Top News: आज भारत का पहला निजी रॉकेट लॉन्च; BCCI बोला- रोहित के संन्यास के कयास गलत; ईरान में 7वीं रात भी हमले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर भारी संख्या में घर के सामने पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। मामला टिकरापारा थाने क्षेत्र का है। फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 1 min · National Desk

तेल की जंग में अमेरिका का बड़ा दांव: इराक से 60 अरब डॉलर का समझौता, क्या होर्मुज का विकल्प बन जाएगा नया रूट?

अमेरिका और इराक के बीच करीब 60 अरब डॉलर के समझौते। नई पाइपलाइन के जरिए तेल आपूर्ति के वैकल्पिक रास्तों पर काम। होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भरता कम करने की कोशिश। शेवरॉन समेत कई अमेरिकी कंपनियों का बड़ा निवेश। वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और तेल बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर। अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स में हुए इस समझौते में ऊर्जा के अलावा स्वास्थ्य, संचार और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई बड़े निवेश भी शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ये परियोजनाएं समय पर पूरी होती हैं, तो वैश्विक तेल बाजार को एक नया और सुरक्षित विकल्प मिल सकता है।दुनिया के समुद्री तेल कारोबार का बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। ऐसे में जब भी इस इलाके में तनाव बढ़ता है, पूरी दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों पर असर पड़ता है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद होर्मुज मार्ग प्रभावित है। इसी वजह से अब अमेरिका और उसके सहयोगी देश ऐसे वैकल्पिक रास्ते तैयार करना चाहते हैं, जिनसे तेल की आपूर्ति बिना रुकावट जारी रह सके।हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि नई पाइपलाइन बनाना आसान नहीं होगा। गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, एक देश के भीतर पाइपलाइन बनाने में ही करीब ढाई साल लग सकते हैं। कई देशों से होकर गुजरने वाली पाइपलाइन परियोजनाओं को पूरा होने में इससे भी अधिक समय लग सकता है।पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आई है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड की कीमत करीब 88 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जबकि युद्ध शुरू होने से पहले यह लगभग 67 डॉलर प्रति बैरल थी। विश्लेषकों का कहना है कि जब तक क्षेत्र में तनाव बना रहेगा, तब तक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

Jantar Mantar: सोनम वांगचुक के साथ अनशन पर डटे हैं 30 से अधिक प्रदर्शनकारी, कई राज्यों से पहुंचे हैं लोग

जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में भले ही सबसे अधिक चर्चा सोनम वांगचुक की हो रही हो, लेकिन उनके साथ 30 से अधिक प्रदर्शनकारी भी भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सभी की साझा लड़ाई है। जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल पर बैठे अधिकांश प्रदर्शनकारी पहली बार किसी लंबे आंदोलन का हिस्सा बने हैं। कोई छात्र है, कोई सामाजिक कार्यकर्ता तो कोई नौकरी और परिवार की जिम्मेदारियां छोड़कर यहां पहुंचा है। हम्माद, उज्जवल, नीतीश, आदित्य, श्रवण, पुंडी मस्कल बद्रा, विकास, रंगला तंवर, सूर्य प्रकाश, संजय नोगिया, पवन, आर्यन, नवीन, बहादुर सिंह, दीपक, अरीब और अर्पित समेत 30 से अधिक लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।प्रदर्शनकारी उज्जवल बताते हैं कि उनका उद्देश्य केवल अपनी बात सरकार तक पहुंचाना और मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान निकालना है। वहीं, पवन ने कहा कि भले ही मीडिया में सोनम वांगचुक का चेहरा अधिक दिखाई देता हो, लेकिन यहां मौजूद हर व्यक्ति समान प्रतिबद्धता के साथ आंदोलन का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को संसद मार्च की तैयारी भी की जा रही है। नीतीश ने कहा कि आंदोलन को केवल एक व्यक्ति तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। यहां मौजूद हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और लंबे संघर्ष के लिए तैयार है। अर्पित ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Manish Tewari Video: जब कांग्रेस सांसद ने थामा पीएम मोदी का हाथ! गपशप के गवाह बने नड्डा, वीडियो वायरल

मनीष तिवारी और पीएम मोदी की जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसमें देखा जा सकता है कि, पंजाब से निर्वाचित कांग्रेस पार्टी के सांसद मनीष तिवारी प्रधानमंत्री का हाथ थामकर उनसे कुछ कहते हैं। पीएम मोदी ने उनकी बातों को ध्यान से सुनने के बाद न केवल मनीष तिवारी की तरफ इशारा किया, बल्कि उन्हें कुछ दिलचस्प जवाब भी दिया। दोनों के बीच बातचीत कितनी बेबाकी से हुई, इसका अंदाजा कैमरे की तरफ चेहरा करके खड़े, जेपी नड्डा को देखने से होता है। वे कौतूहल से कभी पीएम मोदी को देखते हैं, कभी मनीष तिवारी की तरफ मुखातिब होते हैं।भले ही पीएम मोदी के पंजाब दौरे की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन पीएम मोदी और मनीष तिवारी के बीच क्या संवाद हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इस वीडियो पर चर्चा का एक कारण यह भी है कि बीते दिनों मनीष तिवारी ने अपने एक्स हैंडल पर दशकों तक कांग्रेस पार्टी की सेवा करने और जो भी होगा देखा जाएगा, जैसे भाव का इजहार किया था।दरअसल, पंजाब में पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्तियों के समय मनीष को उचित सम्मान और तरजीह नहीं मिली है, ऐसी रिपोर्ट्स के आधार पर उनकी नाराजगी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने खुद खुलकर अभी ऐसा बयान नहीं दिया है।चंडीगढ़ में हुई पीएम मोदी और मनीष तिवारी की मुलाकात से इतर प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को पंजाब में हजारों करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। पीएम मोदी ने इस यात्रा के दौरान ही जालंधर में रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के बाद उसका मुआयना भी किया। उन्होंने देशवासियों को भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात भी दी।जालंधर में गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

सोनम वांगचुक का अनशन जारी है: 24 घंटे में घटा 350 GM वजन, डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य को लेकर चेतावनी

20 के बाद भूत बनकर वापस आऊंगा भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका शरीर कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन आंदोलन को लेकर उनका हौसला मजबूत है। उन्होंने बताया कि मैं किसी भी हालत में 20 जुलाई तक जीवित रहूंगा, ताकि आप सभी के साथ संसद तक मार्च कर सकूं। अगर 20 जुलाई को हमारा मार्च सफल नहीं हुआ, तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा। सोनम वांगचुक ने लोगों से इस मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह मार्च लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को देश के सामने रखने का माध्यम होगा। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, वह देश की परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 1 min · National Desk

BCCI on Rohit: लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित का आखिरी? हिटमैन के संन्यास की अटकलों पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी

BCCI on Rohit: लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित का आखिरी? हिटमैन के संन्यास की अटकलों पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो सकता है। बीसीसीआई सचिव ने क्या कहा? पीटीआई से खास बातचीत में देवजीत सैकिया ने कहा, ‘मीडिया में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं पूरी दृढ़ता के साथ कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वह टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा।’ क्यों शुरू हुई थीं संन्यास की चर्चाएं? हाल के दिनों में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय चयन समिति 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। ऐसे में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर सवा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

MEA: 'बुलेट ट्रेन पर जापान के पूर्व मंत्री के दावे निजी', जानिए सरकार ने आरोपों पर क्या-क्या कहा

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान इस बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, यह एक व्यक्तिगत राय है और तथ्यों से काफी अलग है। वास्तव में, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड ट्रेन को लेकर भारत और जापान के बीच बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, जापान ई-20 ट्रेन श्रृंखला उपलब्ध कराएगा। लेकिन यह 2030 के शुरुआती वर्षों में ही संभव होगा। यह ट्रेन अभी विकास के चरण में है। उन्होंने कहा, इस बीच, निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहला हिस्सा वर्ष 2027 में ही शुरू हो जाएगा। इसलिए दोनों पक्षों ने भारतीय हाई स्पीड ट्रेन के साथ परिचालन शुरू करने पर सहमति जताई है। जायसवाल ने कहा, इसी के अनुसार सिग्नल देने वाले उपकरणों का ऑर्डर दिया गया है और ये अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। इस मामले में जापान की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला था। परियोजना का काम इस साझा लक्ष्य के अनुसार आगे बढ़ रहा है कि हाई स्पीड ट्रेन परियोजना को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि परियोजना में देरी की सबसे बड़ी वजह भारतीय पक्ष का रवैया रहा। माकिहारा ने कहा कि वह खुद इस परियोजना से जुड़े रहे हैं और जापानी टीम ने पूरी मेहनत के साथ काम किया। लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रगति नहीं हो सकी। उनके मुताबिक, भारतीय पक्ष ने कई बार किए गए वादों को पूरा नहीं किया और समझौतों के बावजूद बाद में शर्तों में बदलाव किए गए। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से परियोजना की रफ्तार प्रभावित हुई। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi Dehradun Visit Live: छात्रों से राहुल का संवाद, पेपर लीक पर कही बड़ी बात; युवाओं को दिया ये संदेश

08:22 PM, 17-Jul-2026 छात्रों ने साझा किया दर्द, बोले- वर्षों की मेहनत पर पेपर लीक फेर देता है पानी राहुल गांधी ने कार्यक्रम के दौरान छात्रों से मंच पर संवाद किया। इस दौरान एक छात्रा ने बताया कि हमने 2020 में बहुत मेहनत की थी। परीक्षा देकर बाहर निकले तो पता चला कि पेपर लीक हो गया। इससे हमारा मन पूरी तरह टूट गया। एक अन्य छात्रा ने कहा, ‘मैंने पिछले साल 2025 में पटवारी भर्ती की परीक्षा दी थी, लेकिन उसका पेपर भी लीक हो गया। इस बार दोबारा परीक्षा देनी पड़ी।’ वहीं, एक छात्र ने कहा, ‘हमारी वर्षों की मेहनत दांव पर लग जाती है, लेकिन सरकार पेपर लीक नहीं रोक पा रही है। निजी मेडिकल कॉलेज लगातार खुल रहे हैं, जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटों पर भी योग्य छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।’ 08:11 PM, 17-Jul-2026 ‘युवाओं के सामने दो रास्ते, एक मेहनत का और दूसरा पेपर लीक का’ राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई सिर्फ यही नहीं है। आपके सामने एक बहुत बड़ा सवाल है। आज देश के युवाओं के सामने दो रास्ते हैं। पहला रास्ता मेहनत का है और दूसरा पेपर लीक का। अगर आपके पास पैसा है, आप भ्रष्ट हैं और चोरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए पेपर लीक का रास्ता खुला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाएं मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती हैं। 07:52 PM, 17-Jul-2026 राहुल गांधी बोले- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवा और पूरा परिवार करता है वर्षों तक संघर्ष राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के करोड़ों युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपनी सामान्य जिंदगी से कई वर्षों तक दूरी बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र दिन-रात आठ से दस घंट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

Bullet Train Row: 'बुलेट ट्रेन पर जापान के पूर्व मंत्री के दावे निजी', जानिए सरकार ने आरोपों पर क्या कहा

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान इस बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, यह एक व्यक्तिगत राय है और तथ्यों से काफी अलग है। वास्तव में, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड ट्रेन को लेकर भारत और जापान के बीच बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, जापान ई-20 ट्रेन श्रृंखला उपलब्ध कराएगा। लेकिन यह 2030 के शुरुआती वर्षों में ही संभव होगा। यह ट्रेन अभी विकास के चरण में है। उन्होंने कहा, इस बीच, निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहला हिस्सा वर्ष 2027 में ही शुरू हो जाएगा। इसलिए दोनों पक्षों ने भारतीय हाई स्पीड ट्रेन के साथ परिचालन शुरू करने पर सहमति जताई है। जायसवाल ने कहा, इसी के अनुसार सिग्नल देने वाले उपकरणों का ऑर्डर दिया गया है और ये अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। इस मामले में जापान की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला था। परियोजना का काम इस साझा लक्ष्य के अनुसार आगे बढ़ रहा है कि हाई स्पीड ट्रेन परियोजना को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि परियोजना में देरी की सबसे बड़ी वजह भारतीय पक्ष का रवैया रहा। माकिहारा ने कहा कि वह खुद इस परियोजना से जुड़े रहे हैं और जापानी टीम ने पूरी मेहनत के साथ काम किया। लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रगति नहीं हो सकी। उनके मुताबिक, भारतीय पक्ष ने कई बार किए गए वादों को पूरा नहीं किया और समझौतों के बावजूद बाद में शर्तों में बदलाव किए गए। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से परियोजना की रफ्तार प्रभावित हुई। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

Indian Cricketer Arrested: गिल के साथ विश्वकप जीत चुका यह क्रिकेटर श्रीलंका में गिरफ्तार! क्या है पूरा मामला?

Indian Cricketer Arrested: गिल के साथ विश्वकप जीत चुका यह क्रिकेटर श्रीलंका में गिरफ्तार! क्या है पूरा मामला? भारत को 2018 अंडर-19 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज मनजोत कालरा अब एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। श्रीलंकाई न्यूज एजेंसी न्यूजवायर डॉट एलके के मुताबिक, श्रीलंका पुलिस ने उन्हें लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के दौरान खिलाड़ियों को कथित तौर पर रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया। 27 वर्षीय कालरा हाल ही में एलपीएल फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक बने थे। खिलाड़ियों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई श्रीलंकाई जांच एजेंसियों के मुताबिक, कालरा ने करीब 10 दिन पहले कुछ खिलाड़ियों से संपर्क कर उन्हें पैसे का लालच देने की कोशिश की थी। इसकी शिकायत श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों भानुका राजपक्षे, अविष्का फर्नांडो और दुनिथ वेलालागे ने की, जो जाफना किंग्स का हिस्सा हैं। जांच के दौरान एक खिलाड़ी ने पुलिस को सूचना दी कि कालरा उसे पैसे देने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने कोलंबो के एक होटल में छापा मारा और कालरा को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कथित तौर पर 95 लाख श्रीलंकाई रुपये (करीब 28,700 अमेरिकी डॉलर) सौंपने की तैयारी में थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मनजोत पर पहले भी लग चुके आरोप मनजोत पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। 2020 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk