नए एयर फोर्स वन में क्या है खास? रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने विमान का प्रदर्शन करते हुए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का धन्यवाद किया और इसे दुनिया का सबसे शानदार विमान बताया। ट्रंप ने कहा कि यह विमान अमेरिका को वैश्विक मंच पर बेहतर तरीके से प्रस्तुत करेगा और अन्य देशों के नेताओं के विमानों की तुलना में अधिक प्रभावशाली होगा। उन्होंने दावा किया कि विमान को ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’ बनाने के लिए तैयार किया गया है। ट्रंप के मुताबिक, इसके अंदर इस्तेमाल की गई लकड़ी, सामग्री और इंजन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्तर के हैं।आइये जानते हैं इस नए एयर फोर्स वन में क्या खास है? आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति को नए विमान की जरूरत क्यों पड़ी? विमान के लिए कैसे तैयारियां की गईं? ट्रंप के पास यह विमान कैसे पहुंचा? क्या एयर फोर्स वन में शामिल पुराने विमान अब रिटायर हो जाएंगे? नए विमान में क्या-क्या सुविधाएं हैं? अमेरिकी वायुसेना ने इस पर क्या कहा है? ट्रंप की आगे की योजना क्या है?सीएनबीसी के अनुसार, नए विमान की सबसे बड़ी पहचान इसका बदला हुआ रंग है। दशकों से एयर फोर्स वन की पहचान रहे हल्के नीले रंग की जगह अब विमान को गहरे नीले, लाल और सफेद रंग में रंगा गया है। विमान के एक हिस्से पर राष्ट्रपति की मुहर और पीछे की पूंछ पर विशाल अमेरिकी झंडा लगाया गया है।रिपोर्ट मुताबिक, यह ‘बोइंग 747-8 आई विमान’ राष्ट्रपति के मौजूदा विमानों से लगभग 18 फीट लंबा है। इसके पंखों का फैलाव करीब 30 फीट अधिक है और केबिन भी ज्यादा चौड़ा है। इसी वजह से इसे पैलेस इन स्काई यानी आसमान का महल कहा जा रहा है। इस विमान को औपचारिक रूप से वीसी-25बी ब्रिज विमान के नाम से जाना जाता है।इस विमान के पंखों में म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Explainer: दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान का सबसे आलीशान विमान, डोनाल्ड ट्रंप के नए एयर फोर्स वन में क्या खास?
नए एयर फोर्स वन में क्या है खास? रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने विमान का प्रदर्शन करते हुए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का धन्यवाद किया और इसे दुनिया का सबसे शानदार विमान बताया। ट्रंप ने कहा कि यह विमान अमेरिका को वैश्विक मंच पर बेहतर तरीके से प्रस्तुत करेगा और अन्य देशों के नेताओं के विमानों की तुलना में अधिक प्रभावशाली होगा। उन्होंने दावा किया कि विमान को 'उड़ता हुआ व्हाइट हाउस' बनाने के लिए तैयार किया गया है। ट्रंप के मुताबिक, इसके अंदर इस्तेमाल की गई लकड़ी, सामग्री और इंजन दुनिया के