1 of 6 सैमसन, तिलक और श्रेयस - फोटो : ANI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने की तैयारी पूरी हो चुकी है और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चुने जाने से पहले ही इस फैसले की जानकारी बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल को दी जा सकती है। हालांकि, नए कप्तान को लेकर कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति के बीच सहमति नहीं बन रही है। गंभीर किसी और को टी20 कप्तान बनाना चाहते हैं, जबकि चयनकर्ता उसके लिए तैयार नहीं हैं। 2 of 6 सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI सूर्यकुमार का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं सूर्यकुमार पिछले करीब 18 महीनों से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। चयनकर्ताओं ने आईपीएल 2026 तक इंतजार किया, लेकिन उनकी फॉर्म में कोई खास सुधार नहीं दिखा। ऐसे में अब उन्हें कप्तानी के साथ-साथ टीम से भी बाहर किया जा सकता है। एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाया जाना तय है। चयनकर्ताओं ने आईपीएल खत्म होने तक इंतजार किया, लेकिन वह सिर्फ रन नहीं बना रहे थे बल्कि पूरी तरह लय से बाहर दिख रहे थे। ऐसे में कठिन फैसला लेना जरूरी हो गया था।’ 3 of 6 श्रेयस-तिलक-सैमसन-सूर्यकुमार - फोटो : BCCI/ANI/PTI अय्यर और तिलक सबसे बड़े दावेदार सूर्यकुमार के बाहर होने की स्थिति में आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा कप्तानी की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें