'ऑपरेशन सिंदूर की हो कारगिल जैसी समीक्षा': पूर्व CDS के बयान पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा; क्या है मामला?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि पूर्व सीडीएस लगातार मीडिया और भाषणों में नए-नए खुलासे कर रहे हैं। कभी सिंगापुर में दिए इंटरव्यू में तो कभी दिल्ली के एक कार्यक्रम में आपरेशन से जुड़े अहम तथ्य सामने रखे जा रहे हैं। जयराम रमेश ने कहा कि इस तरह टुकड़ों में बयानबाजी करना और सुर्खियां बटोरना किसी बड़ी सैन्य कार्रवाई की समीक्षा का सही तरीका नहीं है।जयराम रमेश ने आगे कहा कि साल 1999 में कारगिल युद्ध खत्म होने के महज चार दिन बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने के. सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी। उस समीक्षा समिति की रिपोर्ट संसद के पटल पर रखी गई थी। कांग्रेस का कहना है कि आपरेशन सिंदूर के मामले में भी सरकार को ऐसा ही पारदर्शी कदम उठाना चाहिए।विवाद की मुख्य वजह पूर्व सीडीएस जनरल चौहान का वह बयान है जिसमें उन्होंने किराना हिल्स पर हुए हमले की सच्चाई बताई। उन्होंने दावा किया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के किराना हिल्स स्थित परमाणु ठिकाने को निशाना नहीं बनाया था। उन्होंने बताया कि सरगोधा एयरबेस के पास कई लॉइटरिंग म्यूनिशन (भटकने वाले ड्रोन और बम) भेजे गए थे। क्षमता खत्म होने के बाद उनमें से ही कोई एक किराना हिल्स से जा टकराया होगा।पूर्व सीडीएस ने यह भी खुलासा किया था कि अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैन्य प्रमुखों के साथ बैठक की थी। पीएम ने साफ निर्देश दिए थे कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाए जो उसने कभी सोचा न हो। उन्होंने यह भी कहा था कि इस कार्रवाई में किसी चूक की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए और सबूत सुरक्षित रखे जाने चाहिए।इसी के बाद मई 2025 में भारत ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके में मौ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

क्या विज्ञापन के नोटिस पर चुप्पी साधे बैठे हैं शाहरुख-टाइगर और अजय? तुकाराम मुंढे बोले- 'अब तक नहीं मिला जवाब'

क्यों भेजा गया था नोटिस? इस महीने की शुरुआत में, FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को ‘विमल इलायची’ के को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। FDA का कहना है कि यह पहली नजर में प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू से जुड़े उत्पादों का ‘अप्रत्यक्ष या सरोगेट’ प्रचार है। नोटिस के बारे में पूछे जाने पर मुंढे ने कहा कि अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। FDA ने पहले कहा था कि में विमल इलायची शब्द का इस्तेमाल विमल पान मसाला ब्रांड से जुड़ाव पैदा करता हुआ लग रहा था और इससे ग्राहकों को गुमराह किया जा सकता था, साथ ही प्रतिबंधित उत्पाद का अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार भी हो रहा था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

बिहार में बाढ़ का खतरा Live: नेपाल का प्रलय पहुंच रहा बिहार, गंडक बराज के सभी गेट खोले; सीएम ने दिए निर्देश

06:35 PM, 26-Aug-2026 नेपाल टूरिज़्म बोर्ड ने मदद के लिए जारी किए नंबर नेपाल टूरिज़्म बोर्ड ने भी मदद के लिए कुछ नंबर जारी किए हैं, जिनमें टोल-फ्री इमरजेंसी नंबर 1234, हॉटलाइन 1144 और टूरिस्ट पुलिस का नंबर 9851289445 शामिल है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ ने नुवाकोट में बेत्रावती को रसुवा में रसुवागढ़ी बॉर्डर क्रॉसिंग से जोड़ने वाली 42 किलोमीटर लंबी सड़क को बहा दिया। अखबार ने सड़क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल और प्रवक्ता शुभराज न्यूपाने के हवाले से बताया कि बाढ़ के पानी ने कई जगहों पर सड़क को नष्ट कर दिया और कई कंक्रीट के पुलों को बहा दिया। नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRM) ने एक बयान में रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितवन और गोरखा में नदी के किनारे रहने वाले लोगों से कहा है कि वे हाई अलर्ट पर रहें और अगली सूचना तक सुरक्षा उपाय अपनाएं। 05:59 PM, 26-Aug-2026 सशस्त्र सीमा बल ने सभी यूनिट्स को किया अलर्ट सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों ने बताया कि नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने 1,751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी सभी यूनिट्स को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए बल की 18 टीमों को तैनात किया गया है, जिनमें से सात टीमें स्टैंडबाय पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोसी और नारायणी नदी बेसिन में पानी का बहाव बढ़ने और नेपाल की छोटी नदियों में अचानक बाढ़ आने की आशंका के बीच SSB ने यह अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में घाघरा/करनाली और महाकाली नदी के किनारे बसे संवेदनशी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

नेपाल में जलप्रलय!: भूस्खलन से नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा, कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने किया अलर्ट

कुशीनगर जिला प्रशासन ने मरचहवा और शिवपुर समेत अन्य गांवों को खाली कराने के आदेश दिए हैं। इन गांवों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए घोषणाएं कराई जा रही हैं। अगले दो घंटे में नारायणी नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। बाढ़ खंड ने अपने कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है और बंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि भूस्खलन के कारण सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

कर्नाटक की भूतनाला झील में मिले शवों की हुई पहचान: झगड़े के बाद महिला बच्चों समेत दे दी जान, ऐसे हुआ खुलासा

कर्नाटक के विजयपुरा जिले के आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली भूतानाला झील में छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। 24 अगस्त को विजयपुरा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में लापता बच्चों और महिला के मामले में केस दर्ज किया गया था। तोरवी शांति नगर के रहने वाले शिकायतकर्ता मल्लिकार्जुन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी शोभा घर से चली गई है। बताया गया कि घर से निकलने से पहले किसी बात को लेकर उससे कहासुनी हुई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

सिंगरौली: दमकल वाहन से धुली विधायक की कार, वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ा विवाद, विधायक ने दी सफाई

सिंगरौली में नगर निगम के दमकल वाहन से सत्तारूढ़ दल के विधायक रामनिवास शाह की कार धोए जाने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। हालांकि विधायक ने सफाई देते हुए कहा है कि वे मौके पर मौजूद नहीं थे और फायर ब्रिगेड की गाड़ी उनके बंगले की टंकी में पानी भरने के लिए आई थी। सामने आए वीडियो में नगर निगम का दमकल वाहन पानी के तेज प्रेशर से एक कार को धोता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह कार विधायक रामनिवास शाह की है। वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे कि आग और आपात स्थिति के लिए तैनात दमकल वाहन का इस्तेमाल निजी काम के लिए कैसे किया गया। मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोगों और विपक्षी नेताओं ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि उन्हें भी सोशल मीडिया के जरिए फायर ब्रिगेड से उनकी गाड़ी धोए जाने वाले वीडियो की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि उनके आवास में पानी की समस्या थी, इसलिए नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ी टंकियों में पानी भरने के लिए पहुंची थी। विधायक के अनुसार टंकियां अधिक ऊंचाई पर होने के कारण फायर ब्रिगेड के जरिए पानी भरा गया।उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को उनकी गाड़ी फायर ब्रिगेड से धोने के लिए नहीं कहा था। टंकियों में पानी भरने के बाद वाहन धोने की स्थिति कैसे बनी, यह नगर निगम से स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस संबंध में अपने ड्राइवर से जानकारी मिली है और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति नगर निगम के स्पष्टीकरण के बाद ही साफ होगी।मामला सामने आने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

'बेटी ने आत्महत्या नहीं की, हत्या हुई': त्विषा की मौत पर CBI की चार्जशीट से पिता नाराज, कहा- मैं चुनौती दूंगा

मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट दाखिल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। सीबीआई ने अपनी जांच में त्विषा की मौत को आत्महत्या बताया है। हालांकि, त्विषा के पिता नवनिधि शर्मा ने जांच और चार्जशीट के निष्कर्षों पर असंतोष जताया है। त्विषा के पिता नवनिधि शर्मा ने बताया कि वह सीबीआई की चार्जशीट से संतुष्ट नहीं हैं और मामले को लेकर अदालत का रुख करेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या हुई है। त्विषा के पिता ने कहा कि सीबीआई जैसी बड़ी जांच एजेंसी होने के बावजूद जांच में एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आधार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वह सीबीआई की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और मामले के कई पहलुओं की गहन जांच की जरूरत है। नवनिधि शर्मा ने कहा कि वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि ट्विशा की मौत को आत्महत्या बताना सही नहीं है और वह सीबीआई के निष्कर्ष को अदालत में चुनौती देंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

भारत vs श्रीलंका: यशस्वी-वैभव सूर्यवंशी पर बरसे संजय मांजरेकर; ICC-BCCI से क्यों की सख्त से सख्त सजा की मांग?

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। मांजरेकर की यह मांग दोनों के हालिया विवादों के बाद आई है। वैभव ने हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ आउट होने के बाद एक खिलाड़ी को धक्का दिया था। वहीं, यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के कोलंबो टेस्ट में आउट होने के बाद असिथा फर्नांडो से भिड़ गए थे। इस दौरान उनका हेल्मेट असिथा के सिर से टकराया था। मांजरेकर ने कहा कि सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ देने से आदत नहीं सुधरेगी और यह खिलाड़ियों को ऐसी हरकतें दोहराने के लिए प्रेरित करेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे के लिए बनेगा एक कॉमन कमांड सेंटर, एक हेल्पलाइन नंबर से मिलेगी हर तरह की मदद

उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को हादसे, वाहन खराब होने या अन्य आपात स्थिति में मदद के लिए अलग-अलग तंत्र से संपर्क नहीं करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) सभी एक्सप्रेसवे के लिए एक इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर बनाएगा। इसका सीधा लाभ एक्सप्रेसवे यात्रियों को मिलेगा। इसके लिए मौजूदा आपातकालीन हेल्पलाइन 14449 को कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। 14449 पर आने वाली कॉल की जानकारी, यात्री की स्थिति और घटना की गंभीरता दर्ज की जाएगी। इसके बाद संबंधित स्थानीय नियंत्रण कक्ष, एंबुलेंस, गश्ती वाहन, क्रेन, पुलिस या दमकल सेवा को तत्काल भेजने की प्रक्रिया एक ही प्लेटफॉर्म से संचालित होगी। सूचना मिलने, उसे दर्ज करने, सत्यापित करने, संबंधित एजेंसी को भेजने और मौके पर सहायता पहुंचने तक पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इस हाईटेक व्यवस्था को छह महीने में लागू करने का लक्ष्य है।यूपीडा के मुताबिक कमांड सेंटर में एक्सप्रेसवे से मिलने वाली यातायात और निगरानी संबंधी सूचनाएं एक जगह दिखाई देंगी। उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों से यातायात की स्थिति, जाम, वाहनों की गति, रुके वाहन, गलत दिशा में चलने वाले वाहन, हादसे और अन्य घटनाओं की जानकारी मिल सकेगी। एएनपीआर, गति मापने वाली प्रणालियों, मौसम और दृश्यता सेंसर से मिलने वाली सूचनाओं को भी इसमें जोड़ा जा सकेगा।हादसे या आपात स्थिति की सूचना मिलने के बाद उसकी पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। एंबुलेंस, गश्ती वाहन और क्रेन जैसे संसाधनों की उपलब्धता और स्थिति जीपीएस के आधार पर देखी जा सकेगी। इससे केवल सूचना लेने के बजाय सहायता पहुंचने तक की कार्रवाई की निगरानी संभव होगी।कमांड सेंटर में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

टॉक्सिक रिव्यू: चार साल इंतजार करवाकर यश ने दिया टॉर्चर, एक्शन अच्छा पर कहानी बेदम; कहां ‘टॉक्सिक’ हुई फिल्म?

एक्टिंग: यश हैं, किरदार पीछे छूट गया यश राया और उसके बेटे रूमी, दोनों का डबल रोल निभाते हैं। उनका स्वैग है, चाल है, लुक है, एक्शन है। फैंस को सीटी बजाने के लिए पूरा सामान दिया गया है। लेकिन उनके किरदार बिल्कुल समझ नहीं आते… यश कभी गुस्से में हैं, कभी आशिक हैं, कभी भाई हैं, कभी बाप हैं और फिर अगले ही सीन में किसी की धुनाई कर रहे हैं। इमोशंस आने ही वाली होती है कि कैमरा घूमता है और साहब फिर से स्टाइल में खड़े हैं। नयनतारा जैसी अभिनेत्री से उम्मीद थी कि वह कहानी को भावनात्मक वजन देंगी, लेकिन उनका किरदार देखकर लगता है कि इतनी बड़ी अभिनेत्री को भी फिल्म ने कह दिया…. आप बस भाई को संभालिए, भारी-भरकम डायलॉग बोलिए… बाकी हम देखते हैं। कियारा आडवाणी की बात करें तो कैमरे ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। इतना प्यार कि कई बार लगता है कि नादिया किरदार नहीं, फिल्म की ग्लैमर एम्बेसडर हैं। सर्कस, ग्लैमरस कपड़े, मर्मेड एक्ट, एरियल एक्ट, खूबसूरत शॉट्स- सबकुछ है। बस किरदार को हल्का और विस्तार से लिख दिया जाता तो शायद ऑडियंस और भी खुश होतीं। हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकारों को देखकर लगता है कि कास्टिंग डायरेक्टर ने बहुत मेहनत की थी। फिर स्क्रीनप्ले ने आकर सबकी मेहनत से कहा- थैंक यू, अब आप पीछे बैठिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk