लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थियों के लिए नीट यूजी पुनर्परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच, निगरानी और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं ताकि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके। परीक्षा अवधि बढ़कर 195 मिनट हुई इस वर्ष NEET UG परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 180 मिनट की होती थी, लेकिन अब अभ्यर्थियों को प्रश्न हल करने के लिए अधिक समय दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी। अतिरिक्त 15 मिनट का उद्देश्य उपस्थिति दर्ज करने और अन्य औपचारिकताओं में लगने वाले समय को संतुलित करना है, ताकि उम्मीदवारों के वास्तविक परीक्षा समय पर कोई असर न पड़े। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें