इस दौरान, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून के चलते भारी से भारी बारिश होने और आंधी आने की भी संभावना है। कुछ राज्यों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वायुमंडल की निचली परत पर पंजाब से बिहार तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसम संबंधी प्रणालियों के चलते जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले सप्ताह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 तक असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र और सिक्किम के साथ ही ओडिशा और झारखंड में कुछ ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और विदर्भ में लू जैसी स्थिति बनी रही। पश्चिम बंगाल, पूर्वी यूपी, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ मं 50-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ ही ओडिशा, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कुछ जगहों पर आधी चली।इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इस दौरान इन राज्यों में कुछ-कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। 24 जून को पश्चिमी राजस्थान में और 24 से 26 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड में बारिश होगी।आईएमडी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
देश में बदलेगा मौसम: पश्चिमी विक्षोभ का असर, उत्तर भारत में अगले पांच दिन होगी बारिश; कई राज्यों में अलर्ट
इस दौरान, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून के चलते भारी से भारी बारिश होने और आंधी आने की भी संभावना है। कुछ राज्यों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वायुमंडल की निचली परत पर पंजाब से बिहार तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसम संबंधी प्रणालियों के चलते जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले सप्ताह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।मौसम व