ईरान की नाकेबंदी का एलान: US की सेना ने की पुष्टि, होर्मुज में शुल्क वसूलने को लेकर अराघची ने ट्रंप पर कसा तंज

अमेरिकी नौसेना के सेंट्रल कमांड ने कहा कि नाकेबंदी 14 जुलाई को अमेरिकी समयानुसार शाम चार बजे से प्रभावी होगी। यह सभी देशों के झंडे वाले जहाजों पर लागू होगी और ईरान के बंदरगाहों, तेल टर्मिनलों तथा तटीय क्षेत्रों को कवर करेगी।सेंट्रल कमांड की एडवाइजरी में कहा गया, ‘नाकेबंदी वाले क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने या वहां से निकलने वाले किसी भी संदिग्ध जहाज को रोका जा सकता है, उसका रास्ता बदला जा सकता है या उसे कब्जे में लिया जा सकता है। आदेशों का पालन नहीं करने वाले जहाजों के खिलाफ कानूनी रूप से बल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।‘अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी बल ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले समुद्री यातायात की नाकेबंदी फिर शुरू करेंगे। सेंटकॉम ने बयान में कहा, ‘सेंटकॉम बल ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों की ओर जाने या वहां से आने वाले जहाजों के खिलाफ नाकेबंदी लागू करेंगे। अमेरिकी सेना उन सभी जहाजों की क्षेत्रीय जलक्षेत्र में आवाजाही का समर्थन करती रहेगी जो इस नाकेबंदी का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं।‘अमेरिकी सेना ने कहा कि यह अभियान 13 अप्रैल से 18 जून तक लागू रही पिछली नाकेबंदी के बाद दोबारा शुरू किया जा रहा है। उस दौरान अमेरिकी बलों ने 140 से अधिक नियमों का पालन करने वाले जहाजों का मार्ग बदला था, नौ आदेश नहीं मानने वाले जहाजों को निष्क्रिय किया था और 50 से अधिक मानवीय सहायता ले जा रहे जहाजों को गुजरने की अनुमति दी थी।व्यावसायिक जहाजों के चालक दल को ओमान की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास परिचालन के दौरान आधिकारिक नौवहन सूचनाओं पर नजर रखने और अमेरिकी नौसैनिक बलों से संपर्क बनाए रखने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल नाव हादसा: आठ दिन पहले कैसे डूबी 15 मछुआरों से भरी नौका? नौ के मिले शव, छह अभी भी लापता; मुआवजे का एलान

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण 24 परगना तट के पास बंगाल की खाड़ी में डूबे एक ट्रॉलर से नौ मछुआरों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि छह अन्य अब भी लापता हैं। अधिकारी ने बताया कि शव इतने अधिक सड़ चुके हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।‘जय मां काली’ नाम का ट्रॉलर दो जुलाई को पूर्व मेदिनीपुर जिले के शंकरपुर मछली बंदरगाह से 15 मछुआरों को लेकर मछली पकड़ने के लिए निकला था। इनमें पड़ोसी राज्य ओडिशा के तीन मछुआरे भी शामिल थे। छह जुलाई के बाद से ट्रॉलर से संपर्क टूट गया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया। पीएमओ ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में नाव दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।“आठ दिन तक चले तलाश अभियान के बाद शनिवार को पुलिस और भारतीय तटरक्षक बल ने बक्खाली तट से करीब 35 किलोमीटर दूर बाघेर चार के पास डूबे हुए ट्रॉलर का पता लगाया। रविवार को कई मछली पकड़ने वाले ट्रॉलरों की मदद से इसे खींचकर पाथरप्रतिमा के सीतारामपुर तट तक लाया गया। इसके बाद पूरी रात चले बचाव अभियान में ट्रॉलर के अंदर से नौ मछुआरों के शव बरामद किए गए।दक्षिण 24 परगना के एक अधिकारी ने बताया कि छह मछुआरों का अब भी कोई पता नहीं चल सका है और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने पीटीआई से कहा, “तटरक्षक बल, पुलिस और स्थानीय मछुआरे लापता मछुआरों की तलाश के लिए गहन अभियान चला रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए काकद्वीप उपमंडलीय अस्पत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

'20% बहुत ज्यादा है': होर्मुज में शुल्क वसूली पर अमेरिका-ईरान आमने-सामने, अराघची बोले- असली संरक्षक हम हैं

अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “अमेरिकी राष्ट्रपति बिल्कुल सही हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य से व्यावसायिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने वाला पक्ष इस सेवा के बदले भुगतान पाने का हकदार है। ईरान हमेशा से इस जलडमरूमध्य का संरक्षक रहा है और हमेशा रहेगा।“ईरान के विदेश मंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित शुल्क पर कटाक्ष करते हुए कहा, “20 फीसदी निश्चित रूप से बहुत ज्यादा है। हम निष्पक्ष रहेंगे।” अराघची की यह टिप्पणी ट्रंप के ट्रुथ सोशल पर किए गए उस पोस्ट के बाद आई, जिसमें उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अपनी योजना साझा की थी।डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, “अब से अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य का संरक्षक कहा जाएगा। निष्पक्षता के तहत इस क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने पर होने वाले सभी खर्चों की भरपाई के लिए यहां से भेजे जाने वाले सभी माल पर 20 फीसदी शुल्क लिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया और व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी।“ट्रंप ने यह भी कहा कि जलडमरूमध्य खुला रहेगा। उन्होंने अमेरिकी कदम को ईरान के खिलाफ विशेष रूप से लागू की जा रही नाकेबंदी को फिर से शुरू करने वाला बताया। अमेरिकी सेना ने घोषणा की कि वह “14 जुलाई को शाम चार बजे (ईटी) से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले समुद्री यातायात की नाकेबंदी फिर से शुरू करेगी।“अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने एक्स पर कहा, “अमेरिकी बल ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों की ओर जाने या वहां से आने वाले जहाजों के खिलाफ नाकेबंदी लागू करेंगे।” सेंटकॉम ने आगे कहा, “ओमान की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास परिचालन करने वाले सभी जहाज चालक ‘नोटिस टू मेरिनर्स’ प्रसारण पर नजर रखें और ब्रिज-टू-ब्रिज चैनल-16 के जरिए अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

कौन हैं डी-वोटर, कैसे तय होती है नागरिकता?: असम CM ने बताई पूरी प्रक्रिया, दो साल में कितने लोग किए गए डिपोर्ट

कौन हैं डी-वोटर, कैसे तय होती है नागरिकता?: असम CM ने बताई पूरी प्रक्रिया, दो साल में कितने लोग किए गए डिपोर्ट कौन हैं डी-वोटर, कैसे तय होती है नागरिकता?: असम CM ने बताई पूरी प्रक्रिया, दो साल में कितने लोग किए गए डिपोर्ट पीटीआई, मुंबई। Published by: Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 Jul 2026 10:39 PM IST सार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि राज्य की मतदाता सूची में 91,385 डी-वोटर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो साल में 1,679 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को वापस भेजा गया है। पढ़िए रिपोर्ट- Link Copied खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 1 min · National Desk

वियतनाम नाव हादसा: 15 भारतीयों के शव लेकर मुंबई पहुंची विशेष उड़ान, दुर्घटना के बाद अब तक क्या हुआ?

मृतकों में 10 लोग तमिलनाडु, तीन आंध्र प्रदेश और दो केरल के रहने वाले थे। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि शवों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए कोयंबटूर, चेन्नई, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम भेजा जाएगा।पिछले सप्ताह शनिवार को फु क्वोक द्वीप के पास होन मे रुट नगोआई के निकट 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के चार स्थानीय सदस्यों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट पलट गई थी। इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई थी। हादसे में 16 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।इलाज के बाद वे भारत लौट चुके हैं, जबकि एक अन्य जीवित बचे व्यक्ति की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसका फु क्वोक के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया कि पर्यटक एक द्वीप से लौट रहे थे। इसी दौरान होन मे रुट नगोआई द्वीप से करीब 400 मीटर दूर उनकी स्पीडबोट पलट गई।वियतनाम में समुद्र में पलटी स्पीडबोट के कैप्टन को लापरवाही के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। नाव में कुल 32 भारतीय सैलानियों के साथ चालक दल के तीन सदस्य और टूर गाइड सवार थे। वियतनाम पुलिस ने बताया कि नाव के 57 वर्षीय कैप्टन पर सुरक्षा संबंधी कानून का उल्लंघन किया, जिसके कारण नाव दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।हालांकि, वियतनामी अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि खराब मौसम भी हादसे की वजह रहा। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस दुर्घटना के बाद कई कंपनियों ने अपनी स्पीडबोट सेवाएं फिलहाल बंद कर दी हैं।वियतनाम का फु क्वोक द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत समुद्री तटों के लिए दुनिया भर के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां के आन थोई द्वीप समूह में हर साल लाखों की संख्या में विदेशी सैलानी टापू की सैर (आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

Datia By Election: दतिया की सियासत में 'रावण' वाली टिप्पणी से भूचाल, दिग्विजय के बयान पर सीएम मोहन का पलटवार

क्या कहा दिग्विजय सिंह ने? दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें इस बात की प्रसन्नता है कि उस अत्याचारी, अन्यायी और रावण स्वरूप नरोत्तम मिश्रा का टिकट भाजपा ने काट दिया। यह हमारे लगातार किए गए प्रहारों का असर है। उन्होंने नए भाजपा प्रत्याशी पर भी सवाल उठाए। दिग्विजय ने कहा कि अब जिसे टिकट दिया गया है, उसे जनता कितना जानती है? उसका नाम तब सुर्खियों में आया था जब विधायक चोरी के मामले में नरोत्तम मिश्रा जी के पैसे का लेन-देन वह कर रहा था। उस पर लेन-देन का आरोप है। दिग्विजय का यह बयान आते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई। ये भी पढ़ें- सीएम ने क्या कहा? दिग्विजय की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। नरोत्तम मिश्रा ने दतिया और पूरे प्रदेश के लिए बहुत काम किया है। सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह व्यक्तिगत टिप्पणियों पर उतर आई है। जनता विकास के नाम पर वोट देती है, गाली-गलौज के नाम पर नहीं। मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा नेताओं ने भी दिग्विजय के बयान की निंदा की। पार्टी का कहना है कि दिग्विजय सिंह चुनाव हारने की बौखलाहट में मर्यादा की सीमा लांघ रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा ने 20 साल तक दतिया की सेवा की है। उनके काम को जनता जानती है। ऐसे में उन्हें “रावण” कहना जनता का अपमान है। दिग्विजय के बयान ने चुनाव को और आक्रामक बना दिया है। कांग्रेस इसे भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ लड़ाई बता रही है, तो भाजपा इसे संस्कार और मर्यादा पर ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु हॉर्स ट्रेडिंग विवाद: DMK ने राज्यपाल को सौंपे नए सबूत, क्या बढ़ने वाली हैं सीएम विजय की मुश्किलें?

डीएमके के संगठन सचिव आरएस भारती ने बताया कि ये दस्तावेज एक जुलाई को दी गई शिकायत के पूरक सबूत हैं। उन्होंने कहा कि यही दस्तावेज सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) को भी दिए गए हैं, ताकि मामले की जांच हो सके। अब सवाल उठ रहा है कि क्या तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की मुश्किलें बढ़ने वाली है।डीएमके ने राज्यपाल को दिए गए दस्तावेजों में एमडीएमके प्रमुख वाइको के उस बयान का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। इसके अलावा करूर के पूर्व एआईएडीएमके विधायक एमआर विजयभास्कर के पहले दिए गए बयान को भी सबूत के तौर पर पेश किया गया है।एमआर विजयभास्कर ने हाल ही में एआईएडीएमके छोड़कर सी जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) का दामन थामा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि टीवीके ने उनसे संपर्क किया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से एआईएडीएमके छोड़ी और टीवीके में शामिल हुए।आरएस भारती ने कहा कि पार्टी राज्यपाल और जांच एजेंसियों को कार्रवाई के लिए कुछ समय देगी। अगर इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो डीएमके अदालत का रुख करेगी। उनका कहना है कि पार्टी इस मामले को कानूनी तरीके से आगे बढ़ाएगी।डीएमके का आरोप है कि विपक्षी दलों के विधायकों को टीवीके के पक्ष में लाने की कोशिश की गई। इसी आरोप को लेकर पार्टी पहले भी शिकायत कर चुकी है। अब उसने नए दस्तावेज और नेताओं के बयानों को सबूत बताते हुए राज्यपाल और डीवीएसी से जांच की मांग की है। दूसरी ओर, टीवीके ने इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया है और विजयभास्कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Revenge List: मोजतबा ने जारी की 'रिवेंज लिस्ट', ट्रंप-नेतन्याहू और मेलोनी समेत 13 बड़े वैश्विक नेता शामिल

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद, उनके बेटे और नए उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई ने अपने पहले सार्वजनिक भाषण में एक बदला लेने वाली सूची (रिवेंज लिस्ट) जारी की है। ईरान के एक राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र ‘हमशहरी’ द्वारा जारी की गई इस ऑनलाइन सूची में दुनिया के 13 बड़े नेताओं को निशाना बनाने की बात कही गई है। यह सूची अयातुल्ला अली खामेनेई के छह दिनों तक चले अंतिम संस्कार के बाद सामने आई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 1 min · National Desk

IND W vs ENG W: भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर दर्ज की यादगार टेस्ट जीत

IND W vs ENG W: भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर दर्ज की यादगार टेस्ट जीत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्रिकेट के ‘होम ऑफ क्रिकेट’ लॉर्ड्स में इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को 270 रन से हराकर पहला महिला टेस्ट अपने नाम कर लिया। यह लॉर्ड्स के 142 साल के टेस्ट इतिहास में पहला मौका था, जब इस प्रतिष्ठित मैदान पर महिला टेस्ट मैच खेला गया और भारत ने इस ऐतिहासिक मुकाबले को शानदार अंदाज में जीतकर यादगार बना दिया। भारत ने चौथे दिन सुबह इंग्लैंड की दूसरी पारी 186 रन पर समेटते हुए मुकाबला अपने नाम किया। इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य मिला था, लेकिन मेजबान टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। भारत को अंतिम दिन जीत के लिए केवल चार विकेट की जरूरत थी, जिसे उसने पहले ही सत्र में हासिल कर लिया। सचिन तेंदुलकर ने बढ़ाया टीम का उत्साह ऐतिहासिक जीत से पहले चौथे दिन सुबह भारतीय टीम को एक खास सरप्राइज मिला। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बिना किसी पूर्व सूचना के भारतीय ड्रेसिंग रूम पहुंचे और कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज निक नाइट ने प्रसारण के दौरान कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए इससे बड़ा प्रेरणादायक क्षण शायद ही कोई हो सकता था। उन्होंने कहा कि सचिन का इस तरह अचानक टीम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk

Tum Bin: जॉन अब्राहम हुए रिजेक्ट, जगजीत सिंह से हुआ विवाद; ‘लगान’ और ‘गदर’ के बीच कैसा रहा ‘तुम बिन’ का हाल?

Tum Bin: जॉन अब्राहम हुए रिजेक्ट, जगजीत सिंह से हुआ विवाद; ‘लगान’ और ‘गदर’ के बीच कैसा रहा ‘तुम बिन’ का हाल? मगर दर्शकों और खासकर युवाओं के मन में कहीं न कहीं एक अच्छी रोमांटिक कहानी देखने की इच्छा दबी थी। ऐसे दौर में रिलीज हुई ‘तुम बिन’, जिसका ना तो कोई नामचीन निर्देशक था और ना ही मशहूर स्टार कास्ट, बस थी तो सिर्फ दिल से लिखी एक कहानी जो सबके दिल को छू गई। आज फिल्म के 25 साल पूरे होने पर जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें… 13 जुलाई 2001 में फिल्म ‘तुम बिन’ जब रिलीज हुई थी तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह फिल्म एक दिन कल्ट रोमांटिक फिल्मों की श्रेणी में गिनी जाएगी पर गुजरते वक्त के साथ दर्शकों ने इस फिल्म की खूब कद्र की। जब यह फिल्म सिनेमाघराें में रिलीज हुई तब मल्टीस्टारर, बड़े स्टार वाली और एक्शन फिल्मों का दौर था। प्रोड्यूसर से लेकर निर्देशक तक का डेब्यू फिल्म ‘तुम बिन’ कई मायनों में खास थी। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने उसी दौर में टी-सीरीज की कमान संभाली थी। बतौर निर्माता उनकी यह पहली फिल्म थी। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने पहले कई वीडियो और एड फिल्में बनाई थीं, मगर फिल्म बनाने का यह उनका पहला प्रयास था। चारों अभिनेताओं ने किया साथ डेब्यू जहां किसी फिल्म को सफल करने के लिए स्टार कास्ट को प्राथमिकता दी जाती थी। फिल्म में इसके उलट चारों मुख्य किरदारों के लिए नए चहरों का च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk