पमाना के झंडे वाला मालवाहक जहाज ‘ओशन विनर’ समुद्र में अचानक डूब गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया कि शनिवार को भारत की समुद्री बचाव एजेंसी- ICG के जहाज ‘ओशन विनर’ से पहले संपर्क टूटा। इसके बाद जहाज पूर्वी भारत के तट के पास डूब गया। सिंगापुर जा रहा था पनामा के झंडे वाला जहाज। तटरक्षक और भारतीय नौसेना ने शुरू किया बचाव अभियान। मालवाहक जहाज ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर डूबा। जहाज पर चालक दल के 24 सदस्य सवार थे, जिनमें से ज्यादातर चीनी थे। ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था। जहाज डूबने की सूचना के बाद भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान शुरू किया। देर रात तक दो लोगों को बचाया गया, बाकी की तलाश में बचाव अभियान जारी। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के प्रवक्ता कमांडेंट अमित उनियाल के मुताबिक, जहाज पर सवार 24 क्रू मेंबर में 20 चीनी, तीन म्यांमार के नागरिक और एक बांग्लादेशी हैं। कोस्ट गार्ड ने अब तक लाइफ राफ्ट से दो लोगों को बचाया है। उन्होंने कहा कि जहाज के डूबने का कारण तुरंत पता नहीं चल सका है। बचाव कार्य में मदद की अपील, दूसरे जहाजों को भी अलर्ट किया गया तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया कि जहाज 72,100 मीट्रिक टन माल लेकर शुक्रवार रात 10.42 बजे ओडिशा तट से निकला था। बचाव कार्य में मदद के लिए आस-पास मौजूद दूसरे जहाजों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली वेबसाइट मरीन ट्रैफिक के मुताबिक ये जहाज ओडिशा के पारादीप से सिंगापुर जा रहा था। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में इससे अचानक संपर्क कट गया। 20 अगस्त की रात करीब 11.13 बजे रवाना हुआ ओशन विनर 27 अगस्त की सुबह 7.30 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें