दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार किशनगढ़ थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव की टीम ने किशनगढ़ थाने के स्टाफ को संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों पर कड़ी नजऱ रखने का निर्देश दिया गया था। एसआई कमल चौधरी की टीम ने किशनगढ़ थाने के इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति को 1 जनवरी को घूमते देखा। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने आरोपी सलमान पुत्र कबीर को पकड़ लिया। इसके पास एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी सलमान पुत्र उस्मान का नाम भी बताया, जिसने उसे अवैध हथियार दिया था। एसआई कमल चौधरी की टीम ने उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी सलमान पुत्र उस्मान को पकड़ा गया। उसके पास से दो कारतूस बरामद किए गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें