अमेरिकी नौसेना के सेंट्रल कमांड ने कहा कि नाकेबंदी 14 जुलाई को अमेरिकी समयानुसार शाम चार बजे से प्रभावी होगी। यह सभी देशों के झंडे वाले जहाजों पर लागू होगी और ईरान के बंदरगाहों, तेल टर्मिनलों तथा तटीय क्षेत्रों को कवर करेगी।सेंट्रल कमांड की एडवाइजरी में कहा गया, ‘नाकेबंदी वाले क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने या वहां से निकलने वाले किसी भी संदिग्ध जहाज को रोका जा सकता है, उसका रास्ता बदला जा सकता है या उसे कब्जे में लिया जा सकता है। आदेशों का पालन नहीं करने वाले जहाजों के खिलाफ कानूनी रूप से बल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।‘अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी बल ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले समुद्री यातायात की नाकेबंदी फिर शुरू करेंगे। सेंटकॉम ने बयान में कहा, ‘सेंटकॉम बल ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों की ओर जाने या वहां से आने वाले जहाजों के खिलाफ नाकेबंदी लागू करेंगे। अमेरिकी सेना उन सभी जहाजों की क्षेत्रीय जलक्षेत्र में आवाजाही का समर्थन करती रहेगी जो इस नाकेबंदी का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं।‘अमेरिकी सेना ने कहा कि यह अभियान 13 अप्रैल से 18 जून तक लागू रही पिछली नाकेबंदी के बाद दोबारा शुरू किया जा रहा है। उस दौरान अमेरिकी बलों ने 140 से अधिक नियमों का पालन करने वाले जहाजों का मार्ग बदला था, नौ आदेश नहीं मानने वाले जहाजों को निष्क्रिय किया था और 50 से अधिक मानवीय सहायता ले जा रहे जहाजों को गुजरने की अनुमति दी थी।व्यावसायिक जहाजों के चालक दल को ओमान की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास परिचालन के दौरान आधिकारिक नौवहन सूचनाओं पर नजर रखने और अमेरिकी नौसैनिक बलों से संपर्क बनाए रखने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें