Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट, इन्हें जारी किया नोटिस

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने याचिकाओं पर सुनवाई की। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पीठ के समक्ष पेश हुए। पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि स्टेटस रिपोर्ट एक सीलबंद लिफाफे में देने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस टालने की अपील की, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया।सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य रिकॉर्ड को भी संरक्षित करने की जरूरत थी। साथ ही याचिकाकर्ताओं ने मांग की कि उन्हें भी जांच की स्टेटस रिपोर्ट मुहैया कराई जाए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की इस मांग को खारिज कर दिया और कहा कि ‘हम इस बारे में बाद में देखेंगे क्योंकि अभी जांच जारी है।‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी ने रिट याचिका दायर की है। इनके अलावा अजय कुमार राय और अन्य की ओर से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और अन्य के खिलाफ दायर एक क्रिमिनल रिट याचिका और आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह की एक अलग याचिका शामिल है।इससे पहले, जब जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और शील नागू की पीठ के सामने गोस्वामी की याचिका का जिक्र किया गया था, तो सुप्रीम कोर्ट ने उस पर तुरंत सुनवाई करने से इंकार कर दिया था। याचिकाकर्ता ने मामले को तुरंत लिस्ट करने पर जोर दिया था और कहा था कि लगाए गए आरोप बहुत गंभीर हैं। मामले की तात्कालिकता पर सवाल उठाते हुए न्यायमूर्ति सुंदरेश की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्देश दिया था कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शीर्ष अदालत के फिर से खुलने पर इस मामले को सूची …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चंदा चोरी: परिसर की व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव, नई टीमों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी; ये होगा परिवर्तन

राम मंदिर चंदा चोरी: परिसर की व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव, नई टीमों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी; ये होगा परिवर्तन सूत्रों के अनुसार, धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन, साफ-सफाई व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, लॉकर संचालन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, प्रसाद वितरण सहित श्रद्धालुओं से जुड़ी कई व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है। इन व्यवस्थाओं में कार्यरत कई लोगों की जिम्मेदारियां बदली जा रही हैं और उनकी जगह नए चेहरों को अवसर दिया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि परिसर की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया जा रहा है। मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का संचालन कर रही कई समितियों के नेतृत्व में परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां नए लोगों को सौंपी जाएंगी। बताया जा रहा है कि हाल के घटनाक्रम के बाद व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई है। इसी के आधार पर संचालन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और उत्तरदायी बनाने के लिए समितियों का पुनर्गठन किया जा रहा है। उद्देश्य यह है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और प्रत्येक व्यवस्था की स्पष्ट जवाबदेही तय हो। कंट्रोल रूम से सूचना आदान-प्रदान करने के लिए नई टीम बनाई गई है। इसका प्रभारी गोपाल राव के करीबी सोमेश को बनाया गया है। इस व्यवस्था में उनक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची तय की, नरोत्तम मिश्रा समेत दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजे गए प्रस्ताव में पार्टी के शीर्ष नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल है, जिससे साफ संकेत है कि पार्टी उन्हें चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका देगी। भाजपा की प्रस्तावित सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक भी दतिया में जनसभाएं और चुनावी कार्यक्रम करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 1 min · National Desk

पहाड़ी राज्यों में बारिश-भूस्खलन से भारी तबाही: मैदानी इलाकों में कमजोर पड़ा मानसून, उमस-गर्मी से लोग परेशान

मौसम विभाग (आईएमडी) ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इधर, पुणे के पास मोशी स्थित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट में इमारत गिरने के हादसे में लापता आखिरी व्यक्ति का शव भी रविवार तड़के बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।बचाव दल ने तलाशी अभियान पूरा होने के बाद इसे समाप्त कर दिया। वायनाड में गत दिनों हुए भूस्खलन की घटना में एक शव और बरामद कर लिया गया है। इसके विपरीत, देश के उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। वजह पाकिस्तान की ओर से आ रही गर्म और सूखी पश्चिमी हवाएं हैं। वातावरण की नमी कम हो रही है, बादल कम बन रहे हैं। इससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में अपेक्षित बारिश नहीं हो रही है। उमस व गर्मी बनी हुई है।मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, देश के 70% हिस्से से मानसून के बादल गायब होने के पीछे सबसे बड़ी वजह मानसून को सक्रिय रखने वाले सिस्टम का कमजोर पड़ना है। 9 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी में कोई नया मजबूत लो-प्रेशर सिस्टम नहीं बना, जिससे मानसूनी हवाओं को पर्याप्त नमी नहीं मिल सकी। इसके साथ ही मानसून ट्रफ भी अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसक गई है। इसकी वजह से मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत के बड़े हिस्से में बादल और बारिश की गतिविधियां काफी कम हो गई हैं। फिलहाल बारिश मुख्य रूप से उत्तर भारत, पूर्वी राज्यों और पूर्वोत्तर तक सीमित है। आईएमडी का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक देश के अधिकांश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk

Caste Census: जातिगत गिनती की बाधाएं दूर करने की कोशिश, अगस्त में प्रश्नावली; आंकड़ों की शुद्धता पर जोर

लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जातिगत जनगणना इसी साल सितंबर में होनी है, ऐसे में जनगणना के दूसरे चरण से जुड़े सवाल अगस्त महीने में जारी कर दिए जाएंगे। जनगणना का पहला चरण अब पूरा होने को है। अगले चरण के लिए एक मार्च, 2027 के दिन को मानक मानकर लोगों की गिनती व उनकी जाति की गणना के लिए प्रश्नावली का फ्रेमवर्क बन रहा है। इसमें हर नागरिक से जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, शिक्षा, प्रवास, प्रजनन आदि से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी।दूसरे चरण का काम शुरू करने से भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त कार्यालय की ओर से पहले जनगणना प्रगणकों का एक पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है। इसमें जाति पता करने में कई तरह की भ्रामक या आधी अधूरी सूचनाएं मिल रही हैं। अब समस्या है कि जातियों व उपजातियों का वर्गीकरण कैसे किया जाए। अगर किसी से केवल उसकी जाति पूछी जाए, तो एक जाति वर्ग में आने वाले लोग अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नाम ले रहे हैं। इसीलिए जातिगत आंकड़ों की सटीकता व शुद्धता पर ज्यादा जोर है।जब 1931 में आखिरी जातिगत जनगणना हुई, तो 4,147 जातियों के नाम सामने आए। जब 2011 की जनगणना के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना हुई, तो 46 लाख जातियां निकल आईं। जातियों की संख्या इसलिए बढ़ गई क्योंकि प्रश्नावली में सीधा सवाल पूछा गया कि आपकी जाति क्या है। जवाब में जातियों, उप-जातियों, गोत्र व कुल के नाम भी लोगों ने दर्ज कराए। इसीलिए केंद्र सरकार ने 2021 में सुप्रीम कोर्ट में कहा कि 2011 में जाति गणना त्रुटियों से भरी हुई है।शायद इसी वजह से इस कवायद का निर्रथक माना गया और इसके नतीजे सार्वजनिक नहीं हुए। अब उन्हीं व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: छह गुना बढ़ेगा स्वास्थ्य अनुसंधान पर खर्च, कई बड़ी बीमारियों पर फोकस

नई नीति में सरकार ने कहा है कि अब सिर्फ शोध पत्र प्रकाशित करना उद्देश्य नहीं, बल्कि ऐसी रिसर्च को बढ़ावा देना है, जिससे नई दवाएं, वैक्सीन, जांच तकनीक और इलाज आम लोगों तक तेजी से पहुंच सके। ड्राफ्ट नीति के अनुसार, आने वाले कुछ वर्षों में स्वास्थ्य अनुसंधान का पूरा फोकस उन बीमारियों पर रहेगा, जिनका देश में सबसे ज्यादा बोझ है। इनमें कैंसर, टीबी, मधुमेह, हृदय रोग, मानसिक स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस, संक्रामक रोग और बुजुर्गों की बीमारियां शामिल हैं। सरकार समय-समय पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान एजेंडा तैयार करेगी, ताकि जरूरत के मुताबिक प्राथमिकताएं तय की जा सकें।नीति के तहत देशभर के मेडिकल कॉलेजों में मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) का विस्तार किया जाएगा। साथ ही, अभी तक वायरस की जांच और रिसर्च करने वाली वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब (वीआरडीएल) को अपग्रेड कर इन्फेक्शियस डिजीज रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब (आईआरडीएल) बनाया जाएगा। इससे बैक्टीरिया, फंगस और परजीवी जनित बीमारियों पर भी व्यापक रिसर्च हो सकेगी। ड्राफ्ट नीति में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के संस्थानों को देश के स्वास्थ्य अनुसंधान की रीढ़ बनाने की बात कही गई है। इसके लिए अत्याधुनिक लैब, नई तकनीक और राज्यों के साथ बेहतर समन्वय विकसित किया जाएगा, ताकि देशभर में एक मजबूत रिसर्च नेटवर्क तैयार हो सके।सरकार ने नीति में स्टार्टअप, उद्योग, मेडिकल कॉलेज और रिसर्च संस्थानों के सहयोग से स्वदेशी दवाओं, वैक्सीन, मेडिकल डिवाइस, डायग्नोस्टिक किट के विकास पर जोर दिया है। नई नीति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), जीनोमिक्स, डिजिटल हेल्थ डाटा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: अमेरिका ने फिर की ईरान पर बमबारी, धमाकों से दहले कई इलाके; तेहरान ने दिया क्या जवाब?

सेंटकॉम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर की गई है, ताकि ईरानी बलों को उनके कदमों के लिए जवाबदेह ठहराया जा सके।ईरान के विदेश मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों में हुए अमेरिकी सैन्य हमलों की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें संयुक्त राष्ट्र चार्टर का घोर उल्लंघन बताया है। मंत्रालय ने आरोप लगाया कि इन हमलों ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के हालिया प्रयासों को कमजोर किया है। विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी कि अगर कोई देश अपनी जमीन या सैन्य सुविधाओं का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए करने की अनुमति देता है, तो ऐसे हमलों के स्रोत को ईरानी सशस्त्र बल आत्मरक्षा के तहत “वैध सैन्य लक्ष्य” मान सकते हैं।मंत्रालय ने मस्कट में हुई वार्ता के नतीजों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के कथित बयान को भी खारिज किया। ईरान ने इसे “पूरी तरह झूठ” बताते हुए कहा कि बातचीत का मुख्य विषय होर्मुज जलडमरूमध्य और समुद्री जहाजों की आवाजाही के प्रबंधन से जुड़े इंतजाम थे। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सचिवालय की प्रतिक्रिया की भी आलोचना की और संयुक्त राष्ट्र महासचिव तथा सुरक्षा परिषद से अमेरिकी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने की मांग की।सेंटकॉम ने कहा, “आज शाम 5 बजे (ईटी) अमेरिकी सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने ईरान पर एक और दौर के हमले शुरू किए। इनका उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य से स्वतंत्र रूप से गुजरने वाले नागरिक नाविकों और वाणिज्यिक जहाजों पर हमले करने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करना है। राष्ट्रपति ने ईरानी बलों को जवाबदेह ठहराने के लिए इन हमलों का निर्देश दिया है।“अमेरिकी कार्रवाई के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया। ईरान के सरकारी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk

Ram Mandir: घोटाले में लिप्त बैंककर्मी को बना दिया था चढ़ावे की रकम का गणना प्रभारी, बिना जांच रखे कर्मचारी

चढ़ावा चोरी में जेल भेजे गए आरोपी सुभाष श्रीवास्तव को लेकर एसआईटी की विस्तृत जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सुभाष जब बैंक में था, तब उसे घोटाले के आरोप में बर्खास्त किया गया था। हालांकि बाद में वह कोर्ट से बहाली का आदेश लेकर आया था। ऐसे में सवाल उठता है कि ट्रस्ट ने बिना किसी जांच-पड़ताल के सुभाष को नौकरी पर रखा। वह भी सबसे संवेदनशील कार्य गणना का इंचार्ज बना दिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रस्ट ने किस कदर आंखें मूंदकर काम किया। मामले में अब तक कुल आठ आरोपी जेल भेजे गए हैं। इसमें गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव भी शामिल है। गणना प्रक्रिया की देखरेख करने से लेकर नकदी आदि बैंक भिजवाने तक की जिम्मेदारी सुभाष की थी। जांच में सामने आया था कि उसकी मिलीभगत की वजह से आरोपी रकम पार करते रहे थे। वहीं, जब एसआईटी प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है, तो उसमें एक और चौंकाने वाला तथ्य उजागर हुआ। पता चला कि सुभाष सिंडिकेट बैंक में काम करता था। उसी दौरान गबन व घोटाले का एक मामला हुआ था। विभागीय जांच के बाद सुभाष श्रीवास्तव को बैंक से बर्खास्त कर दिया गया था। कार्रवाई के खिलाफ वह कोर्ट पहुंचा था, जहां से उसे बहाली का आदेश मिला था। बहाल होने के बाद उसने नौकरी ज्वाइन की थी। रिटायर होने के बाद वह राम मंदिर में काम करने लगा था।सूत्रों के अनुसार मंदिर में नौकरी पर लोगों को रखने की प्रक्रिया को एसआईटी ने बेहद अहम माना है। मनचाहे तरीके से तमाम कर्मचारियों को रखा गया था। इसी में सुभाष को भी रखने का मामला सामने आया है। सूत्रों का कहना है कि सुभाष ट्रस्ट के पदाधिकारियों के संपर्क में था। लिहाजा, जब वह रिटायर हुआ तो बिना जांच के उसे नौकरी पर रख लिया गया था। लोग बताते हैं, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia LIVE: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू की बमबारी, कई जगहों पर सुनाई दिए धमाके; होर्मुज को लेकर छिड़ी जंग

03:18 AM, 13-Jul-2026 अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए बमबारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (US CENTCOM) ने ईरान के खिलाफ नए सिरे से हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों और आम नाविकों पर हमला करने की ईरानी क्षमता को पूरी तरह से नष्ट करना है। अमेरिकी कमांडर-इन-चीफ के सीधे निर्देश पर की गई इस सैन्य कार्रवाई का मुख्य मकसद नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और ईरानी सेना को इन हमलों के लिए जवाबदेह ठहराना है। At 5 p.m. ET today, U.S. Central Command forces began launching more strikes against Iran to continue degrading their ability to attack civilian mariners and commercial ships freely transiting the Strait of Hormuz. The Commander in Chief has directed the strikes to hold Iranian… — U.S. Central Command (@CENTCOM) July 12, 2026 अमेरिकी सेंट्रल कमांड (US CENTCOM) ने ईरान के खिलाफ नए सिरे से हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों और आम नाविकों पर हमला करने की ईरानी क्षमता को पूरी तरह से नष्ट करना है। अमेरिकी कमांडर-इन-चीफ के सीधे निर्देश पर की गई इस सैन्य कार्रवाई का मुख्य मकसद नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और ईरानी सेना को इन हमलों के लिए जवाबदेह ठहराना है। 12:57 AM, 13-Jul-2026 होर्मुज पर अमेरिका और ईरान के दावों में बड़ा अंतर होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच विवाद गहरा जाता रहा है। वाणिज्यिक जहाजों पर हालिया हमलों के बाद जहां ईरान ने इस रणनीतिक जलमार्ग को अपने नियंत्रण में बताते हुए बं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk

Thailand Pub Fire Incident: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल

A fire tore through a restaurant in Bangkok’s Chom Phon area of Chatuchak, Thailand, killing at least 29. pic.twitter.com/p2NTGrK1jp — Open Source Intel (@Osint613) July 12, 2026 वर्ष 2022 में देश के पूर्वी हिस्से के एक म्यूजिक पब में लगी आग में 14 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले 1 जनवरी 2009 को बैंकॉक के सैंटिका नाइटक्लब में नववर्ष समारोह के दौरान आग लगने से 66 लोगों की जान गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस हादसे का कारण कथित तौर पर इनडोर आतिशबाजी थी। राहतकर्मियों ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात को मिली। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में उत्तरी बैंकॉक स्थित पब के मुख्य द्वार से ऊंची लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। लोग जान बचाने के लिए बाहर भागते नजर आए, जबकि आसमान में काले धुएं का घना गुबार फैल गया।थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीरकुल ने घटनास्थल पर पत्रकारों से कहा कि हादसे में 27 लोगों की मौत हुई है और कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को लगभग 30 मिनट लगे। हादसे के बाद की तस्वीरों में पब के अंदर जली हुई मेज-कुर्सियां और बुरी तरह क्षतिग्रस्त ढांचा दिखाई दे रहा है। फिलहाल अधिकारी बैंकॉक के ताजा हादसे की विस्तृत जांच कर रहे हैं। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।थाईलैंड में इस तरह की त्रासदियां पहले भी हो चुकी हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk