'सतत विकास ही भविष्य की राह': विश्व पर्यावरण दिवस पर PM मोदी का संदेश, बोले- संकल्प को और मजबूत करने का समय

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दिन पर्यावरण की रक्षा और सतत विकास (सस्टेनेबल ग्रोथ) के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत करने का अवसर है। पीएम ने दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को शुभकामनाएं। मैं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित सभी लोगों की सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें पर्यावरण की सुरक्षा और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपने संकल्प को दोहराने की याद दिलाता है। Best wishes to everyone on World Environment Day. I would like to applaud all those passionate about environmental conservation. This is a day to reaffirm our commitment to protecting our environment and furthering growth that is sustainable. Numerous efforts by our Government… — Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2026 हरित क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का किया जिक्र प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि भारत की प्रमुख उपलब्धियों में हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) का विस्तार और कई वन्यजीव प्रजातियों की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि शामिल है। विश्व पर्यावरण दिवस से जुड़ी कुछ खास बातें मोदी ने देशवासियों की भी प्रशंसा की और कहा कि लोगों ने यह साबित किया है कि सामूहिक प्रयास, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Updates: सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार; RBI के फैसले पर टिकी बाजार की नजर

सुबह 09:32 बजे के आंकड़ों के अनुसार, बीएसई सेंसेक्स 197.90 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की मजबूत छलांग के साथ 74,557.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पीछे नहीं है और यह 51.41 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,467.95 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया है।शुरुआती कारोबार में बाजार को ऊपर खींचने में कुछ प्रमुख लार्ज-कैप शेयरों का बड़ा योगदान रहा है। आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयरों में निवेशकों की भारी दिलचस्पी देखी गई। विशेष रूप से दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 2-2 प्रतिशत की शानदार तेजी दर्ज की गई है, जिसने सूचकांकों को मजबूत समर्थन दिया है।बाजार विश्लेषकों का अनुमान है कि भारतीय शेयर बाजार निकट भविष्य में एक सीमित दायरे में ही कारोबार करेगा। इसका प्रमुख कारण यह है कि निवेशक इस समय घरेलू और वैश्विक दोनों तरह के कारकों को ध्यान में रखते हुए बेहद सावधानी के साथ अपनी रणनीति बना रहे हैं।बाजार सहभागियों की निगाहें अब पूरी तरह से भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों पर केंद्रित हो गई हैं, जिनकी घोषणा शुक्रवार सुबह 10 बजे की जानी है। यह नीतिगत फैसला बाजार की आगे की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निवेशकों को उम्मीद है कि इस बैठक से भविष्य में ब्याज दरों की दिशा, महंगाई के दृष्टिकोण, देश की आर्थिक विकास की संभावनाओं और मुद्रा स्थिरता से जुड़े अहम संकेत मिलेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी: 'अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई तो फिर भड़क सकती है जंग', सैन्य ताकत पर कही ये बात

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है और यदि अमेरिकी सैनिकों पर हमला हुआ तो अमेरिका कड़ी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हटेगा। #WATCH | On restarting war with Iran, President Donald Trump says, “If they killed US Troops, it would be a good reason to do so…” (Source: Unrestricted Pool via Reuters) pic.twitter.com/4FLe4IwVNR— ANI (@ANI) June 4, 2026 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सैन्य स्थिति को लेकर कहा कि देश की नौसैनिक और वायु शक्ति को बड़ा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के कई सैन्य संसाधन अब प्रभावी स्थिति में नहीं हैं। ट्रंप ने मीडिया रिपोर्टों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ खबरों में ईरान को युद्ध में मजबूत स्थिति में दिखाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता इससे अलग है। उनके अनुसार, ईरान की सैन्य संरचना को भारी क्षति पहुंची है।ईरान के साथ संभावित संघर्ष के सवाल पर ट्रंप ने स्पष्ट संकेत दिया कि अमेरिका अपने सैनिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया जाता है या उनकी जान को खतरा पहुंचता है, तो यह अमेरिका की ओर से कड़ी कार्रवाई के लिए पर्याप्त कारण होगा। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में सुरक्षा हालात लगातार संवेदनशील बने हुए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: 100 किमी की रफ्तार से आंधी-बारिश, खंभे उखड़े...दिल्ली-एनसीआर में पेड़ गिरे; 300 से ज्यादा वाहन दबे

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में बृहस्पतिवार सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। आसमान में छाए काले बादलों और धूल भरी आंधी-तूफान से दिन में ही अंधेरा छा गया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। एक से डेढ़ घंटे बाद मौसम का कहर थमा, तो हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला। इस साल मानसून तीन दिन देरी से आया है। मानसून ने लक्षद्वीप द्वीप समूह, केरलम व पुडुचेरी को आच्छादित कर लिया। अगले दो-तीन दिन में इसके गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश व कर्नाटक के हिस्सों के साथ तमिलनाडु के बाकी हिस्सों व पूर्वोत्तर के राज्यों तक पहुंचने के लिए हालात अनुकूल बने हुए हैं अगले 6-7 दिन के भीतर केरलम, तमिलनाडु और कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है दिल्ली-एनसीआर में ही करीब 500 पेड़ व बिजली के खंभे-तार गिर गए। इनकी चपेट में आने से 300 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी-बारिश में कई घरों की खिड़कियों के शीशे चटक गए, टिन के छप्पर उड़ गए और सड़कों पर पानी भर गया। ग्रेटर नोएडा में तेज हवा से निर्माणाधीन इमारत से एक मजदूर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।सबसे ज्यादा तबाही नोएडा व ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली। दर्जनों सेक्टरों में पानी भर गया, पेड़ और उनकी टहनियां गिरने से वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। दिल्ली में बुराड़ी, मॉडल टाउन से महरौली, हौजखास, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, शाहदरा व आईटीओ, अक्षरधाम और एनसीआर में आंधी-तूफान एवं जोरदार बारिश का असर दिखा। कई जगह जाम लग गया और सड़कों पर घंटों वाहन रेंगते रहे। खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

US-India Trade Deal: ट्रंप बोले- पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगा व्यापार समझौता

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर बातचीत जारी इस बीच, दोनों देशों के बीच अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। इसी सिलसिले में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह भारत दौरे पर आया था। चार दिनों तक चली वार्ता गुरुवार को समाप्त हुई। भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत सहयोग और व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ हुई। भारत और अमेरिका ने एक ऐसे समझौते पर सहमति बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है, जिससे दोनों देशों के व्यापार और आर्थिक संबंधों को और मजबूती मिले तथा दोनों को समान लाभ प्राप्त हो। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच ने किया, जबकि भारतीय पक्ष की अगुवाई वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन ने की। दोनों देश पहले चरण के द्विपक्षीय व्यापार समझौते का ढांचा तय कर चुके हैं। अब अंतरिम व्यापार समझौते के ब्योरे को अंतिम रूप देने और व्यापक व्यापार समझौते पर आगे की बातचीत चल रही है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि पहले चरण के अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन चुकी है और अब केवल कुछ छोटे बिंदुओं पर चर्चा बाकी है। फरवरी में व्यापार समझौते का तय हुआ था प्रारूप फरवरी में दोनों देशों ने व्यापार समझौते का प्रारूप तय किया था। हालांकि बाद में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापक शुल्क नीति पर रोक लगाए जाने और सभी देशों पर 10 प्रतिशत समान शुल्क लागू करने के फैसले के बाद व्यापारिक परिस्थितियां बदल गईं। इसके कारण समझौते के कुछ प्रावधानों की दोबारा समीक्षा की जा रही है। अमेरिका भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार भारत ने इस समझौते के तहत कई अमेरिकी औद्योगिक और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, कर्नाटक से मैदान में खरगे और पवन खेड़ा

कांग्रेस ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद सात उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है। सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है। राज्य उम्मीदवार का नाम पृष्ठभूमि कर्नाटक मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष। शुक्रवार को बंगलूरू में नामांकन करेंगे। कर्नाटक पवन खेड़ा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी। पूर्व सीएम शीला दीक्षित के राजनीतिक सलाहकार रहे हैं। कर्नाटक मंसूर अली खान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (केरल के सह-प्रभारी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान खान के बेटे। मध्य प्रदेश मीनाक्षी नटराजन पूर्व सांसद, राहुल गांधी की करीबी कोर-टीम का हिस्सा मानी जाती हैं। तमिलनाडु प्रवीण चक्रवर्ती कांग्रेस के डेटा और रिसर्च विभाग के प्रमुख, राहुल गांधी के बेहद करीबी। झारखंड प्रणव झा एआईसीसी के वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्टी के प्रमुख चेहरा। राजस्थान नीरज डांगी राजस्थान से कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेता। कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन को टिकट दिया गया है। राजस्थान से नीरज डांगी को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है, जबकि तमिलनाडु से अर्थशास्त्री और पार्टी के रणनीतिकार प्रवीण चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया गया है। झारखंड से प्रणव झा को पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

India-Russia: पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की आर्थिक प्रगति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और सबसे तेज आर्थिक विकास दर दर्ज करने वाले देशों में से एक है। पुतिन के अनुसार, यह उपलब्धि अचानक नहीं मिली, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार और भारतीय जनता की वर्षों की मेहनत का परिणाम है। पुतिन ने कहा कि भारत ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने भारतीय लोगों की प्रतिभा और परिश्रम की भी सराहना की। रूसी राष्ट्रपति ने भारत और रूस के रिश्तों को विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी करार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध हाल के वर्षों में नहीं बने हैं, बल्कि यह दशकों से विकसित हुई मजबूत दोस्ती का परिणाम हैं। पुतिन ने याद दिलाया कि वर्ष 1947 में सोवियत संघ और भारत के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से दोनों देशों ने एक-दूसरे का लगातार सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि रूस ने भारत के विकास और एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उसकी मजबूती में हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाई है।रूसी राष्ट्रपति ने भारत को रूस का एक भरोसेमंद और विश्वसनीय साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि रूस भारत के अन्य देशों के साथ संबंधों को लेकर कोई नकारात्मक दृष्टिकोण नहीं रखता और दोनों देशों के रिश्ते आपसी सम्मान एवं विश्वास पर आधारित हैं। पुतिन ने कहा कि भारत एक महान राष्ट्र और मजबूत लोकतंत्र है, जो अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए वैश्विक मंच पर प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है।भार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

IPL प्रदर्शन का इनाम: वैभव की हो सकती है टीम में एंट्री, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए श्रेयस को मिलेगी कमान!

IPL प्रदर्शन का इनाम: वैभव की हो सकती है टीम में एंट्री, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए श्रेयस को मिलेगी कमान! भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत होती नजर आ रही है। महज 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में पहली बार मौका मिल सकता है। चयनकर्ता आगामी टी20 विश्व कप 2028 और लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाने की तैयारी में हैं। टीम में हो सकती है वैभव की एंट्री ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, शनिवार (6 जून) को घोषित होने वाली भारतीय टी20 टीम में सूर्यवंशी का नाम शामिल हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो वह 1980 के दशक के आखिर में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र में भारतीय पुरुष टीम में चुने जाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। आईपीएल 2026 में मचाया था धमाल वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने पूरे सीजन में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है। भारतीय टीम में संभावित चयन से पहले सूर्यवंशी श्रीलंका में नौ से 21 जून तक होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए की ओर से खेलते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ए की टीम भी हिस्सा लेगी। श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 2 min · National Desk