मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पता अब बदल गया है। वह अब एक अणे मार्ग स्थित लोक सेवक आवास में रहेंगे। बिहार सरकार की ओर से इसके लिए पत्र भी जारी कर दिया गया है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि भवन निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री आवास से संबंधित पूर्व में जारी व्यवस्था को समाप्त करने का आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से चार जून 2026 को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास संख्या-01, अणे मार्ग (लोक सेवक आवास) में मरम्मत कार्य के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आवास संख्या-05, देशरत्न मार्ग को अस्थायी रूप से मुख्यमंत्री आवास के विस्तारित हिस्से के रूप में चिन्हित किया गया था। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें