कृति की बहन नूपुर सेनन ने की सगाई, बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन ने इस खूबसूरत अंदाज में किया प्रपोज; फ्लॉन्ट की रिंग विस्तार Follow Us घुटनों के बल बैठकर स्टेबिन ने किया प्रपोज नूपुर सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज की एक सीरीज साझा की है। इनमें प्रपोजल की खूबसूरत तस्वीरें नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में स्टेबिन बेन घुटनों पर बैठकर नूपुर को प्रपोजल कर रहे हैं और पीछे विल यू मैरी मी लिखा हुआ है। इसके अलावा एक तस्वीर में नूपुर अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट कर रही हैं। जबकि एक तस्वीर में नूपुर और स्टेबिन को कृति सेनन गले लगा रही हैं। हालांकि, कृति का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन ऐसा मालूम पड़ता है कि वो कृति सेनन ही हैं। इस मौके पर नूपुर ने अपनी मम्मी-पापा को वीडियो कॉल पर इस बात की जानकारी दी। नूपुर ने वीडियो कॉल के दौरान की भी तस्वीर साझा की है। इन फोटोज को शेयर करते हुए नूपुर ने कैप्शन में लिखा, ‘संभावनाओं से भरी इस दुनिया में, मुझे अब तक का सबसे आसान हां कहने का अनुभव मिला।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें