हादसे से नहीं टूटा हौसला: टूटी पसलियों के साथ सृष्टि ने दी री-नीट परीक्षा; केंद्र पर किए गए खास इंतजाम

लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थियों के लिए नीट यूजी पुनर्परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच, निगरानी और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं ताकि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके। परीक्षा अवधि बढ़कर 195 मिनट हुई इस वर्ष NEET UG परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 180 मिनट की होती थी, लेकिन अब अभ्यर्थियों को प्रश्न हल करने के लिए अधिक समय दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी। अतिरिक्त 15 मिनट का उद्देश्य उपस्थिति दर्ज करने और अन्य औपचारिकताओं में लगने वाले समय को संतुलित करना है, ताकि उम्मीदवारों के वास्तविक परीक्षा समय पर कोई असर न पड़े। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 1 min · National Desk

Explainer: मेलोनी ही नहीं, UK-फ्रांस-भारत जैसे करीबियों पर भी बयानबाजी कर चुके ट्रंप; जानें कब-कैसा मिला जवाब

Explainer: मेलोनी ही नहीं, UK-फ्रांस-भारत जैसे करीबियों पर भी बयानबाजी कर चुके ट्रंप; जानें कब-कैसा मिला जवाब चौंकाने वाली बात यह है कि ट्रंप और मेलोनी के बीच इस टकराव का यहीं अंत नहीं हुआ। ट्रंप ने एक बार फिर मेलोनी की तरफ से साथ तस्वीर खिंचाने की मांग की बात दोहराई तो वहीं मेलोनी ने एक्स पर अपने पोस्ट में ट्रंप पर फिर पलटवार किया। हालांकि, यह पहली बार नहीं था, जब अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस तरह की हरकतें की हों। इससे पहले भी ट्रंप अपने सहयोगी देशों और नेताओं को अपने बयानों के जरिए घेरने की कोशिश करते रहे हैं। फिर चाहे बात फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की निजी जिंदगी पर टिप्पणी से जुड़ी हो या ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर पर तंज कसने की। ट्रंप ने इन सभी को लेकर विवादित टिप्पणियां की हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ एक विवाद अचानक बढ़ गया है। दरअसल, हाल ही में ट्रंप ने हाल ही में इटली के एक मीडिया समूह को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मेलोनी उनके साथ तस्वीर लेने के लिए काफी बेताब थीं। ट्रंप ने कहा कि वह तस्वीर नहीं लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें मेलोनी के लिए बुरा लग रहा था। ट्रंप के इस बयान पर मेलोनी ने पलटवार किया और कहा कि ट्रंप के यह सभी बनावटी हैं। मुझे समझ नहीं आता कि ट्रंप अपने स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

अयोध्या मामले में केजरीवाल का बयान: कहा- केवल 200 करोड़ की नकदी चोरी, कई बड़े नाम शामिल; लेकिन नहीं हुई एफआईआर

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े गड़बड़ी मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामले में लगातार नए दावे और आरोप सामने आने के बीच विपक्ष ने भाजपा पर हमला तेज कर दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी कर केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। VIDEO | On the alleged theft at Ayodhya Ram Temple, AAP national convenor Arvind Kejriwal said, “Crores were stolen from Ayodhya’s Ram Temple. It is being said that around Rs 200 crore in cash alone was stolen. However, no FIRs have been lodged, and there have been no inquiries,… pic.twitter.com/Osn5OmP50f June 21, 2026 अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि ‘अयोध्या के राम मंदिर में करोड़ों रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि केवल नकदी के रूप में ही करीब 200 करोड़ रुपये चोरी होने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद अब तक न तो कोई एफआईआर दर्ज की गई है। यूपी पुलिस, ईडी या सीबीआई किसे ने एफआईआर दर्ज नहीं किया है।‘केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य, दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि खबरें हैं कि इस मामले में कई बड़े नाम शामिल हैं। यदि निष्पक्ष जांच हुई तो बड़े खुलासे हो सकते हैं। अगर इस मामले में कार्रवाई हुई तो सरकार भी गिर सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

नौसेना को मिले तीन स्वदेशी INS: ब्रह्मोस से लैस दूनागिरी, संशोधक देगा सुरक्षित राह; अग्रय बिछाएगा बारूदी सुरंग

भारत ने समुद्री सुरक्षा और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। भारतीय नौसेना में रविवार को तीन अत्याधुनिक स्वदेशी युद्धपोतों आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को शामिल किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कोलकाता में इन तीनों जहाजों को नौसेना में कमीशन किया गया। ये तीनों प्लेटफॉर्म पूरी तरह भारत में डिजाइन और निर्मित किए गए हैं। एक ओर आईएनएस दूनागिरी दुश्मन के रडार को चकमा देकर सटीक हमला करने में सक्षम है, तो दूसरी ओर आईएनएस अग्रय दुश्मन की पनडुब्बियों का शिकार कर सकता है। वहीं आईएनएस संशोधक समुद्र की गहराइयों का अध्ययन और समुद्री मार्गों की मैपिंग करेगा। इन तीनों युद्धपोतों के शामिल होने से भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत कई गुना बढ़ गई है। आईएनएस दूनागिरी को नौसेना का नया ब्रह्मास्त्र क्यों कहा जा रहा है? आईएनएस दूनागिरी प्रोजेक्ट-17ए के तहत बना पांचवां स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है। इसका डिजाइन भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है, जबकि इसका निर्माण कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) ने किया है। यह युद्धपोत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस है और सतह, हवा तथा पानी के नीचे मौजूद खतरों का एक साथ मुकाबला कर सकता है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसका बेहद कम रडार क्रॉस-सेक्शन है, जिससे दुश्मन के लिए इसकी पहचान करना कठिन हो जाता है। लगभग 6,700 टन वजनी यह युद्धपोत 30 नॉट की अधिकतम गति से चल सकता है। हनुमान जी से आईएनएस दूनागिरी का क्या संबंध? आईएनएस दूनागिरी का नाम हिमालय के द्रोणागिरी पर्वत के नाम पर रखा गया। पौराणिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी लक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

IND A vs SL A Live Score: भारत ए ने पूरे किए 150 रन, ऋतुराज-तिलक क्रीज पर; वैभव शतक से चूके

10:54 AM, 21-Jun-2026 IND A vs SL A Live Score: भारत ए को दूसरा झटका भारत ए को प्रियांश आर्या के रूप में दूसरा झटका लगा है। वैभव के बाद प्रियांश भी पवेलियन लौट गए हैं। प्रियांश को दुलाज ने अपना शिकार बनाया जो 29 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। भारत ए को प्रियांश आर्या के रूप में दूसरा झटका लगा है। वैभव के बाद प्रियांश भी पवेलियन लौट गए हैं। प्रियांश को दुलाज ने अपना शिकार बनाया जो 29 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। 10:45 AM, 21-Jun-2026 IND A vs SL A Live Score: वैभव शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी का अंत हो गया है। वैभव ने श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया और लिस्ट क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। वह शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन साहन आराचिघे की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। वैभव ने 29 गेंदों पर 10 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 94 रन बनाए। वैभव ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 53 गेंदों पर 132 रनों की साझेदारी की। वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी का अंत हो गया है। वैभव ने श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया और लिस्ट क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। वह शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन साहन आराचिघे की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। वैभव ने 29 गेंदों पर 10 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 94 रन बनाए। वैभव ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 53 गेंदों पर 132 रनों की साझेदारी की। 10:22 AM, 21-Jun-2026 IND A vs SL A Live Score: वैभव का अर्धशतक वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी करते हुए महज 11 गेंदों पर अर्धशतक लगा दि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी: 8.6 लाख मीट्रिक टन तेल लेकर लौट रहे तीन भारतीय टैंकर, आम लोगों को मिलेगी राहत

भारत की समुद्री और ऊर्जा सुरक्षा को एक बड़ी मजबूती मिली है क्योंकि भारतीय ध्वज वाले तीन क्रूड ऑयल टैंकर सफलतापूर्वक होर्मुज से गुजर चुके हैं और अब बड़ी मात्रा में रणनीतिक कार्गो लेकर भारतीय बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं। यह घटनाक्रम क्षेत्र में बदलते भू-राजनीतिक हालात के बीच हुआ है, जिनकी वजह से पहले इस अहम जलमार्ग से होने वाली शिपिंग में रुकावट आई थी। Safe passage secured! 3 Indian-flagged crude oil tankers, Desh Vaibhav, Desh Vibhor and Sanmar Herald carrying over 8.6 Lakh MT of cargo with 94 Indian crew members have successfully transited the Strait of Hormuz today and are en route to India. Under the decisive leadership… — Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) June 20, 2026 सोनोवाल ने साझा की बड़ी जानकारी केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए सरकार के समन्वित प्रयासों पर जोर देते हुए इनके सुरक्षित गुजरने की जानकारी दी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “सुरक्षित रास्ता मिल गया! भारतीय झंडे वाले 3 क्रूड ऑयल टैंकर ‘देश वैभव’, ‘देश विभोर’ और ‘सनमार हेराल्ड’—94 भारतीय क्रू सदस्यों के साथ 8.6 लाख MT से अधिक कार्गो लेकर आज होर्मुज से सफलतापूर्वक गुज़रे हैं और भारत आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत सरकार देश के समुद्री हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हमारा मंत्रालय भारत के नाविकों और ऊर्जा आपूर्ति मार्गों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है।” 24 जून से 1 जुलाई के बीच पहुंचेगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

International Yoga Day Live: योग दिवस आज, PM कोलकाता से करेंगे आगाज; दुनियाभर में 2,500 जगहों पर कार्यक्रम

05:23 AM, 21-Jun-2026 ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ है योग दिवस की थीम इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ यानी ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई है। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव के अनुसार, भारत आज दुनिया की सबसे युवा आबादी वाले देशों में शामिल है, लेकिन आने वाले दशकों में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में योग को स्वस्थ और सक्रिय जीवन का आधार बनाने के उद्देश्य से इस विषय का चयन किया गया है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ यानी ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई है। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव के अनुसार, भारत आज दुनिया की सबसे युवा आबादी वाले देशों में शामिल है, लेकिन आने वाले दशकों में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में योग को स्वस्थ और सक्रिय जीवन का आधार बनाने के उद्देश्य से इस विषय का चयन किया गया है। 05:15 AM, 21-Jun-2026 हुगली नदी में 500 से ज्यादा नौकाओं पर हजारों लोग करेंगे योग कोलकाता में हुगली नदी में योग दिवस का एक अनोखा आयोजन देखने को मिलेगा। राज्य सरकार और आयुष मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से 500 से अधिक नौकाओं पर हजारों प्रतिभागी एक साथ योगासन और प्राणायाम करेंगे। नदी के बीच होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नदी पुलिस, आपदा प्रबंधन बल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह मुस्तैद रहेंगी। कोलकाता में हुगली नदी में योग दिवस का एक अनोखा आयोजन देखने को मिलेगा। राज्य सरकार और आयुष मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से 500 से अधिक नौकाओं पर हजारों प्रतिभागी एक साथ योगासन और प्राणायाम करेंगे। नदी के बीच होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के लिए सु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

देश में बदलेगा मौसम: पश्चिमी विक्षोभ का असर, उत्तर भारत में अगले पांच दिन होगी बारिश; कई राज्यों में अलर्ट

इस दौरान, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून के चलते भारी से भारी बारिश होने और आंधी आने की भी संभावना है। कुछ राज्यों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वायुमंडल की निचली परत पर पंजाब से बिहार तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसम संबंधी प्रणालियों के चलते जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले सप्ताह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 तक असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र और सिक्किम के साथ ही ओडिशा और झारखंड में कुछ ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और विदर्भ में लू जैसी स्थिति बनी रही। पश्चिम बंगाल, पूर्वी यूपी, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ मं 50-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ ही ओडिशा, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कुछ जगहों पर आधी चली।इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इस दौरान इन राज्यों में कुछ-कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। 24 जून को पश्चिमी राजस्थान में और 24 से 26 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड में बारिश होगी।आईएमडी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

NEET Re-Exam: नीट पुनर्परीक्षा आज, 51311 जैमर्स और डेढ़ लाख कैमरों से होगी निगरानी; ढाई लाख पुलिसकर्मी तैनात

पुनर्परीक्षा से पहले देश में शनिवार को 551 और विदेश के 14 शहरों के परीक्षा केंद्रों में पहली बार मेगा मॉक ड्रिल से तैयारियों को परखा गया। सुबह ठीक नौ बजे शुरू हुई इस ड्रिल में बैंक से परीक्षा केंद्र तक प्रश्न पत्र की ढुलाई, आंसर-शीट सील कर वापस भेजने, सीसीटीवी व जैमर की जांच और डमी अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच के बाद केंद्र में प्रवेश देने का अभ्यास किया गया। पुनर्परीक्षा देशभर के 551 शहरों में 5,440 केंद्रों में रविवार को दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक होगी। अशक्त विद्यार्थियों को शाम 6:20 बजे तक परीक्षा में लिखने की छूट रहेगी। एनटीए ने विद्यार्थियों को हर हाल में 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। उन्हें निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।पिछली गड़बड़ियों से सबक लेते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों सहित ढाई लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 15 हजार अर्द्धसैनिक बल, 51,311 जैमर, डेढ़ लाख हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई है। एनटीए ने 98.8 फीसदी परीक्षा केंद्र सरकारी शिक्षण संस्थानों में बनाए हैं। परीक्षा के बाद ओएमआर शीट इकट्ठा करने के लिए देश में करीब 700 कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। गौरतलब है कि नीट यूजी की तीन मई को हुई परीक्षा के पर्चे लीक होने के कारण उसे रद्द करना पड़ा था।सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा दिखा। केंद्र के सौ मीटर पहले ही किसी को भी दूसरी तरफ जाने की अनुमति नहीं थी। जैमर भी जांचे गए। मल्टी-लेयर सुरक्षा के तहत पूरी प्रक्रिया दोहराई गई।केंद्र आवंटन में भी एनटीए की लापरवाही सामने आई। नागपुर के छा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

'होर्मुज पर अमेरिका लगाएगा शुल्क': ट्रंप का बड़ा बयान, क्या पश्चिम एशिया संघर्ष का खर्च दुनिया से वसूलेंगे?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अगर ईरान के साथ अंतिम समझौता नहीं हो पाता है तो वॉशिंगटन होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगा सकता है। उन्होंने कहा कि यह शुल्क पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए “संरक्षक की भूमिका निभाने के बदले दी गई सेवाओं” के लिए होगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत लागू 60 दिनों के युद्धविराम के दौरान कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा। होर्मुज पर अमेरिकी टोल को लेकर क्या बोले ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, “युद्धविराम की 60 दिनों की अवधि के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में कोई शुल्क नहीं होगा और 60 दिन पूरे होने के बाद भी कोई शुल्क नहीं होगा, जब तक कि समझौता पूरा नहीं हो जाता। अगर समझौता पूरा नहीं होता है, तो अमेरिका द्वारा और उसके लिए शुल्क लगाया जा सकता है। यह मध्य पूर्व के देशों के लिए संरक्षक की भूमिका निभाने तथा अतीत, वर्तमान और भविष्य में हुए खर्चों की भरपाई के लिए होगा।” यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड जाने की संभावना जताई जा रही है। एक्सियोस ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि वेंस इन वार्ताओं में शामिल हो सकते हैं। होर्मुज में शुल्क के मुद्दे को लेकर ईरान के साथ हुए समझौता ज्ञापन पर ट्रंप को अमेरिका में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। यह समझौता केवल 60 दिनों तक बिना शुल्क के आवाजाही सुनिश्चित करता है और इसके बाद भविष्य में शुल्क लगाए जाने की संभावना को खारिज नहीं करता।अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान ऐसे समय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk