'किस तैयारी में जुटी सरकार?': मानसून सत्र खत्म करने में देरी पर कांग्रेस का सवाल, अमित शाह पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने और उसके सत्रावसान (औपचारिक रूप से सत्र समाप्त करने) के बीच आमतौर पर दो से चार दिन का अंतर होता है। हालांकि, ऐसे कई उदाहरण हैं जब स्थगन और सत्रावसान एक ही दिन हुआ है।रमेश ने कहा कि लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इसके सत्रावसान की कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस नेता ने एक्स पर कहा, ‘‘यह सही है कि 2015 में मानसून सत्र में यह अंतर 28 दिन और 2021 में 20 दिन का था। लेकिन तब कोई शैतानी चाल नहीं चल रही थी।‘‘उन्होंने सवाल किया, ‘‘अब असामान्य देरी की वजह क्या है? क्या केंद्रीय गृह मंत्री अब भी विशेष सत्र में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए अपने दागी दो-तिहाई बहुमत की तलाश में हैं?‘‘कांग्रेस नेता ने संसद की कार्यवाही से जुड़ी पुस्तक ‘प्रैक्टिस एंड प्रोसीजर ऑफ पार्लियामेंट’ के एमएन कौल और एसएल शकधर द्वारा लिखे गए एक पृष्ठ का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। इसका उद्देश्य सदन के सत्रावसान की प्रक्रिया को रेखांकित करना था।पुस्तक में कहा गया है, ‘‘अनुच्छेद 85(2) के तहत राष्ट्रपति के आदेश से सदन के सत्र की समाप्ति को सत्रावसान कहा जाता है। सदन का सत्रावसान करने की शक्ति का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को सलाह देने से पहले मंत्रिमंडल से परामर्श कर सकते हैं।‘‘इसमें कहा गया है, ‘‘सदन का सत्रावसान किसी भी समय हो सकता है, यहां तक कि सदन की बैठक के दौरान भी। हालांकि, आमतौर पर सदन की बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद सत्रावसान होता है। सदन के सत्रावसान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

रसोइयों को सीएम योगी का तोहफा: बोले- 2027 में बबुआ का सूपड़ा साफ; 'आप' को बताया दुश्मन, सावधान रहने की सलाह

रसोइयों को सीएम योगी का तोहफा: बोले- 2027 में बबुआ का सूपड़ा साफ; ‘आप’ को बताया दुश्मन, सावधान रहने की सलाह यूपी में पीएम पोषण के तहत परिषदीय व एडेड स्कूलों में कार्यरत 3.53 लाख रसोइयों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से 11 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड दिया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से 1500 रसोइयों की सहभागिता रही। जिला व तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करके जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रसोइयों को सम्मानित किया गया। इससे पहले शनिवार को महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि रसोइयां सम्मान समारोह का आयोजन बेहतर ढंग से किया जाए। ब्रजेश पाठक ने देशी अंदाज में रसोइयों से की बात कार्यक्रम में प्रदेशभर से 1500 रसोइयों की सहभागिता रही। जिला व तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करके जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रसोइयों को सम्मानित किया गया। इससे पहले शनिवार को महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि रसोइयां सम्मान समारोह का आयोजन बेहतर ढंग से किया जाए। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने देशी अंदाज म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

'निवेशकों को चुंबक की तरह खींच रहा भारत का स्पेस सेक्टर': स्टार्टअप्स के CEO से बोले PM, Gen Z को बताया शानदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सेवा तीर्थ में अंतरिक्ष क्षेत्र के 20 स्टार्टअप्स के सीईओ और संस्थापकों से मुलाकात की। इस दौरान देश के तेजी से उभरते निजी अंतरिक्ष क्षेत्र, नई तकनीकों, नवाचार और भारत को वैश्विक अंतरिक्ष नेतृत्व की दिशा में आगे ले जाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में स्काईरूट एयरोस्पेस, अग्निकुल कॉसमॉस, पिक्सल, ध्रुव स्पेस, गैलेक्सीआई, पियरसाइट, बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस, डिगंतारा, सैटश्योर समेत अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रहे 20 स्टार्टअप्स के प्रमुख शामिल हुए। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब चंद्रयान-3 की सफलता और निजी कंपनियों की बढ़ती भागीदारी ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: 3.53 लाख रसोइयों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ाने के साथ अब कैशलेस इलाज की भी सुविधा

रसोइयों के लिए चार प्रकार की योजनाएं घोषित इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले 3.53 लाख रसोइयों के लिए चार प्रकार की योजनाएं घोषित हो रही हैं। पहली मानदेय बढ़ा। दूसरी दो लाख का दुर्घटना बीमा।तीसरी पांच लाख तक के कैशलेज इलाज की सुविधा। चौथी ड्रेस खरीदने के लिए मिलने वाला पैसा दोगुना किया गया, यानी साड़ी खरीदने के लिए राशि 500 से एक हजार कर दी गई है। सीएम ने कहा कि अभी तक रसोइयों के लिए सामाजिक व्यवस्था नहीं थी। अब एसबीआई में हम खाता खुलवाएंगे। उसी में मानदेय जाएगा। साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर दो लाख की मदद भी मिल जाएगी। पहले ऐसा नहीं था। आप लोग खाना बनाकर देश के बचपन को स्वस्थ बनाते हैं, लेकिन आपके स्वास्थ्य की चिंता किसी को नहीं थी। पहले लकड़ी में खाना बनता था। अब सौ फीसदी रसोई गैस में खाना बनता है। यानी आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया। इसके अलावा यदि आपके परिवार में कोई बीमार होता है, तो आप किसी भी इंपैनल्ड अस्पताल में जाकर हर साल पांच लाख तक का इलाज फ्री करा सकते हैं। पहले गरीब का बच्चा नंगे पैर स्कूल जाने को मजबूर था सपा मुखिया अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज बबुआ ने एक बयान दिया है। अगली बार लोग सपा को साफ कर देंगे। इन लोगों ने प्रदेश को गुंडा प्रदेश बना दिया था। आज यदि कोई किसी बेटी को छेड़ता है, तो मानकर चलिए उसका यमराज के पास जाने का समय फिक्स हो चुका है। आज स्कूलों की दशा बदल चुकी है। बच्चों को दो ड्रेस दी जा रही है। जूते-मोजे और स्वेटर की भी व्यवस्था है। 2017 से पहले गरीब का बच्चा नंगे पैर स्कूल जाने को मजबूर था। पहले बबुआ 12 बजे सोकर उठे थे। 5 बजे जिम जाते थे। फिर महफिल जम जाती थी। उनके पास प्रदेश के लिए समय ही नहीं था। आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

1984 में कत्ल, 42 साल बाद पकड़ा हत्यारा: पुलिस की आंखों में धूल झोंकी, गिरफ्तारी से बचने के लिए चली शातिर चाल

22 मई 1984 की रात विकासपुरी स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क से पुलिस को अशोक कुमार सीतापुर, यूपी का शव मिला था, उसकी हत्या चाकू से गोदकर की गई थी। जांच में पता चला कि अशोक ने भभूति प्रसाद की पत्नी पर गलत नजर डाली थी, जिसके बाद भभूति ने अपने साथी नत्थू के साथ मिलकर हत्या कर दी। भभूति को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन नत्थू फरार हो गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 1 min · National Desk

चंद्रयान-3 से ग्लोबल स्पेस लीडरशिप तक: जिस देश ने साइकिल पर ढोए रॉकेट के पुर्जे, आज बना निवेशकों का नया ठिकाना

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का बढ़ता वैश्विक प्रभाव, खासकर निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की तेजी से बढ़ती भूमिका ने देश को दुनिया भर के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर लगातार अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहा है और यह देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की बढ़ती ताकत में साफ दिखाई देता है। प्रधानमंत्री ने नई तकनीक विकसित कर रही जेनरेशन जेड (Gen Z) की भी जमकर सराहना की। वहीं, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के मौके पर इसरो अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन ने भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए नवाचार, सहयोग और महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करने पर जोर दिया। अहमदाबाद में तीसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के दौरान उन्होंने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की साधारण शुरुआत से लेकर आज की उपलब्धियों तक के सफर को भी याद किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 1 min · National Desk

एक और मुस्कान: चाकू से पति का पेट फाड़ा, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी; पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

1 of 9 kurukshetra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें एफआईआर के अनुसार, पत्नी बिमला ने रसोई के चाकू से बड़ी जोर से देर तक बार कर पति के पेट को बुरी तरह फाड़ डाला। हमले में पति के पेट पर 37 सेटीमीटर गहरा और लंबा घाव हो गया जिससे आंतें और किडनी तक बाहर निकल आए। इसके बाद बिमला ने फर्श पर पड़े अंगों को कट्टे में पैक किया और फिर पहली मंजिल से गली में छलांग लगा दी। जैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात शुक्रवार रात करीब नौ बजे कुरुक्षेत्र में सामने आई। यहां पिहोवा रोड पर किराये पर रहने वाले मजदूर राजेश (40) की बर्बरता से हत्या की गई। 2 of 9 हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस महिला का बयान दर्ज नहीं कर पाई है। आसपास के लोगों का कहना है कि इस सनसनीखेज घटना की वजह राजेश और बिमला के बीच आए दिन होने वाला झगड़ा हो सकती है। 3 of 9 अस्पताल में भर्ती आरोपी महिला से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी लोगों ने पुलिस को बताया कि राजेश मूल रूप से यूपी के सीतापुर का रहने वाला था। वह रिंकू के मकान में पहली मंजिल पर पत्नी बिमला के साथ रहता था। शुक्रवार की रात दोनों के बीच झगड़े की आवाज सुनाई दे रही थी। 4 of 9 घर में रखा चाकू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली पुलिस को बुरी तरह मारा, VIDEO: पुलिसकर्मियों की आंखों में डाल दिया मिर्च पाउडर, ईंट-डंडों से किया हमला

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मौके से 17 वर्षीय एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है। घटना के बाद अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। मुख्य फरार आरोपी सुनील उर्फ पंकज इलाके का बदमाश है। पुलिस के मुताबिक, सुनील के खिलाफ पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस के 2 मामले भी शामिल हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 1 min · National Desk

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड: एक विषय में नहीं, बहुविषयक समझ में छिपी है कल की सफलता, रजिस्टर करें और परखें तैयारी

आज की तेजी से बदलती दुनिया में सफलता केवल किसी एक विषय में बेहतर होने से तय नहीं होती। अलग-अलग क्षेत्रों की समझ, तार्किक सोच, प्रभावी संवाद और किसी समस्या को कई दृष्टिकोणों से समझने की क्षमता भविष्य में विद्यार्थियों की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। तस्वीर में दिए गए QR Code स्कैन कर रजिस्टर करें Website: www.amarujalaolympiad.com 📞 Toll-Free Helpline: 1800-121-1166 स्कूल की पढ़ाई विद्यार्थियों को मजबूत शैक्षणिक आधार देती है, लेकिन भविष्य की जरूरतें अब पारंपरिक विषयों की सीमाओं से आगे बढ़ रही हैं। एआई, टेक्नोलॉजी, डाटा, कम्युनिकेशन लॉजिक और लैंग्वेज स्किल्स जैसे क्षेत्रों का आपसी तालमेल लगातार महत्वपूर्ण हो रहा है। यही कारण है कि गणित या विज्ञान जैसे किसी एक विषय तक सीमित रहने के बजाय अलग-अलग विषयों में अपनी क्षमता को परखना विद्यार्थियों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभा सकता है।कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थी अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026-27 में भाग लेकर अपनी तैयारी को राष्ट्रीय स्तर पर परख सकते हैं। हर विषय विकसित करता है अलग कौशल हर विषय विद्यार्थी के भीतर एक अलग कौशल विकसित करता है। अंग्रेजी प्रभावी कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बनाती है, गणित तार्किक और एनालिटिकल थिंकिंग को मजबूत करती है, जबकि विज्ञान जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करता है। लॉजिकल रिजनिंग समस्याओं को समझने और समाधान खोजने की क्षमता निखारती है। सामान्य ज्ञान विद्यार्थियों को देश-दुनिया और समसामयिक विषयों से जोड़ता है। हिंदी भाषा, अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक समझ को समृद्ध करती है, वहीं तकनीक और एआई जैसे विषय नई तकनीकों को समझने और भविष्य की डिजिटल दुनिया के लिए तैयार होने का अवसर देते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

Japan Earthquake: जापान में भूकंप से कांपी धरती, 20 लोगों के घायल होने की खबर, रिक्टर स्केल पर झटके कितने तेज?

जापान के पूर्वी हिस्से और राजधानी टोक्यो के आसपास रविवार तड़के मध्यम तीव्रता के भूकंप ने लोगों को दहला दिया। प्रारंभिक तौर पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसे 5.8 दर्ज किया। भूकंप में 20 से अधिक लोग घायल हुए, हालांकि अधिकांश को मामूली चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि सुनामी का कोई खतरा नहीं था। भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील इलाका जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र इबाराकी प्रांत के दक्षिणी हिस्से में जमीन से करीब 70 किलोमीटर की गहराई में था। यह इलाका भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। चार प्रांतों में कुल 23 लोगों के घायल होने की सूचना मिली। इनमें साइतामा और कानागावा में नौ-नौ, चिबा में चार और इबाराकी में एक व्यक्ति घायल हुआ। बीते महीने क्यूशू द्वीप के कुमामोतो क्षेत्र में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप में 38 लोगों की मौत और 364 घायल हुए थे। जुलाई में आए भूकंप के बाद 1,500 से ज्यादा इमारतें ध्वस्त और 20,000 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई थीं। रात के वक्त कांपी धरती, झटकों से सहमे लोग अधिकांश लोग उस समय सो रहे थे और अचानक आए तेज झटकों से घबराकर बिस्तर से उठे। इस दौरान कई लोग गिर पड़े या फर्नीचर और दरवाजों से टकरा गए। कानागावा के योकोहामा में 80 वर्ष से अधिक उम्र की एक महिला बिस्तर से गिर गई, जिससे उसके कूल्हे में गंभीर चोट आई। स्थानीय रेल सेवाएं मामूली रूप से प्रभावित भूकंप के कारण टोक्यो और नारिता हवाईअड्डे को जोड़ने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों समेत कुछ स्थानीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं और देरी से चलीं। हालांकि शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं सामान्य रहीं। टोक्यो के कोटो वार्ड में भूमिगत पानी की पाइ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk