मनीष तिवारी और पीएम मोदी की जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसमें देखा जा सकता है कि, पंजाब से निर्वाचित कांग्रेस पार्टी के सांसद मनीष तिवारी प्रधानमंत्री का हाथ थामकर उनसे कुछ कहते हैं। पीएम मोदी ने उनकी बातों को ध्यान से सुनने के बाद न केवल मनीष तिवारी की तरफ इशारा किया, बल्कि उन्हें कुछ दिलचस्प जवाब भी दिया। दोनों के बीच बातचीत कितनी बेबाकी से हुई, इसका अंदाजा कैमरे की तरफ चेहरा करके खड़े, जेपी नड्डा को देखने से होता है। वे कौतूहल से कभी पीएम मोदी को देखते हैं, कभी मनीष तिवारी की तरफ मुखातिब होते हैं।भले ही पीएम मोदी के पंजाब दौरे की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन पीएम मोदी और मनीष तिवारी के बीच क्या संवाद हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इस वीडियो पर चर्चा का एक कारण यह भी है कि बीते दिनों मनीष तिवारी ने अपने एक्स हैंडल पर दशकों तक कांग्रेस पार्टी की सेवा करने और जो भी होगा देखा जाएगा, जैसे भाव का इजहार किया था।दरअसल, पंजाब में पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्तियों के समय मनीष को उचित सम्मान और तरजीह नहीं मिली है, ऐसी रिपोर्ट्स के आधार पर उनकी नाराजगी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने खुद खुलकर अभी ऐसा बयान नहीं दिया है।चंडीगढ़ में हुई पीएम मोदी और मनीष तिवारी की मुलाकात से इतर प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को पंजाब में हजारों करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। पीएम मोदी ने इस यात्रा के दौरान ही जालंधर में रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के बाद उसका मुआयना भी किया। उन्होंने देशवासियों को भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात भी दी।जालंधर में गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
PM Modi Manish Tewari Video: जब कांग्रेस सांसद ने थामा पीएम मोदी का हाथ! गपशप के गवाह बने नड्डा, वीडियो वायरल
मनीष तिवारी और पीएम मोदी की जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसमें देखा जा सकता है कि, पंजाब से निर्वाचित कांग्रेस पार्टी के सांसद मनीष तिवारी प्रधानमंत्री का हाथ थामकर उनसे कुछ कहते हैं। पीएम मोदी ने उनकी बातों को ध्यान से सुनने के बाद न केवल मनीष तिवारी की तरफ इशारा किया, बल्कि उन्हें कुछ दिलचस्प जवाब भी दिया। दोनों के बीच बातचीत कितनी बेबाकी से हुई, इसका अंदाजा कैमरे की तरफ चेहरा करके खड़े, जेपी नड्डा को देखने से होता है। वे कौतूहल से कभी पीएम मोदी को देखते हैं, कभी मनीष तिवारी की तर