रक्षाबंधन पर फ्री बस: 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर, बहनों के साथ एक यात्री का भी नहीं लगेगा टिकट

रक्षाबंधन पर फ्री बस: 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर, बहनों के साथ एक यात्री का भी नहीं लगेगा टिकट इलेक्ट्रिक बस डिपो के एआरएम सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस अवधि के लिए मशीनों में शून्य मूल्य के वैधानिक टिकट जारी करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही मुफ्त यात्रा से संबंधित पूरा डाटा तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है। इलेक्ट्रिक बस डिपो के एआरएम सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस अवधि के लिए मशीनों में शून्य मूल्य के वैधानिक टिकट जारी करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही मुफ्त यात्रा से संबंधित पूरा डाटा तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए खुशखबरी है। उन्हें नगरीय इलेक्ट्रिक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी, साथ ही एक सहयात्री भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एएमसीटीएसएल) ने शासन के निर्देश पर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार सुबह 6:00 बजे से 29 अगस्त की रात 12:00 बजे तक महिलाएं और उनके साथ यात्रा करने वाला एक सहयात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। महिला सम्मान और संवेदनशीलता की मिसाल है मुफ्त बस यात्रा रक्षाबंधन पर महिलाओं को 66 घंटे की निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। वह अपने साथ एक सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा करा सकेंगी।इसी के साथ बुधवार को लोकमाता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

राजधानी में मनमानी: रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ महंगा, त्योहार के कारण यात्रियों की बेरहमी से काटी जा रही है जेब

रक्षा बंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने और परिवार के साथ त्योहार मनाने की खुशी इस बार महंगे सफर के बोझ तले दबती नजर आ रही है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को ट्रेन, निजी बस और फ्लाइट तीनों के लिए सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ रही है। जयपुर - 2,899 रुपये लखनऊ - 4,690 रुपये पटना - 8,791 रुपये रांची - 6,998 रुपये भोपाल - 6,900 रुपये इंदौर - 6,424 रुपये तक ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल है तो यात्रियों का रुख ट्रैवल एजेंटों की ओर हो रहा है। आरोप है कि एजेंट टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर वास्तविक किराये से अधिक रकम मांग रहे हैं। दूसरी ओर, ट्रेन में टिकट न मिलने पर निजी बसों का सहारा लेने वाले यात्रियों को भी बढ़ा हुआ किराया चुकाना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर सीटें कम होते ही कई रूटों पर किराया बढ़ा दिया है। फ्लाइट का किराया भी बढ़ा दिख रहा है।कई ट्रेनों में वेटिंग लंबी होने के कारण यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोग ट्रैवल एजेंटों से संपर्क कर रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि कुछ एजेंट कन्फर्म टिकट दिलाने का दावा कर टिकट की वास्तविक कीमत के अलावा अतिरिक्त रकम मांग रहे हैं। दिल्ली से मथुरा जाने की तैयारी कर रहे विशाल ने बताया कि सामान्य दिनों में जिस यात्रा पर 250 से 300 रुपये तक खर्च होता है, त्योहार के समय टिकट और अन्य खर्च मिलाकर कहीं अधिक रकम देनी पड़ रही है।27 अगस्त की यात्रा के लिए दिल्ली से कई प्रमुख शहरों का हवाई किराया हजारों रुपये में पहुंच गया है। खासकर बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

'आ बैल मुझे मार': बाबा रामदेव, राहुल गांधी और कृति सेनन पर कंगना रनौत का पलटवार; क्या-क्या बोलीं?

कृति सेनन के कपड़ों वाले बयान पर बोलीं कंगना कंगना से पूछा गया कि कृति सेनन ने कहा है कि लड़कियां क्या पहनेंगी और क्या नहीं पहनेंगी, यह कब तक चलेगा? इस पर कंगना ने कृति के बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कृति का जो बयान आया है, उससे लगता है कि इतनी बेवकूफी भरी सोच कैसे हो सकती है। कंगना ने कहा कि आप एक सार्वजनिक के लिए शूट कर रही हैं। वह ऐसी चीज के लिए है, जिसे लोग पहनते हैं। वह गहने से जुड़ा है। ऐसे में आप हमें ज्ञान दे रहे हैं कि हम क्या पहनते हैं, यह मायने नहीं रखता। ये भी पढ़ें: इसके बाद जब कंगना से पूछा गया कि राहुल गांधी का कृति सेनन से क्या लेना-देना है? इस पर उन्होंने राहुल गांधी की सोच पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी सोच में बहुत उलझे हुए हैं। कंगना ने कहा कि तीन-तीन साल की बच्चियां जब बुर्का पहनती हैं, तब उन्हें पितृसत्ता नहीं दिखाई देती। उन्होंने कहा कि उस बच्ची को तो यह भी पता नहीं होता कि बुर्का क्या होता है। रक्षाबंधन को लेकर भी राहुल गांधी पर निशाना कंगना ने कहा कि जब हम रक्षाबंधन की बात कर रहे हैं, तो राहुल गांधी के बयान में रक्षाबंधन शब्द क्यों नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी एक ही पहचान है। वह हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी हैं। उनका इसके अलावा कोई धर्म नहीं है। उनसे पूछा गया कि रामदेव जैसे लोग भी सनातनी हैं। फिर वह आपके विरोध में कब से आ गए? इस पर कंगना ने कहा कि बाबा रामदेव से पूछा गया था कि वह कंगना के बारे में क्या सोचते हैं। उसने प्रदर्शनकारियों को ‘गटरछाप’ कहा, तो बाबा रामदेव ने कहा था कि उन्होंने कंगना का बचपन देखा है और उन्हें पता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

सीआईए प्रमुख की मॉस्को यात्रा: यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं ट्रंप, क्या निकलेगा नतीजा?

रैटक्लिफ ने अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात नहीं की। रूस के अनुसार, उन्होंने वहां के खुफिया अधिकारियों से बातचीत की। अमेरिकी प्रशासन ने इस यात्रा को सार्वजनिक नहीं किया था। अमेरिकी मीडिया ने विमान की उड़ान संबंधी जानकारी के आधार पर दौरे का खुलासा किया। सीआईए प्रमुख बनने के बाद रैटक्लिफ की यह रूस की पहली यात्रा थी। ट्रंप ने कहा कि रैटक्लिफ की यात्रा से कुछ निकल सकता है। हालांकि, उन्होंने दौरे की अहमियत कम करके बताई। नाटो या ईरान से जुड़े संभावित प्रतिबंधों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इनमें से कोई कारण नहीं था। ट्रंप ने यात्रा को काफी हद तक सामान्य बताया।पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पहले ही यात्रा की पुष्टि कर दी थी। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की सुरक्षा सेवाओं के जरिए संपर्क हुआ है। हालांकि, बातचीत में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी नहीं दी गई। पेसकोव ने भी यात्रा की अहमियत को ज्यादा बढ़ाने से इनकार किया।यह यात्रा ऐसे समय हुई, जब यूक्रेन युद्ध तेज हो गया है। खबर के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन पर हमले बढ़ा दिए हैं और नागरिक ठिकानों को भी निशाना बनाया है। वहीं, यूक्रेन के पास मिसाइल रोधी रक्षा उपकरणों की कमी की बात सामने आई है। इससे उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।रैटक्लिफ की यात्रा से एक दिन पहले अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। रूस के ईरान के साथ करीबी संबंध हैं। कुछ रिपोर्टों में रूस पर ईरान को खुफिया मदद देने का दावा किया गया था, लेकिन ट्रंप ने इससे इनकार किया है।ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति बनने के एक दिन के भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

भारत का कड़ा जवाब: रोहिंग्या पर संयुक्त राष्ट्र समिति की रिपोर्ट को बताया दुर्भावनापूर्ण, क्या है पूरा मामला?

भारत ने विभिन्न जातीय और धार्मिक समूहों के खिलाफ भेदभाव के आरोपों वाली संयुक्त राष्ट्र की एक समिति की रिपोर्ट को बुधवार को खारिज कर दिया। समिति ने अनुसूचित जनजातियों, अनुसूचित जातियों और रोहिंग्या शरणार्थियों के मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चिंता जताई थी। उसने भारत में घृणा से जुड़े अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

August 27, 2026 · 1 min · National Desk

ठग सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार: सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर किया था फोन, धमकी दी', आज तीस हजारी अदालत सुनाएगी सजा

तीस हजारी कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को एक न्यायिक अधिकारी पर दबाव बनाने और सुप्रीम कोर्ट के जज बनकर फोन करने के मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने माना कि सुकेश ने खुद को पहले सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन जज के निजी सचिव और बाद में जज के रूप में पेश किया और न्यायिक अधिकारी से उसे जल्द जमानत देने का दबाव बनाया। जमानत नहीं देने पर अधिकारी को पेशेवर नुकसान की धमकी भी दी गई। अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 170 के तहत सरकारी अधिकारी का रूप धारण करने, धारा 189 के तहत सरकारी कर्मचारी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने और धारा 507 के तहत गुमनाम तरीके से आपराधिक धमकी देने का दोषी ठहराया है। सजा की अवधि को लेकर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 27 अगस्त यानी आज सजा सुनाने की तारीख तय की है।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्षिता मिश्रा की अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह मामला सामान्य धोखाधड़ी या किसी व्यक्ति की पहचान बदलकर पेश होने का नहीं है। यह न्याय व्यवस्था की स्वतंत्रता और न्यायिक प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित करने की कोशिश का गंभीर मामला है।कोर्ट के अनुसार, फोन करने वाले ने पहले खुद को सुप्रीम कोर्ट के एक तत्कालीन जज का निजी सचिव बताया। इसके बाद उसने खुद को वही जज बताते हुए न्यायिक अधिकारी पर सुकेश को जल्द से जल्द जमानत देने का दबाव बनाया। न्यायाधीश ने कहा कि कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट के जज की पहचान का इस्तेमाल इसलिए किया गया ताकि फोन करने वाले की बात को सर्वोच्च न्यायिक अधिकार का रूप दिया जा सके। जमानत नहीं देने पर न्यायिक अधिकारी को उनके करियर पर बुरा असर पड़ने की धमकी भी दी गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

मेटा पर कार्रवाई: बच्चों की मानसिक सेहत से खिलवाड़ मामले में चुकाने पड़ेंगे 17 अरब डॉलर, जानें कहां होगा खर्च

कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सोशल मीडिया की लत से जुड़े एक ऐतिहासिक मुकदमे को खत्म करने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने 17 अरब डॉलर का भारी-भरकम भुगतान करने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही कंपनी को बच्चों की सुरक्षा के लिए अपने प्लेटफॉर्म्स पर कड़े सेफ्टी फीचर्स भी जोड़ने होंगे। यह अमेरिकी इतिहास में उपभोक्ता सुरक्षा का अब तक का सबसे बड़ा समझौता है। 47 राज्यों के अटॉर्नी जनरल ने बुधवार को इसकी घोषणा की, जिससे सोशल मीडिया जवाबदेही का नया दौर शुरू होगा। क्या है यह ऐतिहासिक समझौता और इसके लिए मेटा को कितनी कीमत चुकानी होगी? इस समझौते के तहत मेटा 47 राज्यों के दावों को निपटाने के लिए 17 अरब डॉलर चुकाएगा। अकेले वर्जीनिया को इससे 353 मिलियन डॉलर मिलेंगे, जो उसके इतिहास का सबसे बड़ा समझौता है। हालांकि यह राशि मेटा के साल 2025 के 201 अरब डॉलर के कुल राजस्व का छोटा हिस्सा है, लेकिन इससे बच्चों की सुरक्षा बढ़ाने की कानूनी बाध्यता लागू हो गई है। सोशल मीडिया की लत को लेकर मेटा पर क्या आरोप थे? साल 2023 में कैलिफोर्निया सहित 29 राज्यों ने मेटा पर मुकदमा किया था। आरोप था कि उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जानबूझकर ऐसे एडिक्टिव फीचर्स बनाए, जिन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाकर उनकी मानसिक सेहत को भारी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा, मेटा पर बिना अभिभावक की सहमति के 13 साल से कम उम्र के बच्चों का डेटा इकट्ठा करने का भी आरोप था। इस समझौते के बाद बच्चों की सुरक्षा के लिए कौन से नए नियम लागू होंगे? प्रस्तावित समझौते के तहत मेटा को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कई कड़े सेफ्टी फीचर्स को अनिवार्य रूप से लागू करना होगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

एक्सप्लेनर: विज्ञापन पर विवाद नया नहीं, कृति से पहले आमिर-आलिया से कियारा तक आए निशाने पर, कब-क्यों हुआ बवाल?

करवा चौथ पर विवाद 2021 में करवा चौथ पर आए एक को लेकर भी विवाद हुआ। इस में एक समलैंगिक जोड़े को साथ में अपना पहला करवा चौथ मनाते हुए दिखाया गया था। में दो महिलाएं साथ में करवा चौथ का व्रत रखने की तैयारी करती हैं। अंत में दोनों पारंपरिक तरीके से छलनी के जरिए एक-दूसरे को देखती हैं। मध्य प्रदेश के तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने इसे आपत्तिजनक बताया और नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद कंपनी ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल से अभियान वापस ले लिया और बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि उसे लोगों की भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंचने का अफसोस है। बाद में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने भी इस घटना का उल्लेख करते हुए कहा था कि बढ़ती सार्वजनिक असहिष्णुता के कारण कंपनी को हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मंगलसूत्र पर विवाद 2021 में ‘रॉयल बंगाल मंगलसूत्र’ अभियान को लेकर भी विवाद हुआ। मंगलसूत्र भारत में शादी से जुड़ा एक प्रमुख प्रतीक है, लेकिन इस अभियान में इसे आधुनिक और फैशन-केंद्रित अंदाज में पेश किया गया। अभियान की एक तस्वीर में एक महिला मंगलसूत्र पहने हुए ब्लैक ब्रा में दिखाई दी। उसके साथ एक शर्टलेस पुरुष मॉडल था। तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया। आलोचकों ने आरोप लगाया कि में मंगलसूत्र जैसे पारंपरिक वैवाहिक प्रतीक का यौनिक चित्रण किया गया है। कुछ लोगों ने इसे अश्लील और हिंदू भावनाओं का अपमान बताया। विवाद बढ़ने पर वापस ले लिया गया। कंपनी ने कहा था कि अभियान का उद्देश्य समावेशिता और सशक्तिकरण पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

नेपाल बाढ़ का असर यूपी तक: गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, महराजगंज के सोहगीबरवा में बाढ़ का खतरा गहराया, अलर्ट जारी

बुधवार की रात करीब आठ बजे तक गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। प्रशासन की निगरानी में ग्रामीण अलर्ट हैं और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो गुरुवार को सोहगीबरवा से लेकर झुलनीपुर क्षेत्र तक बाढ़ का असर बढ़ने की आशंका है। सोहगीबरवा क्षेत्र के शिकारपुर, कटवासी, दवनहवा, भोथहा, कुंडहवा और मुंजा टोला सहित कई गांव बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्र में हैं। इन गांवों के करीब 2200 परिवारों के प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी चुनौती परिवार के साथ पशुओं को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की है। पशुपालक परिवारों के एक सदस्य को पशुओं की देखरेख के लिए ऊंचे स्थान पर रुकना पड़ सकता है, जबकि महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

बिहार में बाढ़ का खतरा Live: नेपाल से प्रलय रात में ही पहुंच रहा बिहार; किस समय तक आएगा, बचाव की तैयारी देखें

08:09 PM, 26-Aug-2026 गंडक नदी के इन इन क्षेत्र पर बना खतरा गोपालगंज जिले में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे से कुल 6 तटीय प्रखंडों की 62 पंचायतें सबसे अधिक संवेदनशील और प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित की गई हैं। इसमें सदर, कुचायकोट, मांझा, बैकुंठपुर, बरौली और सिधवलिया शामिल हैं। पूर्वी चंपारण जिले के गंडक नदी और उससे जुड़े संभावित बाढ़/फ्लैश फ्लड के खतरे से मुख्य रूप से अरेराज,केसरिया और संग्रामपुर प्रखंड सबसे संवेदनशील और प्रभावित क्षेत्र माने जाते हैं। सबसे ज्यादा पश्चिम चंपारण जिले से है मुख्य रूप से पिपरासी, भितहा, ठकराहां, सिधुआं, बगहा, नौतन, योगापट्टी, मधुबनी, बैरिया और लौरिया प्रखंड प्रभावित संवेदनशील हैं।वैशाली जिले में गंडक के बढ़ते जलस्तर से मुख्य रूप से लालगंज,हाजीपुर, राघोपुर प्रखंड प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आते हैं।जबकि मुजफ्फरपुर जिले के पारू, सरैया और साहेबगंज मुख्य से शामिल है। 07:55 PM, 26-Aug-2026 कोसी नदी के जलस्तर में बड़े बदलाव की संभावना नहीं भीमनगर कोसी बराज से शाम 06 बजे 01 लाख 31 हजार 340 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। जबकि नेपाल के बराह क्षेत्र में शाम 06 बजे 95 हजार 450 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज रिकॉर्ड हुआ है। फिलहाल कोसी नदी के जलस्तर में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। भीमनगर कोसी बराज से शाम 06 बजे 01 लाख 31 हजार 340 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। जबकि नेपाल के बराह क्षेत्र में शाम 06 बजे 95 हजार 450 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज रिकॉर्ड हुआ है। फिलहाल कोसी नदी के जलस्तर में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 07:34 PM, 26-Aug-2026 रसुवागढ़ी सीमा शुल्क कार्यालय के 14 कर्मचारी लापता नेपाल के रसुवा जिले में भोट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk