। पुलिस के अनुसार, उस दिन दोपहर करीब 12 बजे जब परिवार के सदस्य खाना खाने बैठे, तब आकांक्षा ने कहा था कि उसे भूख नहीं है और वह बाद में खाना खाएगी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। करीब तीन बजे परिवार के लोगों ने उसे कमरे में फंदे से लटका पाया। उस समय कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। आकांक्षा की मौत से पूरा परिवार टूट गया। कुछ दिन बाद जब परिजन उसकी किताबें और पढ़ाई का सामान देख रहे थे, तब उन्हें उसका हाथ से लिखा पत्र मिला। इसके बाद एक जून को यह नोट अंबाझरी पु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 2 min · National Desk

बीते 7 दिन सामान्य से 10% कम बारिश: मानसून के अगले दो हफ्तों का क्या अनुमान, कहां रहेगी गर्मी और बारिश कहां?

बीते 7 दिन सामान्य से 10% कम बारिश: मानसून के अगले दो हफ्तों का क्या अनुमान, कहां रहेगी गर्मी और बारिश कहां? भारतीय मौसम विभाग का आने वाले दिनों के मौसम को लेकर क्या पूर्वानुमान है? मानसून के इस देरी से आगमन का देश के किस हिस्से पर क्या असर पड़ने की संभावना है? अलग-अलग राज्यों में गर्मी और बारिश की कैसी स्थिति रहेगी? आइये जानते हैं… भारत में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, इस बार मानसून अपने तय समय से तीन दिन देरी से 4 जून को भारत से टकराया है। मानसून की इस देरी की वजह से 28 मई से तीन जून के बीच होने वाली बारिश में करीब 10 फीसदी की कमी भी दर्ज हुई है। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश की स्थिति बेहतर रहने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा आईएमडी ने आने वाले हफ्तों में गर्मी-बारिश का पूर्वानुमान भी सामने रखा है। पहले जानें- पिछले सात दिन में कहां ज्यादा बारिश, कहां कम? मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 7 दिन यानी 28 मई 2026 से 3 जून 2026 के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश का कम-ज्यादा होना जारी रहा। अगर पूरे देश की बात करें, तो बीते सात दिनों में भारत में कुल मिलाकर सामान्य से 10% कम बारिश दर्ज की गई है। जहां उत्तर-पश्चिम भारत में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 74% ज्यादा रही। वहीं, मध्य भारत में भी अच्छी बारिश हुई और यह सा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 2 min · National Desk

सीएम शुभेंदु पीए हत्याकांड: बलिया के आरोपी मोनू ने किया सरेंडर, पत्नी बोली- पति निर्दोष, मुझे सीबीआई पर भरोसा

ज्ञानेंद्र पर कई राज्यों व थानों में दर्ज हैं 12 से ज्यादा मामले रथ हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम के निर्देश पर यूपी एसटीएफ व फेफना पुलिस ने थमह्नपुरा गांव निवासी नवीन सिंह के पास से पांच असलहा व 45 कारतूस बरामद किया था। नवीन ने मोनू सिंह व भीखपुर निवासी गोलू सिंह पर हथियार देने का आरोप लगाया। जिसके बाद जांच टीम मोनू सिंह, गोलू सिंह व बालू गिट्टी व्यवसायी से कार खरीदवाने वाला फुलवरिया निवासी युवक की खोजबीन कर रही थी। ज्ञानेंद्र मोनू पर बांसडीह रोड, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित कई राज्यों व थानों में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में गांव के मुकेश सिंह से जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग का मामला आया था, जिसमें मोनू सहित अन्य पर विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। उधर, पीए हत्याकांड में मोनू का नाम आने पर मुकेश सिंह की पत्नी रीमा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar News: राबड़ी बंगला विवाद के बीच सम्राट चौधरी ने पुराना आवास छोड़ा; अब वहीं मिलेंगे जहां नीतीश थे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पता अब बदल गया है। वह अब एक अणे मार्ग स्थित लोक सेवक आवास में रहेंगे। बिहार सरकार की ओर से इसके लिए पत्र भी जारी कर दिया गया है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि भवन निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री आवास से संबंधित पूर्व में जारी व्यवस्था को समाप्त करने का आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से चार जून 2026 को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास संख्या-01, अणे मार्ग (लोक सेवक आवास) में मरम्मत कार्य के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आवास संख्या-05, देशरत्न मार्ग को अस्थायी रूप से मुख्यमंत्री आवास के विस्तारित हिस्से के रूप में चिन्हित किया गया था। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 1 min · National Desk

Malviya Nagar Fire Live: घायलों से मिलीं CM रेखा, मुआवजे का एलान; मरने वाले विदेशी नागरिकों की हुई पहचान

02:09 PM, 04-Jun-2026 दिल्ली के एम्स में हुआ विवेक अग्रवाल के परिवार का पोस्टमार्टम मालवीय नगर स्थित होटल में आग से जलकर मौत होने गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार का एम्स में पोस्मार्टम होने के बाद शव को एंबुलेंस और स्वजन ले जाते हुए। 02:08 PM, 04-Jun-2026 मालवीय नगर अग्निकांड में मरने वालों के नाम, मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत 1. अशोक, 56 साल 2. विवेक अग्रवाल , 47 साल 3. तुल्किनोव खपुमेइयुम, 40 साल 4. मखपिरात खोन कोचकारोवा, 75 साल 5. प्रेम लता , 70 साल 6. कमला देवी, 52 साल 1. अशोक, 56 साल2. विवेक अग्रवाल , 47 साल3. तुल्किनोव खपुमेइयुम, 40 साल4. मखपिरात खोन कोचकारोवा, 75 साल5. प्रेम लता , 70 साल6. कमला देवी, 52 साल 02:02 PM, 04-Jun-2026 घायल दिल्ली पुलिस के जवानों से डिस्चार्ज मालवीय नगर अग्निकांड में राहत बचाव के काम के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस के 10 जवान एम्स ट्रामा सेंटर से डिस्चार्ज हो गए। आग में घायल हुए दो बांग्लादेशियों को आगे के इलाज के लिए एम्स से मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मालवीय नगर अग्निकांड में राहत बचाव के काम के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस के 10 जवान एम्स ट्रामा सेंटर से डिस्चार्ज हो गए। आग में घायल हुए दो बांग्लादेशियों को आगे के इलाज के लिए एम्स से मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। 02:01 PM, 04-Jun-2026 विवेक अग्रवाल के परिवार की मीडिया से अपील दिल्ली हादसे के बाद सेक्टर 46 में विवेक अग्रवाल के घर के बाहर परिचित लगातार आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ परिवार ने मीडिया को दूर रहने की गुजारिश की है। घर के आसपास का एरिया पुलिस सिक्योर कर रही है। शवों को यहां से श्मशान घाट ले जाने के लिए परिवार ने पांच एम्बुलेंस बुलाई हैं। 01:52 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में तृणमूल नेताओं पर शिकंजा: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, धोखाधड़ी और हथियार के मामलों में गिरफ्तारियां

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं पर धोखाधड़ी, वसूली, भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बंगाल पुलिस ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में कथित नौकरी धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में टीएमसी नेता तिलक कुमार चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। तिलक कुमार चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें अदालत में पेश किए जाने से पहले चिकित्सा परीक्षण के लिए बसुलिया ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। इस गिरफ्तारी से कथित भर्ती घोटाले की जांच में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। वहीं, पश्चिम बंगाल के टीएमसी नेता पारितोष दत्ता को सुरेंद्रनाथ कॉलेज में हथियार कांड के सिलसिले में कोलकाता पुलिस ने बर्धमान से गिरफ्तार कर लिया है। कोलकाता पुलिस ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 15 जून को पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी अधिकारियों की टीम बुधवार शाम को अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची थी। हालांकि, उनके घर पर नहीं मिलने की वजह से ईडी ने अभिषेक के स्टाफ को उनका समन दिया।वहीं, पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और कुछ अन्य के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया गया। ईडी ने कर्मचारी चयन आयोग भर्ती घोटाले के संबंध में बुधवार को कोलकाता में दो परिसरों की तलाशी ली। पार्थ चटर्जी के आवास और प्रसन्ना कुमार रॉय के कार्यालय में तलाशी ली गई थी, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।इसके इतर पश्चिम बंगाल में अब तक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 2 min · National Desk

Monsoon Updates: केरल में झमाझम बारिश, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट; हवा की गति और मानसून पर IMD से क्या अपडेट?

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। केरल के कई हिस्सों में पिछली रात से ही भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून भारत में प्रवेश कर चुका है। केरल में मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा के साथ ही नजरें इस बात पर भी हैं कि दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य हिस्सों में गर्मी से निजात कब मिलेगी। इस पहलू पर मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो-चार दिनों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। STORY | Southwest monsoon arrives in Kerala: IMD The southwest monsoon set over Kerala on Thursday, according to the India Meteorological Department (IMD). Typically, the monsoon arrives in Kerala around June 1, which marks the beginning of the Southwest monsoon season… pic.twitter.com/n9TyP4vgPv — Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2026 दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने को लेकर मौसम विभाग ने कहा,अगले 3 से 4 दिनों में कर्नाटक तट से होते हुए मानसून गोवा की अक्षांश रेखा तक आगे बढ़ेगा। मानसून के आगे बढ़ने के लिए जैसी मौसमी परिस्थितियां चाहिए, फिलहाल सबकुछ अनुकूल नजर आ रहा है। आईएमडी वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 10 जून के बाद मानसून की प्रगति धीमी होने की संभावना है। मानसून की दस्तक से पहले मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार सुबह तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों के लिए तीन घंटे तक प्रभावी रहेगा। मौसम एजेंसी ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 2 min · National Desk

तिलक या श्रेयस नहीं: सैमसन कप्तान के तौर पर गंभीर की पहली पसंद! कोच के साथ यह विवाद अय्यर पर पड़ सकता है भारी

1 of 6 सैमसन, तिलक और श्रेयस - फोटो : ANI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने की तैयारी पूरी हो चुकी है और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चुने जाने से पहले ही इस फैसले की जानकारी बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल को दी जा सकती है। हालांकि, नए कप्तान को लेकर कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति के बीच सहमति नहीं बन रही है। गंभीर किसी और को टी20 कप्तान बनाना चाहते हैं, जबकि चयनकर्ता उसके लिए तैयार नहीं हैं। 2 of 6 सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI सूर्यकुमार का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं सूर्यकुमार पिछले करीब 18 महीनों से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। चयनकर्ताओं ने आईपीएल 2026 तक इंतजार किया, लेकिन उनकी फॉर्म में कोई खास सुधार नहीं दिखा। ऐसे में अब उन्हें कप्तानी के साथ-साथ टीम से भी बाहर किया जा सकता है। एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाया जाना तय है। चयनकर्ताओं ने आईपीएल खत्म होने तक इंतजार किया, लेकिन वह सिर्फ रन नहीं बना रहे थे बल्कि पूरी तरह लय से बाहर दिख रहे थे। ऐसे में कठिन फैसला लेना जरूरी हो गया था।’ 3 of 6 श्रेयस-तिलक-सैमसन-सूर्यकुमार - फोटो : BCCI/ANI/PTI अय्यर और तिलक सबसे बड़े दावेदार सूर्यकुमार के बाहर होने की स्थिति में आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा कप्तानी की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 2 min · National Desk

UNSC में नए गैर-स्थायी सदस्यों का चयन: भारत बोला- सहयोग को प्रतिबद्घ, इस साल के अंत में पांच सदस्यों की विदाई

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ऑस्ट्रिया, किर्गिस्तान, पुर्तगाल, त्रिनिदाद और टोबैगो, तथा जिम्बाब्वे को 2027-28 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना है। भारत ने इन देशों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में इनके साथ करीबी सहयोग होगा। बुधवार देर रात हुए इस चुनाव में 193 सदस्यीय महासभा ने पांच नए गैर-स्थायी सदस्यों का चुनाव किया गया। गौरतलब है कि 2026 के अंत में डेनमार्क, ग्रीस, पाकिस्तान, पनामा और सोमालिया की जगह लेंगे। भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी हरीश ने एक्स हैंडल पर लिखे आधिकारिक संदेश में नए सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत इन देशों के साथ काम करने की इच्छा रखने के अलावा उत्सुक भी है। बता दें कि गोपनीय मतदान के माध्यम से चुने गए इन सदस्य देशों का कार्यकाल 1 जनवरी 2027 से 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा।पश्चिमी यूरोपीय और अन्य राज्यों के समूह में जर्मनी को बड़ा झटका लगा, जहां उसने 104 वोट प्राप्त किए, जबकि पुर्तगाल को 134 और ऑस्ट्रिया को 131 वोट मिले। परिणामों की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अध्यक्ष और पूर्व जर्मन विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक ने की।जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडेफुल ने इस परिणाम को ‘वास्तविक निराशा’ बताया। उन्होंने कहा कि जर्मनी ने देर से चुनाव में भाग लिया, जिससे उसे नुकसान हुआ। उन्होंने यूक्रेन के प्रति समर्थन और इस्राइल के संबंध में जर्मनी की स्पष्ट स्थिति को भी चुनावी हार का कारण बताया। अफ्रीका और एशिया-प्रशांत राज्यों के दो पदों के लिए दक्षिण पूर्व अफ्रीका में बसे देश जिम्बाब्वे को 182 और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: आज से फिर बदलेगा मौसम; पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में आंधी-बारिश का अलर्ट; गर्मी से राहत की उम्मीद

देश के मौसम में अगले एक सप्ताह के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में प्रवेश की दहलीज पर है, वहीं दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की गतिविधियां तेज रहेंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 1 min · National Desk