Vijay Hazare Trophy: पंजाब की एकादश से क्यों बाहर रहे शुभमन गिल? सिक्कम के खिलाफ मैच में शामिल नहीं; जानें विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल शनिवार को जयपुर के जयपुरिया विद्यालया ग्राउंड में सिक्किम के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में नहीं खेले। गिल के खेलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन प्लेइंग-11 में उनका नाम नहीं देखकर हर कोई हैरान रह गया। अब इसे लेकर जानकारी सामने आई है कि गिल इस मैच में क्यों नहीं खेलने उतरे। बीमार हैं गिल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिल फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। गिल को जयपुर में तीन और छह जनवरी को सिक्किम और गोवा के खिलाफ पंजाब के मैचों में खेलना था। हालांकि, उन्हें थोड़ा असहज लगा और बाद में चिकित्सा दल ने गिल को आराम करने की सलाह दी। एहतियात के तौर पर टीम प्रबंधन ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल न करने का फैसला किया। गिल की बीमारी मामूली बताई जा रही है और आगामी मैचों में उनकी उपलब्धता फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है। चिकित्सा दल द्वारा उनकी निगरानी जारी रहेगी और पूरी तरह स्वस्थ होने पर उनके लौटने की उम्मीद है। भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान गिल के 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में खेलने की उम्मीद है। वहीं, 20 दिसंबर को घोषित टी20 विश्व कप टी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें