08:22 PM, 17-Jul-2026 छात्रों ने साझा किया दर्द, बोले- वर्षों की मेहनत पर पेपर लीक फेर देता है पानी राहुल गांधी ने कार्यक्रम के दौरान छात्रों से मंच पर संवाद किया। इस दौरान एक छात्रा ने बताया कि हमने 2020 में बहुत मेहनत की थी। परीक्षा देकर बाहर निकले तो पता चला कि पेपर लीक हो गया। इससे हमारा मन पूरी तरह टूट गया। एक अन्य छात्रा ने कहा, ‘मैंने पिछले साल 2025 में पटवारी भर्ती की परीक्षा दी थी, लेकिन उसका पेपर भी लीक हो गया। इस बार दोबारा परीक्षा देनी पड़ी।’ वहीं, एक छात्र ने कहा, ‘हमारी वर्षों की मेहनत दांव पर लग जाती है, लेकिन सरकार पेपर लीक नहीं रोक पा रही है। निजी मेडिकल कॉलेज लगातार खुल रहे हैं, जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटों पर भी योग्य छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।’ 08:11 PM, 17-Jul-2026 ‘युवाओं के सामने दो रास्ते, एक मेहनत का और दूसरा पेपर लीक का’ राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई सिर्फ यही नहीं है। आपके सामने एक बहुत बड़ा सवाल है। आज देश के युवाओं के सामने दो रास्ते हैं। पहला रास्ता मेहनत का है और दूसरा पेपर लीक का। अगर आपके पास पैसा है, आप भ्रष्ट हैं और चोरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए पेपर लीक का रास्ता खुला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाएं मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती हैं। 07:52 PM, 17-Jul-2026 राहुल गांधी बोले- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवा और पूरा परिवार करता है वर्षों तक संघर्ष राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के करोड़ों युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपनी सामान्य जिंदगी से कई वर्षों तक दूरी बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र दिन-रात आठ से दस घंट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Rahul Gandhi Dehradun Visit Live: छात्रों से राहुल का संवाद, पेपर लीक पर कही बड़ी बात; युवाओं को दिया ये संदेश
08:22 PM, 17-Jul-2026 छात्रों ने साझा किया दर्द, बोले- वर्षों की मेहनत पर पेपर लीक फेर देता है पानी राहुल गांधी ने कार्यक्रम के दौरान छात्रों से मंच पर संवाद किया। इस दौरान एक छात्रा ने बताया कि हमने 2020 में बहुत मेहनत की थी। परीक्षा देकर बाहर निकले तो पता चला कि पेपर लीक हो गया। इससे हमारा मन पूरी तरह टूट गया। एक अन्य छात्रा ने कहा, 'मैंने पिछले साल 2025 में पटवारी भर्ती की परीक्षा दी थी, लेकिन उसका पेपर भी लीक हो गया। इस बार दोबारा परीक्षा देनी पड़ी।' वहीं, एक छात्र ने कहा, 'हमारी वर्षों की म