Tamil Nadu: तमिलनाडु में 'एश्योर्ड पेंशन स्कीम' का एलान, क्या खत्म होगा ओपीएस बनाम एनपीएस विवाद?

तमिलनाडु की राजनीति और अर्थव्यवस्था के केंद्र में लंबे समय से लंबित ‘पेंशन विवाद’ पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। राज्य विधानसभा में ‘तमिलनाडु एश्योर्ड पेंशन स्कीम’ (टीएनएपीएस) की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने उन लाखों सरकारी कर्मचारियों की अनिश्चितता को समाप्त करने की कोशिश की है, जो 2003 के बाद से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली के लिए संघर्ष कर रहे थे। इस योजना का सीधा लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो 1 अप्रैल 2003 के बाद सरकारी सेवा में शामिल हुए हैं। अब तक ये कर्मचारी ‘अंशदायी पेंशन योजना’ (सीपीएस) के दायरे में थे, जहां रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर था। नई योजना के तहत, 25 वर्ष की अर्हक सेवा पूरी करने वाले कर्मचारी को उनके अंतिम आहरित वेतन का 50% सुनिश्चित पेंशन के रूप में दिया जाएगा।इतना ही नहीं, इस योजना में पारिवारिक पेंशन के प्रावधान और समय-समय पर महंगाई भत्ते (डीए) के साथ ‘महंगाई राहत’ (डीआर) को भी जोड़ा गया है, जो इसे पुरानी पेंशन योजना के काफी करीब ले आता है। तमिलनाडु का यह मॉडल केंद्र सरकार की ‘यूनिफाइड पेंशन स्कीम’ (यूपीएस) की तर्ज पर तैयार किया गया लगता है, जहां राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों ने पूरी तरह से ओपीएस पर लौटने का जोखिम उठाया था, वहीं तमिलनाडु ने एक ‘हाइब्रिड मॉडल’ चुना है।तमिलनाडु में वर्तमान में लगभग छह लाख सरकारी कर्मचारी और शिक्षक इस बदलाव के केंद्र में हैं। हालांकि, कर्मचारी यूनियनों के भीतर एक वर्ग अब भी ‘बिना किसी अंशदान वाली ओपीएस’ की मांग कर रहा है, जिससे आने वाले समय में कुछ दबाव बने रहने की संभावना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

कृति की बहन नूपुर सेनन ने की सगाई, बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन ने इस खूबसूरत अंदाज में किया प्रपोज; फ्लॉन्ट की रिंग

कृति की बहन नूपुर सेनन ने की सगाई, बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन ने इस खूबसूरत अंदाज में किया प्रपोज; फ्लॉन्ट की रिंग विस्तार Follow Us घुटनों के बल बैठकर स्टेबिन ने किया प्रपोज नूपुर सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज की एक सीरीज साझा की है। इनमें प्रपोजल की खूबसूरत तस्वीरें नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में स्टेबिन बेन घुटनों पर बैठकर नूपुर को प्रपोजल कर रहे हैं और पीछे विल यू मैरी मी लिखा हुआ है। इसके अलावा एक तस्वीर में नूपुर अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट कर रही हैं। जबकि एक तस्वीर में नूपुर और स्टेबिन को कृति सेनन गले लगा रही हैं। हालांकि, कृति का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन ऐसा मालूम पड़ता है कि वो कृति सेनन ही हैं। इस मौके पर नूपुर ने अपनी मम्मी-पापा को वीडियो कॉल पर इस बात की जानकारी दी। नूपुर ने वीडियो कॉल के दौरान की भी तस्वीर साझा की है। इन फोटोज को शेयर करते हुए नूपुर ने कैप्शन में लिखा, ‘संभावनाओं से भरी इस दुनिया में, मुझे अब तक का सबसे आसान हां कहने का अनुभव मिला।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 1 min · National Desk

Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन से जींद रचेगा इतिहास, 2500 यात्री लेकर 140 किमी स्पीड से दौड़ेगी

Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन से जींद रचेगा इतिहास, 2500 यात्री लेकर 140 किमी स्पीड से दौड़ेगी विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यह टीमें प्लांट की मशीनों की टेस्टिंग कर रही हैं। इसके बाद ट्रेन के उपकरण व अन्य सामान की टेस्टिंग के बाद हरी झंडी देगी। यह ट्रेन पूरी तरह से भारत में डिजाइन और विकसित की गई है। ब्रॉड गेज लाइन पर चलने वाली यह दुनिया की सबसे लंबी (10 कोच) और सबसे शक्तिशाली (2400 किलोवाट) हाइड्रोजन ट्रेन है। यह एक बार में 2500 यात्रियों को ले जा सकती है। 360 किलो हाइड्रोजन से 180 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। यानी एक किलोमीटर की दूरी तय करने में दो किलो हाइड्रोजन खर्च होगी। दूसरी तरफ डीजल गाड़ी साढ़े चार लीटर में एक किलोमीटर चलती है। इसकी अधिकतम स्पीड 140 किमी प्रति घंटा है। 1,200 हॉर्स पावर यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है। इस पर 82 करोड़ रुपये लागत आई है। यह टीमें प्लांट की मशीनों की टेस्टिंग कर रही हैं। इसके बाद ट्रेन के उपकरण व अन्य सामान की टेस्टिंग के बाद हरी झंडी देगी। यह ट्रेन पूरी तरह से भारत में डिजाइन और विकसित की गई है। ब्रॉड गेज लाइन पर चलने वाली यह दुनिया की सबसे लंबी (10 कोच) और सबसे शक्तिशाली (2400 किलोवाट) हाइड्रोजन ट्रेन है।यह एक बार में 2500 यात्रियों को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

Maharashtra Civic Polls: 'भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से पहले करें आत्ममंथन'; भाजपा ने अजित पवार पर किया पलटवार

रविंद्र चव्हाण ने शनिवार को कहा कि अगर भाजपा भी आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू करे, तो इससे अजित पवार के लिए गंभीर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पवार यह स्पष्ट करें कि उनका निशाना किस पार्टी पर है- क्या वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पार्टी की बात कर रहे हैं?चव्हाण ने कहा कि अजित पवार का बयान नगर निगम चुनावों की पृष्ठभूमि में आया है, जिससे इसके राजनीतिक मकसद पर सवाल उठते हैं। गौरतलब है कि पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम 2017 से 2022 तक भाजपा के शासन में रहा, इसके बाद वहां प्रशासक नियुक्त किया गया। अब 15 जनवरी को निगम चुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कल्याण-डोंबिवली समेत कई जगहों पर भाजपा उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने को गठबंधन की मजबूती से जोड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ आने से विपक्ष लगभग मैदान से बाहर हो गया है।इससे पहले अजित पवार ने नगर निकाय चुनावों में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने का बचाव किया था। उन्होंने कहा कि जब तक कोई दोषी साबित न हो, उसे अपराधी नहीं कहा जा सकता। पवार ने खुद पर लगे 70 हजार करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले के आरोपों का भी हवाला दिया। हालांकि, एनसीपी द्वारा ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद और तेज हो गया है, जिन पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं और जो फिलहाल जेल में हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

फैमिली के साथ विदेश से छुट्टियां मनाकर लौटे शाहरुख खान, यूजर्स ने किया ट्रोल; जानिए क्या है वजह?

कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने परिवार के साथ न्यू ईयर मनाने देश से बाहर गए थे। कई सेलेब्स अब वापस आ रहे हैं। शाहरुख भी अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर मनाकर देश लौटे हैं। एयरपोर्ट से उनके वीडियो वायरल हैं। इन वीडियो को देखकर यूजर्स ने शाहरुख को जमकर ट्रोल किया है। इसकी वजह क्या रही, जानिए। एयरपोर्ट पर बेटी सुहाना का हाथ थामे दिखे शाहरुख शाहरुख खान के पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन वीडियो में वह एक परफेक्ट फैमिली नजर आ रहे हैं। कई फैंस ने इस बात की तारीफ की है। लेकिन कुछ लोगों ने शाहरुख को जमकर ट्रोल किया है। इस ट्रोलिंग के पीछे की वजह पिछले दिनों हुआ एक विवाद रहा है। इस विवाद के केंद्र में शाहरुख खान ही रहे हैं। यूजर्स ने किंग खान को जमकर ट्रोल किया सोशल मीडिया यूजर्स ने शाहरुख को लेकर ट्रोल करने वाले कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, ‘बांग्लादेश से आ रहे हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘अगर थोड़ी सी शरम बची हो तो शाहरुख खान हिंदुस्तान से मांफी मांगे।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या देश छोड़कर भाग रहे हो।’ आखिर में इस ट्रोलिंग की असल वजह पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बांग्लादेशी क्रिकेटर को बाहर करो।’ दरअसल, यह सब ट्रोलिंग इसी वजह से हो रही है। दरअसल, शाहरुख खान आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। इस आईपीएल टीम में हाल ही में एक बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को शामिल करने की बात सामने आई। इस खबर के सामने आते ही शाहरुख खान विवादों में घिर गए। क्यों बांग्लादेशी क्रिकेटर के कारण विवाद में घिरे शाहरुख? पिछले दिनों बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के हिंसा की घटनाएं हुईं। भारत और बांग्लादेश के राजनीतिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

Vijay Hazare Trophy: पंजाब की एकादश से क्यों बाहर रहे शुभमन गिल? सिक्कम के खिलाफ मैच में शामिल नहीं; जानें

Vijay Hazare Trophy: पंजाब की एकादश से क्यों बाहर रहे शुभमन गिल? सिक्कम के खिलाफ मैच में शामिल नहीं; जानें विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल शनिवार को जयपुर के जयपुरिया विद्यालया ग्राउंड में सिक्किम के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में नहीं खेले। गिल के खेलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन प्लेइंग-11 में उनका नाम नहीं देखकर हर कोई हैरान रह गया। अब इसे लेकर जानकारी सामने आई है कि गिल इस मैच में क्यों नहीं खेलने उतरे। बीमार हैं गिल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिल फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। गिल को जयपुर में तीन और छह जनवरी को सिक्किम और गोवा के खिलाफ पंजाब के मैचों में खेलना था। हालांकि, उन्हें थोड़ा असहज लगा और बाद में चिकित्सा दल ने गिल को आराम करने की सलाह दी। एहतियात के तौर पर टीम प्रबंधन ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल न करने का फैसला किया। गिल की बीमारी मामूली बताई जा रही है और आगामी मैचों में उनकी उपलब्धता फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है। चिकित्सा दल द्वारा उनकी निगरानी जारी रहेगी और पूरी तरह स्वस्थ होने पर उनके लौटने की उम्मीद है। भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान गिल के 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में खेलने की उम्मीद है। वहीं, 20 दिसंबर को घोषित टी20 विश्व कप टी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu: कांग्रेस सांसद बोली- विनाश की राह पर पार्टी; टीवीके ने कहा- उनके कई नेता हमारे साथ...

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कांग्रेस की लोकसभा सांसद एस. ज्योतिमणि ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु में कुछ नेताओं के स्वार्थ की वजह से उनकी पार्टी धीरे-धीरे विनाश के रास्ते पर बढ़ रही है और पार्टी के अंदरूनी झगड़े लोगों के लिए बहुत चिंता का कारण बन रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 3, 2026 · 1 min · National Desk

Toxic: यश की टॉक्सिक से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक रिवील, बोल्ड लुक में दिखीं; जानिए निभाएंगी कौन सा किरदार?

साउथ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म से कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा का लुक सामने आया है। अब तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। बोल्ड अंदाज में दिखीं तारा सुतारिया अभिनेता यश ने और फिल्म ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने तारा सुतारिया का लुक शेयर किया है। पोस्ट के साथ उनके किरदार का नाम भी शेयर किया गया है। इस फिल्म में वह रेबेका नाम का किरदार निभाएंगी। फिल्म ‘टॉक्सिक’ के नए पोस्टर में तारा सुतारिया ने हाथ में बंदूक ली हुई है। साथ ही उनका लुक भी बोल्ड है। चर्चा में रहे कियारा से लेकर हुमा कुरैशी तक के लुक ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने तारा सुतारिया से पहले नयनतारा, हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी के लुक भी शेयर किए थे। हर एक्ट्रेस का लुक बिल्कुल हटकर रहा। इन एक्ट्रेस के लुक देखकर लगता है कि फिल्म में उनके किरदार काफी स्ट्रॉन्ग हाेने वाले हैं। ये खबर भी पढ़ें: Toxic: ‘टॉक्सिक’ से सामने आया नयनतारा का लुक, इस किरदार में दिखाएंगी अभिनय का जलवा कब रिलीज होगी यश की फिल्म फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। इसमें यश लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। यह एक मेगा बजट फिल्म है, इसे लेकर यश के फैंस काफी उत्साहित भी हैं। वैसे इस फिल्म का मुकाबला थिएटर में फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होने वाला है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

तंबुओं की नगरी फिर गुलजार: आस्था का वास... कल्पवासियों का डेरा; संगम की रेती पर कल्पवास करने का अक्षय पुण्य

1 of 10 magh mela 2026 prayagraj - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स संगम की रेती पर बने तंबुओं में गृहस्थ और साधु-संत कल्पवास करते हैं। कल्पवास में लोगों की दिनचर्या नियमित और संयमित होती है। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के संरक्षक स्वामी महेशाश्रम महाराज के मुताबिक पौष पूर्णिमा पर जो श्रद्धालु कल्पवास के लिए आते हैं, उन्हें सबसे पहले संगम तट पहुंचने पर गणेश पूजन करना चाहिए। प्रयागराज में संगम की रेती पर शनिवार को पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व के साथ ही माघ मेला ही नहीं कल्पवास भी शुरू हो गया। ऐसी मान्यता है कि माघ मास में सभी देवी-देवता प्रयागराज में ही वास करते हैं, इसलिए यहां पौष पूर्णिमा से कल्पवास की शुरुआत होती है। प्रयागराज में कल्पवास करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 10 माघ मेला क्षेत्र स्थित खाक चौक में स्नान ध्यान के बाद धुनी के सामने बैठे साधु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी इसके बाद गंगा पूजन और रेत से पिंडी बनाकर सभी देवी-देवताओं का पूजन करना चाहिए। इसके बाद श्रद्धालु अपने शिविर में पहुंचते हैं। जहां शिविर के बाहर तुलसी और कदली का पौधा रोपने का विधान है। 3 of 10 पौष पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर मेला क्षेत्र में जाते कल्पवासी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी स्वामी बताते है कि प्रयाग, माघ और कल्पवास तीनों एक-दूसरे के पूरक हैं। इसका पौराणिक और शास्त्र वर्णित है कि श्रद्धालु पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर कल्पवास का संकल्प लेकर एक माह का कठिन तप और व्रत की शुरुआत करते हैं। इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं। 4 of 10 Magh Mela 2026 - फोटो : अमर उजाला तीन पहर गंगा स्नान और भूमि पर शयन करते …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका में नए साल पर हमले की साजिश नाकाम: हथौड़ा-चाकू.. ISIS से प्रभावित साजिशकर्ता से FBI को क्या-क्या मिला?

1 of 5 हमले की साजिश नाकाम होने की जानकारी देते अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारी - फोटो : एक्स/एफबीआई अमेरिका के न्याय विभाग ने शुक्रवार को कहा कि उत्तरी कैरोलिना में नए साल की पूर्व संध्या पर एक चाकू और हथौड़े से हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया। विभाग ने कहा कि इस हमले को अंजाम देने की योजना कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) से प्रभावित एक व्यक्ति ने बनाई थी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 एफबीआई प्रमुख काश पटेल (फाइल) - फोटो : एक्स@FBIDirectorKash 3 of 5 Christian Sturdivant - फोटो : एक्स@DahlgrenDDG43 अगली सुनवाई तक हिरासत में रहेगा आरोपी रिपोर्ट के मुताबिक, जब यह स्पष्ट हुआ कि स्टर्डिवेंट हमला करने की योजना बना रहा था, तो उसे चौबीस घंटे की निगरानी में रखा गया। नॉर्थ कैरोलिना की एक जज ने उसे सात जनवरी को होने वाली अगली सुनवाई तक हिरासत में रखने का आदेश दिया। 4 of 5 आरोपी के घर से बरामद हथौड़ा और चाकू - फोटो : एक्स/एफबीआई 5 of 5 क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट के घर से बरामद हाथ से लिखा नोट - फोटो : एक्स/एफबीआई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 1 min · National Desk