ज्ञानेंद्र पर कई राज्यों व थानों में दर्ज हैं 12 से ज्यादा मामले रथ हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम के निर्देश पर यूपी एसटीएफ व फेफना पुलिस ने थमह्नपुरा गांव निवासी नवीन सिंह के पास से पांच असलहा व 45 कारतूस बरामद किया था। नवीन ने मोनू सिंह व भीखपुर निवासी गोलू सिंह पर हथियार देने का आरोप लगाया। जिसके बाद जांच टीम मोनू सिंह, गोलू सिंह व बालू गिट्टी व्यवसायी से कार खरीदवाने वाला फुलवरिया निवासी युवक की खोजबीन कर रही थी। ज्ञानेंद्र मोनू पर बांसडीह रोड, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित कई राज्यों व थानों में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में गांव के मुकेश सिंह से जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग का मामला आया था, जिसमें मोनू सहित अन्य पर विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। उधर, पीए हत्याकांड में मोनू का नाम आने पर मुकेश सिंह की पत्नी रीमा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें