पुनर्परीक्षा से पहले देश में शनिवार को 551 और विदेश के 14 शहरों के परीक्षा केंद्रों में पहली बार मेगा मॉक ड्रिल से तैयारियों को परखा गया। सुबह ठीक नौ बजे शुरू हुई इस ड्रिल में बैंक से परीक्षा केंद्र तक प्रश्न पत्र की ढुलाई, आंसर-शीट सील कर वापस भेजने, सीसीटीवी व जैमर की जांच और डमी अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच के बाद केंद्र में प्रवेश देने का अभ्यास किया गया। पुनर्परीक्षा देशभर के 551 शहरों में 5,440 केंद्रों में रविवार को दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक होगी। अशक्त विद्यार्थियों को शाम 6:20 बजे तक परीक्षा में लिखने की छूट रहेगी। एनटीए ने विद्यार्थियों को हर हाल में 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। उन्हें निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।पिछली गड़बड़ियों से सबक लेते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों सहित ढाई लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 15 हजार अर्द्धसैनिक बल, 51,311 जैमर, डेढ़ लाख हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई है। एनटीए ने 98.8 फीसदी परीक्षा केंद्र सरकारी शिक्षण संस्थानों में बनाए हैं। परीक्षा के बाद ओएमआर शीट इकट्ठा करने के लिए देश में करीब 700 कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। गौरतलब है कि नीट यूजी की तीन मई को हुई परीक्षा के पर्चे लीक होने के कारण उसे रद्द करना पड़ा था।सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा दिखा। केंद्र के सौ मीटर पहले ही किसी को भी दूसरी तरफ जाने की अनुमति नहीं थी। जैमर भी जांचे गए। मल्टी-लेयर सुरक्षा के तहत पूरी प्रक्रिया दोहराई गई।केंद्र आवंटन में भी एनटीए की लापरवाही सामने आई। नागपुर के छा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें