पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम: उत्तर भारत में अगले पांच दिन होगी बारिश, हिमाचल से राजस्थान तक अलर्ट

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम के मिजाज में फिर बदलाव हो रहा है। अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान तक गरज और चमक के साथ बारिश होने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते भारी से बहुत भारी बारिश होने और आंधी आने की भी संभावना है। कुछ राज्यों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 1 min · National Desk

Shashi Tharoor: पीएम की तारीफ पर कांग्रेस ने साधा निशाना, शशि थरूर पलटवार कर बोले- मैं अपने बयान पर कायम हूं

वैश्विक मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर और उनकी पार्टी के बीच पिछले दो वर्षों में कई बार मतभेद सामने आए हैं। यह विवाद शुक्रवार को फिर उभर आया, जब शशि थरूर ने जी-7 शिखर सम्मेलन में भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी के संदेश का समर्थन किया। कांग्रेस ने इस पर नाराजगी जताई, जबकि भाजपा ने इसे लेकर पार्टी पर निशाना साधा। My senior colleague Dr Shashi Tharoor’s admiration for PM Modi appears to have transcended the limitations of the physical world. He now seems capable of hearing what Modi doesn’t even say. According to the official MEA readout of the Modi–Trump meeting on the sidelines of the… pic.twitter.com/6U7BFRxAgZ— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) June 20, 2026 For those who believe I “heard” words that @narendramodi never said at the G-7, I was merely alluding to widely published reports about his remarks. If you want to hear a report, here’s one:https://t.co/dWkVwhWY0N Otherwise this was Google Gemini’s summary: “At the G7… — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) June 20, 2026 दरअसल, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने थरूर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा, “मेरे वरिष्ठ सहयोगी डॉ. शशि थरूर की प्रधानमंत्री मोदी के प्रति प्रशंसा शायद अब भौतिक दुनिया की सीमाओं से भी आगे निकल गई है। अब ऐसा लगता है कि वे वह भी सुन सकते हैं, जो मोदी ने कहा ही नहीं।“पवन खेड़ा ने आगे कहा, “थरूर जी को किसी तरह ऐसे मजबूत दावे, सख्त जवाब और अडिग कूटनीति सुनाई दे गई, जिनका आधिका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

India Slams Pakistan: 'राष्ट्रपति की बात बेतुकी, आंतरिक मुद्दे पर बोलने का हक नहीं'; जरदारी को भारत की दो-टूक

भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की टिप्पणी को शनिवार को सख्ती से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने दो टूक शब्दों में इसे अनुचित और भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की कोशिश बताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत पाकिस्तान के राष्ट्रपति के बयानों को पूरी तरह खारिज करता है। उन्होंने भारत से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी करने के उनके अधिकार पर भी सवाल उठाया। रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा, “भारत पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा की गई अनुचित टिप्पणियों को पूरी तरह खारिज करता है। किसी भी स्थिति में उन्हें भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।” पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने कथित तौर पर मुस्लिम ऐतिहासिक स्थलों को ध्वस्त किए जाने का मुद्दा उठाया था।आसिफ अली जरदारी की यह टिप्पणी उस समय सामने आई, जब भारतीय रेलवे ने काशी रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित गंज शहीदा मस्जिद के परिसर में रह रहे लोगों को 20 जून तक जगह खाली करने का नोटिस जारी किया था।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान के मानवाधिकार रिकॉर्ड की भी आलोचना करते हुए कहा कि अपने ही देश की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति की यह टिप्पणी अनुचित है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के अपने मानवाधिकार रिकॉर्ड की स्थिति बेहद खराब है और यह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय रही है। ऐसे में उनकी टिप्पणियां विशेष रूप से हास्यास्पद हैं।“जायसवाल ने आगे कहा कि पाकिस्तान में विभिन्न धर्मों के अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव और उत्पीड़न का लंबा इतिहास रहा है और इसको लेकर उसे व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, “विभिन्न आस्थाओं से जुड़े अल्पसंख्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

Trump vs Meloni: पहले वीडियो से दो-टूक जवाब, ट्रंप पर फिर बरसीं इतालवी PM मेलोनी; कहा- आपकी दोस्ती से मदद नहीं

अपनी लोकप्रियता को लेकर मेलोनी ने ट्रंप से दो-टूक लहजे में कहा, ‘यह आपके साथ मेरे रिश्तों पर निर्भर नहीं है। मेरी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर करती है, और मैंने हमेशा यही किया है।’ उन्होंने कहा कि इटली में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के मामले में भी मैंने यही किया। उनके इस्तेमाल से जुड़े समझौतों का हमने हमेशा सम्मान किया है, और जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, उनका उल्लंघन नहीं किया जा सकता। इटली एक संप्रभु देश बना हुआ है। मेलोनी ने कहा कि मेरी लोकप्रियता के बारे में आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। मेरा सुझाव है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें।अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा-फ्रांस में जी-7 बैठक के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी बार-बार मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने की मांग कर रही थीं। इटली में उनकी लोकप्रियता घट रही है, संभवतः इसलिए क्योंकि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या विकसित करने से रोकने के मामले में अमेरिका का साथ नहीं दिया। (हालांकि नाटो ने भी ऐसा ही किया था।) उन्होंने हमें इटली के हवाई अड्डों की रनवे और लैंडिंग स्ट्रिप्स का उपयोग करने की अनुमति तक नहीं दी, जिससे हमें बड़ी लॉजिस्टिक असुविधा हुई। यह तब है जब अमेरिका इटली और अन्य तथाकथित नाटो सहयोगियों की सुरक्षा पर हर साल सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करता है। अब, जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो वह अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए फिर से दोस्ती करना चाहती हैं। लेकिन अब नहीं’।एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि फ्रांस के एवियन में आयोजित 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए ‘भीख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs AFG Live Score: भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा आउट हुए; यशस्वी के साथ साझेदारी टूटी

07:28 PM, 20-Jun-2026 IND vs AFG Live: रोहित आउट हुए भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। रोहित मोहम्मद नबी की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित ने 69 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए। रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी हुई। भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। रोहित मोहम्मद नबी की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित ने 69 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए। रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी हुई। 07:20 PM, 20-Jun-2026 IND vs AFG Live: रोहित-यशस्वी की शानदार साझेदारी रोहित और यशस्वी के बीच शानदार साझेदारी जारी है। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 150+ रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। रोहित और यशस्वी के बीच शानदार साझेदारी जारी है। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 150+ रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। 07:03 PM, 20-Jun-2026 IND vs AFG Live: रोहित का अर्धशतक रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। 06:44 PM, 20-Jun-2026 IND vs AFG Live: यशस्वी का पचासा यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 38 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। यशस्वी और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी होने के करीब है। यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 38 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान का सबसे आलीशान विमान, डोनाल्ड ट्रंप के नए एयर फोर्स वन में क्या खास?

नए एयर फोर्स वन में क्या है खास? रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने विमान का प्रदर्शन करते हुए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का धन्यवाद किया और इसे दुनिया का सबसे शानदार विमान बताया। ट्रंप ने कहा कि यह विमान अमेरिका को वैश्विक मंच पर बेहतर तरीके से प्रस्तुत करेगा और अन्य देशों के नेताओं के विमानों की तुलना में अधिक प्रभावशाली होगा। उन्होंने दावा किया कि विमान को ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’ बनाने के लिए तैयार किया गया है। ट्रंप के मुताबिक, इसके अंदर इस्तेमाल की गई लकड़ी, सामग्री और इंजन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्तर के हैं।आइये जानते हैं इस नए एयर फोर्स वन में क्या खास है? आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति को नए विमान की जरूरत क्यों पड़ी? विमान के लिए कैसे तैयारियां की गईं? ट्रंप के पास यह विमान कैसे पहुंचा? क्या एयर फोर्स वन में शामिल पुराने विमान अब रिटायर हो जाएंगे? नए विमान में क्या-क्या सुविधाएं हैं? अमेरिकी वायुसेना ने इस पर क्या कहा है? ट्रंप की आगे की योजना क्या है?सीएनबीसी के अनुसार, नए विमान की सबसे बड़ी पहचान इसका बदला हुआ रंग है। दशकों से एयर फोर्स वन की पहचान रहे हल्के नीले रंग की जगह अब विमान को गहरे नीले, लाल और सफेद रंग में रंगा गया है। विमान के एक हिस्से पर राष्ट्रपति की मुहर और पीछे की पूंछ पर विशाल अमेरिकी झंडा लगाया गया है।रिपोर्ट मुताबिक, यह ‘बोइंग 747-8 आई विमान’ राष्ट्रपति के मौजूदा विमानों से लगभग 18 फीट लंबा है। इसके पंखों का फैलाव करीब 30 फीट अधिक है और केबिन भी ज्यादा चौड़ा है। इसी वजह से इसे पैलेस इन स्काई यानी आसमान का महल कहा जा रहा है। इस विमान को औपचारिक रूप से वीसी-25बी ब्रिज विमान के नाम से जाना जाता है।इस विमान के पंखों में म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

Amit Shah: 'शिवसेना-शिंदे गुट कहने का दौर खत्म', अंबाबाई कॉरिडोर के मंच से शाह बोले- अब सिर्फ एक ही शिवसेना

अमित शाह ने शिवसेना को लेकर क्या कहा? अंबाबाई कॉरिडोर परियोजना को लेकर क्या घोषणा हुई? मोदी सरकार के 12 वर्षों को लेकर शाह ने क्या कहा? सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों पर क्या बोले अमित शाह? विकसित भारत और भाजपा के विस्तार पर क्या कहा? कोल्हापुर की जनसभा में अमित शाह ने कहा कि एक समय ऐसा था जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले दल को ‘शिवसेना-शिंदे गुट’ के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है और केवल एक शिवसेना ही अस्तित्व में है। उनके इस बयान को महाराष्ट्र की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शाह ने सीधे तौर पर यह संदेश देने की कोशिश की कि शिवसेना को लेकर जो भ्रम या विभाजन की चर्चा थी, वह अब समाप्त हो चुकी है। उनके इस बयान को आगामी राजनीतिक रणनीति और गठबंधन की मजबूती के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।अमित शाह ने अपने संबोधन में कोल्हापुर स्थित माता अंबाबाई मंदिर के जीर्णोद्धार और कॉरिडोर निर्माण कार्य का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। शाह के अनुसार, अंबाबाई कॉरिडोर परियोजना पर करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। शाह ने इसे महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में ऐसे कई काम हुए हैं जिन्हें कभी असंभव माना जाता था। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले लोग मानते थे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

हरिद्वार भूमि घोटाला: 2022 में लिखी गई थी पटकथा, डंपिंग यार्ड से शुरू हुआ खेल, ऐसे खुली भ्रष्टाचार की परतें

2022 में लिखी गई भूमि खरीद की पूरी पटकथा वर्ष 2022 में तत्कालिन जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के कार्यकाल में लिख दी गई थी भूमि खरीद की पूरी पटकथा सितंबर 2024 -हरिद्वार नगर निगम ने सराय गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (कूड़ा निस्तारण) परियोजना के लिए करीब 2.307 हेक्टेयर भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू की। -भूमि डंपिंग यार्ड के पास स्थित थी और कृषि भूमि से व्यावसायिक उपयोग में परिवर्तन की प्रक्रिया भी हुई। अक्टूबर-नवंबर 2024 -भूमि की कीमत तय की गई और नगर निगम ने लगभग 54 करोड़ रुपये में खरीद का सौदा किया। -बाद में आरोप लगे कि भूमि की वास्तविक बाजार कीमत इससे काफी कम थी और भूमि परियोजना के लिए उपयुक्त भी नहीं थी। दिसंबर 2024 – अप्रैल 2025 -खरीद प्रक्रिया, मूल्यांकन और अनुमोदन को लेकर शिकायतें सामने आने लगीं। - राजस्व और नगर निगम के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठे। 29 मई 2025 -शासन को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी गई। -रिपोर्ट में भूमि खरीद में गंभीर अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई। 3 जून 2025 -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आईएएस अधिकारियों सहित 10 अधिकारियों को निलंबित किया। -विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए। -भूमि की रजिस्ट्री निरस्त करने और भुगतान की वसूली की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर दान में डाका: 'जैसे निर्देश, वैसा ही करते थे', इसलिए ट्रस्ट पदाधिकारियों के आगे नतमस्तक थे बैंक अफसर

1 of 17 ram mandir - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें हालांकि हकीकत यह भी है कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के सामने बैंक कर्मी नतमस्तक रहते थे। उन्हें वहां से जैसे निर्देश मिलते थे, वे वैसा ही करते थे, क्योंकि ट्रस्ट के पदाधिकारियों की पहुंच और प्रभाव का सभी को अंदाजा था। हालांकि हकीकत यह भी है कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के सामने बैंक कर्मी नतमस्तक रहते थे। उन्हें वहां से जैसे निर्देश मिलते थे, वे वैसा ही करते थे, क्योंकि ट्रस्ट के पदाधिकारियों की पहुंच और प्रभाव का सभी को अंदाजा था। राम मंदिर की दान राशि हेरफेर के मामले में बैंक कर्मियों की भूमिका भी बेहद गंभीर मानी जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने भी अपने एक साक्षात्कार में इसको लेकर सवाल उठाए थे। एसआईटी को बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही और संभावित मिलीभगत के कुछ साक्ष्य मिले हैं। 2 of 17 राम मंदिर में प्रवेश करती एसआईटी की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी दरअसल, गिनती प्रक्रिया में जितनी भूमिका ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की होती है, उतनी ही संबंधित बैंक के कर्मियों की भी रहती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गिनती के दौरान किसी को गड़बड़ी न हो। मगर ऐसा नहीं हुआ। बैंकतर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी आंखें मूंदे रहे। 3 of 17 अयोध्या पहुंची एसआईटी। - फोटो : amar ujala बैंक अधिकारी रहे खामोश सूत्रों ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar: फैजल खान को मिली राहत, अंतरिम संरक्षण अगली तारीख तक बढ़ा; विरोधी ने जेल में हमले की साजिश का लगाया आरोप

राजधानी पटना के बहुचर्चित कोचिंग वॉर मामले में प्रसिद्ध शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर को अदालत से बड़ी राहत मिली है। शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में हुई अहम सुनवाई के दौरान अदालत ने फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर विचार करते हुए उनके अंतरिम संरक्षण को अगली सुनवाई तक के लिए बढ़ा दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अगली तारीख तक फैजल खान की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रहेगी। शनिवार को हुई इस सुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की अपडेटेड केस डायरी अदालत के समक्ष प्रस्तुत की गई। केस डायरी का अवलोकन करने के बाद अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनीं। कोर्ट ने फिलहाल कोई भी अंतिम फैसला सुनाने के बजाय मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। इसके साथ ही अदालत ने फैजल खान और उनके पक्ष से जुड़े अन्य लोगों को नो कोर्सिव एक्शन का संरक्षण देते हुए पुलिस को किसी भी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है।इस पूरे मामले में कानूनी मोड़ उस वक्त और दिलचस्प हो गया, जब फैजल खान के दोनों सुरक्षाकर्मियों की जमानत याचिका भी सुनवाई के लिए पटल पर आई। एक तरफ जहां फैजल खान को अंतरिम राहत मिल गई, वहीं दूसरी तरफ उनके अंगरक्षकों की जमानत को लेकर अदालत में दोनों पक्षों के बीच कानूनी दांव-पेंच और तीखी बहस हुई।इससे पहले, विरोधी पक्ष के अधिवक्ता निरंजन कुमार ने फैजल खान सर की अग्रिम जमानत का कड़ा विरोध किया। उन्होंने अदालत के सामने दलील दी कि इस पूरे विवाद और कथित साजिश का ताना-बाना खान ग्लोबल स्टडीज के भीतर ही बुना गया था। उन्होंने कहा कि रौशन आनंद द्वारा कदमकुआं थाने में आवेदन दिए जाने के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, जबकि इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk