कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने परिवार के साथ न्यू ईयर मनाने देश से बाहर गए थे। कई सेलेब्स अब वापस आ रहे हैं। शाहरुख भी अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर मनाकर देश लौटे हैं। एयरपोर्ट से उनके वीडियो वायरल हैं। इन वीडियो को देखकर यूजर्स ने शाहरुख को जमकर ट्रोल किया है। इसकी वजह क्या रही, जानिए। एयरपोर्ट पर बेटी सुहाना का हाथ थामे दिखे शाहरुख शाहरुख खान के पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन वीडियो में वह एक परफेक्ट फैमिली नजर आ रहे हैं। कई फैंस ने इस बात की तारीफ की है। लेकिन कुछ लोगों ने शाहरुख को जमकर ट्रोल किया है। इस ट्रोलिंग के पीछे की वजह पिछले दिनों हुआ एक विवाद रहा है। इस विवाद के केंद्र में शाहरुख खान ही रहे हैं। यूजर्स ने किंग खान को जमकर ट्रोल किया सोशल मीडिया यूजर्स ने शाहरुख को लेकर ट्रोल करने वाले कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, ‘बांग्लादेश से आ रहे हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘अगर थोड़ी सी शरम बची हो तो शाहरुख खान हिंदुस्तान से मांफी मांगे।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या देश छोड़कर भाग रहे हो।’ आखिर में इस ट्रोलिंग की असल वजह पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बांग्लादेशी क्रिकेटर को बाहर करो।’ दरअसल, यह सब ट्रोलिंग इसी वजह से हो रही है। दरअसल, शाहरुख खान आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। इस आईपीएल टीम में हाल ही में एक बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को शामिल करने की बात सामने आई। इस खबर के सामने आते ही शाहरुख खान विवादों में घिर गए। क्यों बांग्लादेशी क्रिकेटर के कारण विवाद में घिरे शाहरुख? पिछले दिनों बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के हिंसा की घटनाएं हुईं। भारत और बांग्लादेश के राजनीतिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें