Delhi Riots Case: उमर खालिद, शरजील इमाम को मिलेगी जमानत? 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

इसी के साथ न्यायधीश अरविंद कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद की याचिकाओं पर भी फैसला सुनाएगी। मालूम हो कि 10 दिसंबर 2025 को सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर शीर्ष अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसी के साथ कोर्ट ने 18 दिसंबर तक दोनों पक्षों को अपनी दलीलों के समर्थन में दस्तावेज जमा कराने को भी कहा था।10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू, और आरोपियों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, अभिषेक सिंघवी, सिद्धार्थ दवे, सलमान खुर्शीद और सिद्धार्थ लूथरा की दलीलें सुनने के बाद आरोपियों की अलग-अलग याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।बता दें कि उमर, शरजील और अन्य आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), जो एक आतंकवाद विरोधी कानून है, और पुराने IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन पर 2020 के दंगों का ‘मुख्य साजिशकर्ता’ होने का आरोप है, जिसमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे।यह हिंसा नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान भड़की थी। आरोपियों ने फरवरी 2020 के दंगों के “बड़ी साजिश” मामले में 2 सितंबर के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जिसमें उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: प्रदेश में जारी हुई स्कूलों की अवकाश तालिका, नोट कर लीजिए इस साल किस-किस दिन बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को ठंड में गलन का तड़का लग गया। सर्द पछुआ हवाओं के चलते कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ी। कड़ाके की ठंड का ये दौर अभी जारी रहेगा। साथ ही 34 जिलों में घना कोहरा छाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के 12वीं तक के सभी स्कूलों को पांच जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। प्रदेश में इस समय अधिकतर जिले शीतलहर की चपेट में हैं। इसे देखते हुए पूर्व में सोमवार से बृहस्पतिवार तक 12वीं तक के विद्यालयों में छुट्टी की गई थी। शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालय खुले थे। अब फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बोर्डों आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को पांच जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। इस क्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने माध्यमिक विद्यालयों व बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में पांच जनवरी तक छुट्टी के लिए निर्देश जारी किए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 1 min · National Desk

सोमवार को बाजार में क्या होगा: सोने में तेजी, रुपया कमजोर, अमेरिका-वेनेजुएला विवाद आखिर कितना असर डालेगा?

3 जनवरी 2026 को अमेरिका की ओर से वेनेजुएला पर हमला और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को बंधक बनाने की घटना के बाद पूरी दुनिया की निगाहें सोमवार को सुबह खुलने वाले वैश्विक और भारतीय बाजारों पर टिकी हैं। शनिवार की सुबह जब कराकस में अमेरिकी हवाई हमले हुए, तब तक वैश्विक बाजार सप्ताहांत के लिए बंद हो चुके थे, लेकिन ‘ग्रे मार्केट’ और सेंटिमेंट ने खतरे की घंटी बजा दी है। अनिश्चितता के इस माहौल में सोना $4,400 प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर को पार कर चुका है, जबकि डॉलर की ‘सेफ हेवन’ मांग के चलते रुपया 90 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर लड़खड़ा रहा है। 3 जनवरी 2026 की रात क्या हुआ? इस घटना ने न केवल लैटिन अमेरिका में शक्ति संतुलन को बदल दिया है, बल्कि वैश्विक कमोडिटी बाजार, सोने की कीमतों और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है। दलाल स्ट्रीट से लेकर कमोडिटी डेस्क तक, हर निवेशक के मन में बस एक ही सवाल है- क्या वेनेजुएला का यह संकट तेल और शेयर बाजार में केवल एक अल्पकालिक झटका साबित होगा, या यह 2026 का पहला वैश्विक तनाव भारतीय अर्थव्यवस्था को लंबे समय तक परेशान करेगा? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पुष्टि की कि अमेरिकी विशेष बलों ने एक “बड़े पैमाने पर हमले” को अंजाम दिया है। मुख्य रूप से कराकस स्थित मुख्य सैन्य बेस ‘फुएर्ते तिउना’, ला कार्लोटा एयरबेस और ला गुएरा बंदरगाह को निशाना बनाया गया। मादुरो के बाद वेनेजुएला में क्या चल रहा? अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर ‘नार्को-टेररिज्म’ के आरोप हैं और अमेरिका ने उन पर $50 मिलियन का इनाम रखा था। मादुरो के हटाए ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

ऐसे कैसे कम होगा प्रदूषण?: दिल्ली में टूटा वाहनों के पंजीकरण का रिकॉर्ड, राजधानी पहले ही जाम-पॉल्यूशन से बीमार

सरकार उठा रही कई कदम… बीते माह दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा था कि बढ़ती यात्रियों की संख्या और विकसित दिल्ली के विजन को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली सरकार ने रूट रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया शुरू की है ताकि सभी इलाकों में परिवहन की समान पहुंच सुनिश्चित की जा सके। इसके तहत भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बस कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए वैज्ञानिक विश्लेषण के आधार पर बस रूटों को फिर से डिजाइन किया जा रहा है। इससे बसों की पहुंच बढ़ेगी, वेटिंग टाइम कम होगा और सार्वजनिक परिवहन यात्रियों के लिए सुगम और भरोसेमंद विकल्प बन सकेगा। सरकार लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए बेहतर कदम उठा रही है। गौरतलब है कि राजधानी में आम यात्रियों के लिए सबसे किफायती और सुलभ परिवहन साधन डीटीसी की बसें हैं। बसें कम किराए में, सबसे ज्यादा दूरी और इलाकों तक पहुंचने की सुविधा देती हैं। बस से सफर सस्ता होने के साथ ही पर्यावरणीय लाभ भी है। एक डीटीसी बस में औसतन 50–60 यात्री सफर करते हैं, यानी प्रति व्यक्ति ईंधन खपत और उत्सर्जन सबसे कम। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 1 min · National Desk

ये दो स्टडी हर माता-पिता के लिए जरूरी: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंख ही नहीं रोती, बच्चों के दिमाग भी हो रहे खोखले

केस स्टडी एकः पढ़ाई के साथ बढ़ता स्क्रीन टाइम, बदलता व्यवहार पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद के रहने वाले व जाफराबाद में ही स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 7वीं कक्षा के छात्र के माता-पिता पहले अपने बेटे को पढ़ाई में ठीक और स्वभाव से शांत बताते थे। ऑनलाइन क्लास शुरू होने के बाद धीरे-धीरे बच्चे का स्क्रीन टाइम बढ़ता गया। पढ़ाई के अलावा वह मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने लगा। कुछ महीनों बाद माता-पिता ने नोटिस किया कि बच्चा छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ा हो जाता है, बात काटने लगा है और रात में देर से सोता है। स्कूल से शिकायत आने लगी कि बच्चा क्लास में ध्यान नहीं देता और जल्दी थक जाता है। जांच में कोई शारीरिक समस्या नहीं पाई गई। काउंसलिंग के दौरान यह साफ हुआ कि बच्चा दिन में कई घंटे स्क्रीन पर बिताता है और उसका नींद और जागने का संतुलन बिगड़ चुका है। परिवार को स्क्रीन टाइम सीमित करने, सोने से पहले मोबाइल पूरी तरह बंद रखने और रोज बाहर खेलने की सलाह दी गई। करीब एक महीने में बच्चे की नींद, ध्यान और व्यवहार में स्पष्ट सुधार देखा गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 1 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: बंगाल में चढ़ने लगा सियासी पारा, विश्लेषकों ने बताया इस चुनाव में किसके सामने क्या चुनौती

पश्चिम बंगाल के लिए ये चुनावी साल है। चुनाव तारीखों के एलान से पहले राज्य में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। देश के गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह लगातार बंगाल के दौरे कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी दौरे जारी हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मैदान में उतर चुकी हैं। बंगाल में चल रही इसी सियासी हलचल पर इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, अनुराग वर्मा, अजय सेतिया, बिलाल सब्जवारी, पीयूष पंत और राजनीतिक विश्लेषक संजय राणा मौजूद रहे। अनुराग वर्मा: भाजपा पिछले विधानसभा चुनावों में भी बहुत दमखम से लड़ी थी और तीन सीट से बढ़कर 77 सीटों तक आ गई। अब जो चुनाव का नया पैटर्न आया है कि आप रेवड़ी क्या बांटने जा रहे हो? तो ये एक सबसे बड़ा डिसाइडिंग फैक्टर होगा। दूसरी बड़ी चीज है घुसपैठ और पोलराइजेशन। बीजेपी लोगों को यह समझाने की कोशिश कर रही है कि घुसपैठ देश और पश्चिम बंगाल दोनों के लिए खतरनाक है। मुझे लगता है कि भाजपा की तैयारी सही ट्रैक पर जाते दिख रही है, लेकिन ममता बनर्जी लंबे समय से सरकार में हैं। उनको अपना किला बचाना है। अजय सेतिया: भारतीय जनता पार्टी की रणनीति हमेशा यह होती है कि वे बहुत पहले शुरू होते हैं और अंत तक हमलावर रहते हैं। बंगाल में भी अमित शाह ने माइक्रो मैनेजमेंट शुरू कर दिया है। इस बार ध्रुवीकरण कुछ ज्यादा होता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन हमें ट्रेंड भी देखना पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में ममता ने अपना रुतबा बरकरार ही नहीं रखा बल्कि उसे बढ़ाया भी है। उन्होंने सीटें बढ़ाईं, जबकि भाजपा की सीटें घटी हैं। जिस तरह से ममता बनर्जी खेल रही हैं, वह खुद ध्रुवीकरण की तरफ बढ़ रही हैं। अगर वहां पक्का ध्रुवीकरण हो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: 'भाजपा एक सांप की तरह, अगर आप अपने आंगन में...', ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक का BJP पर बड़ा हमला

अभिषेक बनर्जी ने शनिवार (03 जनवरी) को भाजपा पर बड़ा जुबानी हमला किया। उन्होंने अलीपुरद्वार में एक कार्यक्रमम के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सांप की तरह है। इतना ही नहीं टीएमसी सांसद ने एसआईआर के दौरान कथित तौर पर गलत तरीके से वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा।अभिषेक बनर्जी ने अपने बयान में कहा कि भाजपा एक सांप की तरह है। अगर आप अपने आंगन में 1 या 18 सांप रखेंगे, तो आखिरकार वह आपको काटेंगे ही। इस बार आने वाले चुनावों में यह पक्का करें कि अलीपुरद्वार में कोई सांप न रहे।कार्यक्रम के दौरान टीएमसी सांसद ने कहा कि मैं भाजपा से 10 गुना ज्यादा जिद्दी हूं, और इस तरह के बर्ताव के आगे सिर्फ भाजपा ही झुकती है। आने वाले चुनावों में ईवीएम के जरिए उन्हें सबक सिखाने के लिए लाइन में खड़े हों। जो लोग संविधान बदलना चाहते हैं, उन्हें आखिर में सत्ता से हटाना ही होगा।उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार में रैली को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने वोटर लिस्ट के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर सीधा निशाना साधा। बनर्जी ने आरोप लगाया कि योग्य मतदाताओं के नाम मनमाने ढंग से लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। कथित तौर पर गलत तरीके से मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ‘वैनिश कुमार’ कहा।उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “क्या आप ज्ञानेश कुमार को जानते हैं? वह एक जादूगर हैं। वह जीवित लोगों को वोटर लिस्ट से गायब कर सकते हैं और मरे हुए लोगों को चला सकते हैं। वह अब ‘वैनिश कुमार’ हैं।” इतना ही नहीं अभिषेक बनर्जी ने एसआईआर अभ्यास की तुलना नोटबंदी से की, और नरेंद्र मोदी सरकार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

Nitin Gadkari: हाईवे के लिए गडकरी ने तुड़वा दिया था अपने ससुर का घर, ऑर्गेनिक खेती के बारे में भी किए खुलासे

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली में अपने सरकारी आवास परिसर में भी छोटे आकार में खेती करते हैं। यहां वे मिर्चियां वगैरह उगाते हैं। साथ ही उनकी पत्नी महाराष्ट्र में ऑर्गेनिक खेती करती हैं। गडकरी ने फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान के वीडियो ब्लॉग में इन सब बातों के बारे में बताया। एक किलो का बैंगन, एक किलो का प्याज गडकरी ने बताया कि उनकी पत्नी महाराष्ट्र में जो ऑर्गेनिक खेती करती हैं, उसमें एक किलो के बैंगन और एक किलो के प्याज की पैदावार हुई है। वहां ऑर्गेनिक सब्जियां, अरहर की दाल और चने की दाल भी उगाते हैं। खेती में AI का इस्तेमाल किया जाता है। गूगल-माइक्रोसॉफ्ट की मदद से खेती की सैटैलाइट तस्वीर निकालते हैं। उस हिसाब से सिंचाई करते हैं। उन्होंने बताया कि हम अपने सरकारी बंगले के परिसर में भी खेती करते हैं और मिर्ची वगैरह उगाते हैं। बंगले पर 15-17 मोर कुछ न कुछ खाने के लिए आते हैं। सोनिया गांधी उनकी पड़ोसी हैं। दूसरी तरफ मनमोहन सिंह का बंगला था। राजनीतिक विरासत पर कार्यकर्ताओं का हक गडकरी ने बताया कि हमारी जिंदगी मध्यमवर्गीय परिवार की सामान्य जिंदगी है। हमारा मानना है कि भगवान ने हमें जो दिया है, वह हमारी हैसियत से ज्यादा है। हम उसी में खुश रहते हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते कभी-कभी नागपुर में पांच हजार लोग भी मिलने के लिए आते हैं। हम आखिरी व्यक्ति से भी मिलते हैं, भले ही आधा मिनट बात हो। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बेटे से भी कहा है कि जिन कार्यकर्ताओं ने मुझे बड़ा बनाया है, मेरी राजनीतिक विरासत पर उनका अधिकार है। मेरा बाकी सब कुछ उनका है, लेकिन मेरी राजनीतिक विरासत मेरे कार्यकर्ताओं की है।’’ जब ससुर का घर तोड़ना पड़ा पॉडकास …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

पवित्र पिपरहवा अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का शुभारंभ: पीएम बोले- भगवान बुद्ध सबके हैं, सबको जोड़ते हैं

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा, सवा सौ साल के इंतजार के बाद भारत की विरासत लौटी है, भारत की धरोहर लौटी है। आज से भारतीय जनमानस, भगवान बुद्ध के इन पवित्र अवशेषों के दर्शन कर पाएगा, भगवान बुद्ध के आशीर्वाद ले पाएगा। मैं इस शुभ अवसर पर यहां मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन करता हूं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 1 min · National Desk

इन अनपढ़ों के सामने इंजीनियर फेल: ATM से पैसे उड़ाने का अनोखा तरीका पहली बार दिखा, लोहे की पत्ती से की वारदात

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार किशनगढ़ थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव की टीम ने किशनगढ़ थाने के स्टाफ को संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों पर कड़ी नजऱ रखने का निर्देश दिया गया था। एसआई कमल चौधरी की टीम ने किशनगढ़ थाने के इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति को 1 जनवरी को घूमते देखा। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने आरोपी सलमान पुत्र कबीर को पकड़ लिया। इसके पास एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी सलमान पुत्र उस्मान का नाम भी बताया, जिसने उसे अवैध हथियार दिया था। एसआई कमल चौधरी की टीम ने उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी सलमान पुत्र उस्मान को पकड़ा गया। उसके पास से दो कारतूस बरामद किए गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 1 min · National Desk