यूपी: सड़क पर पहुंची 'चवन्नी से रुपया' की सियासत, बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर

यूपी: सड़क पर पहुंची ‘चवन्नी से रुपया’ की सियासत, बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर बागपत में सियासी बयानबाजी के बीच पोस्टर वार सामने आया है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के पास सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए जाने की जानकारी मिलते ही सपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने मौके पर पहुंचकर बैनर फाड़ दिए। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत करने की तैयारी है। आपत्तिजनक पोस्टर-बैनर देख भड़के सपा नेता हाईवे के पास अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। जानकारी मिलने के बाद सपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। हाईवे के पास अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। जानकारी मिलने के बाद सपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। रालोद जिलाध्यक्ष बोले- लगाने वाले का पता लगाकर हो कार्रवाई रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि जिसने भी ये बैनर लगाए हैं, उसका पता लगाकर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रालोद इस तरह की राजनीति नहीं करती है और संगठन की ओर से इस तरह के पोस्टर-बैनर लगाने का कोई सवाल नहीं है। वि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

कांग्रेस में कलह: '8-10 नेताओं को मेरे पीछे छोड़ा, बोलने न दे रहे', हुड्डा के खास रहे शर्मा ने उठाए इन पर सवाल

कांग्रेस में कलह: ‘8-10 नेताओं को मेरे पीछे छोड़ा, बोलने न दे रहे’, हुड्डा के खास रहे शर्मा ने उठाए इन पर सवाल पार्टी में खुद के अनदेखी की पीड़ा बताने के साथ उन्होंने कहा कि 8-10 नेताओं के उनके पीछे कटाक्ष करने के लिए छोड़ा गया है। उन्हें बैठकों में बोलने का मौका भी नहीं दिया जा रहा। झज्जर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के सामने संगठन न होने को विधानसभा चुनाव में हार का कारण बताया। कुलदीप शर्मा ने बिना नाम लिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर कई सवाल उठाए। हालांकि, पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने दोनों नेताओं के राजनीतिक कद और भूमिका की सराहना करते कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनसे राजनीति में वरिष्ठ हैं और उनका अपना स्थान है। पार्टी में खुद के अनदेखी की पीड़ा बताने के साथ उन्होंने कहा कि 8-10 नेताओं के उनके पीछे कटाक्ष करने के लिए छोड़ा गया है। उन्हें बैठकों में बोलने का मौका भी नहीं दिया जा रहा। झज्जर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के सामने संगठन न होने को विधानसभा चुनाव में हार का कारण बताया।कुलदीप शर्मा ने बिना नाम लिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर कई सवाल उठाए। हालांकि, पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने दोनों नेताओं के राजनीतिक कद और भूमिका की सराहना करते कहा कि भूपेंद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित पांच मरीजों की मौत, अलर्ट जारी; अब तक 49 लोगों में पुष्टि

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ये मरीज दूसरी बीमारियों से भी जूझ रहे थे। उधर, प्रदेश में मरीजों की संख्या 31 से बढ़कर 49 हो गई है। अब तक सामने आए मरीजों में 34 देहरादून के हैं। मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही एक अगस्त से अब तक प्रदेश में 49 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के राज्य सर्विलांस अधिकारी डॉ. पंकज के मुताबिक, जहां से भी मरीज सामने आए हैं, उन इलाकों में स्क्रीनिंग तेज कर दी गई है। रैपिड रिस्पॉन्स टीमें सभी जिलों में माइक्रो लेवल पर काम कर रही हैं। रिस्पॉन्स टीम में शामिल फिजिशियन और एक विशेषज्ञ समेत चार स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्क्रीनिंग कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, संक्रमण की चपेट में आने वाले व्यक्ति की पिछले 10 से 15 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। इसके अलावा कौन-कौन लोग मरीज के संपर्क में आए हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की भी इंफ्लुएंजा एच1एन1 की जांच की जा रही है। को-मॉर्बिड वाले मरीजों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश प्रदेश में अब तक सामने आए मरीजों में ज्यादातर देहरादून के हैं। ऐसे में दून के सीएमओ डॉ. मनोज कुमार को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. शर्मा के अनुसार, को-मॉर्बिड यानी ऐसे मरीज, जो पहले से शुगर, रक्तचाप, श्वसन और दिल की बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन मरीजों की रोग प्रत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

तनाव का दंश: मां ने बताया आईआईटी दिल्ली में ऋषिकेश की आत्महत्या का कारण; मौत से दो दिन पहले हुई थी बात

बेगूसराय के बखरी निवासी और आईआईटी दिल्ली में अध्ययनरत छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दो दिन पहले तक मां आशा पोद्दार ने बेटे से फोन पर सामान्य बातचीत की थी। इसके बाद अचानक उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर मायावती की दो टूक, महापुरुषों का सम्मान बना रहे, न बनाएं राजनीतिक हथियार

यूपी: आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर मायावती की दो टूक, महापुरुषों का सम्मान बना रहे, न बनाएं राजनीतिक हथियार बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से संविधान, हिजाब विवाद और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर चल रहे तनाव पर पार्टी का कड़ा रुख साफ किया है। बाबा साहेब द्वारा दिए गए धर्मनिरपेक्ष संविधान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश के सभी धर्मों की मान्यताओं, परंपराओं और रीति-रिवाजों का पूरा सम्मान होना चाहिए तथा इनमें किसी भी तरह का हस्तक्षेप अनुचित है। शैक्षणिक संस्थानों में यूनिफॉर्म, पर्दा या हिजाब से जुड़े विवादों पर उन्होंने सलाह दी कि ऐसे मामलों को अनावश्यक तूल देकर अदालती या कानूनी विवाद बनाने से बचना चाहिए। स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन को आपसी समझ-बूझ से इन मुद्दों को सुलझाना चाहिए ताकि कोई भी तत्व इस पर संकीर्ण राजनीति न कर सके। इसके साथ ही, उन्होंने उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बने तनावपूर्ण माहौल का तुरंत और शांतिपूर्ण समाधान निकालने की मांग की है। यह है पूरा मामला बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में ग्राम समाज की खलिहान की भूमि पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और गिराकर क्षतिग्रस्त करने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

एनबीईएमएस: नीट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड, जानें कब होगा एग्जाम

NEET PG 2026 Exam: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करा चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 11 अगस्त को जारी की जा चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें। एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी? उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें। NEET PG 2026 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, फोटो, परीक्षा की तिथि और समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 30 अगस्त को होगी परीक्षा नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को एकल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस वर्ष परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। परीक्षा में 180 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 210 मिनट का समय मिलेगा। पहले परीक्षा में 200 प्रश्न होते थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

युद्ध बढ़ेगा तो भूख भी: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को चेताया- संघर्ष रोकें, वरना बढ़ेगा खाद्य संकट

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से संघर्षों के कारण पैदा होने वाले मानवीय संकट को कम करने को अपनी पहली प्राथमिकता बनाने की अपील की है। भारत ने चेताया कि ऊर्जा, उर्वरक, समुद्री परिवहन और कृषि व्यापार में रुकावटें वैश्विक खाद्य सुरक्षा को प्रभावित कर रही हैं, जिसका सबसे ज्यादा असर आयात पर निर्भर विकासशील देशों पर पड़ रहा है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन, होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर से जुड़ी परिस्थितियों को खाद्य आपूर्ति के लिए गंभीर खतरा बताते हुए सुरक्षित समुद्री कॉरिडोर और जहाजों के सत्यापन की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में उछाल, तेल की कीमतों में गिरावट से सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। तेल की कीमतों में गिरावट ने बाजार को बड़ा सहारा दिया। ईरान ने ओमान के साथ हॉर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन पर बातचीत फिर से शुरू की है। इससे इस रणनीतिक जलमार्ग के जल्द खुलने की नई उम्मीदें जगी हैं। सेंसेक्स 321 अंक बढ़कर 77,970 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 50 करीब 42 अंक की वृद्धि के साथ 24,377 पर पहुंच गया। व्यापक बाजार भी सकारात्मक रुख के साथ खुले। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 0.45 फीसदी ऊपर चढ़े। एनएसई पर 1,931 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। वहीं, 566 शेयरों में गिरावट आई और 120 शेयर अपरिवर्तित रहे।सेंसेक्स में इटरनल शेयर्स करीब दो फीसदी उछलकर सबसे अधिक लाभ में रहे। आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के शेयरों में भी करीब एक फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, टाटा स्टील, इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयरों में करीब एक फीसदी की गिरावट आई। विभिन्न क्षेत्रों में निफ्टी पीएसयू बैंक सूचकांक एक फीसदी से अधिक बढ़ा। हालांकि, निफ्टी मेटल, निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो लाल निशान में फिसले।जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार के अनुसार, बाजार के लिए दो मुख्य सकारात्मक कारक हैं। पहला, अमेरिका और ईरान के बीच एक और युद्धविराम की खबर है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से शिपिंग फिर से शुरू करने की पहल हुई है। इससे ब्रेंट क्रूड दर 86.3 डॉलर पर आ गई है। भारतीय बाजार की तेजी मुख्य रूप से कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से बाधित थी। कच्चे तेल में यह तेज गिरावट बाजार के लिए सकारात्मक है। दूसरा, अमेरिका में बॉन्ड यी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

धामी कैबिनेट का फैसला: अब करीब सभी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सात हजार से अधिक कर्मी होंगे नियोजित

निरंतर नियोजित शर्त को हटा दिया गया वहीं, सैनिक कल्याण विभाग के 20 फरवरी, 2026 के शासनादेश में उल्लिखित निरंतर नियोजित शर्त को हटा दिया गया है। इससे एक जनवरी, 2016 से पहले कार्यरत उपनलकर्मी, जो अभी भी सेवारत हैं, उन्हें न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। यह लाभ तीन फरवरी, 2026 के संशोधित शासनादेश के तहत दिया जाएगा। यदि किसी विभाग में सृजित, स्वीकृत पदों के विपरीत उपनल कर्मचारी कार्यरत हैं तो नियुक्ति की तिथि से उन्हें स्वीकृत पदों के सापेक्ष नियोजित माना जाएगा। जबकि अन्य को स्वीकृत पद के सापेक्ष कार्ययोजित होने तक उसी विभाग में सीधी भर्ती के पद के सापेक्ष वेतनमान के आधार पर कार्ययोजित किया जा सकेगा, जिसके लिए वह न्यूनतम अर्हता धारित करते हों। ये भी पढे़ं…उत्तराखंड: अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा सम्मान पद उपलब्ध न होने की स्थिति में अधिसंख्य पदों का सृजन, समायोजन करवाया जाएगा। इसके लिए एक अलग से व्यवस्था समिति गठित की जाएगी। वहीं, उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में प्रत्यक्ष अनुबंध पर कार्यरत पूर्व उपनलकर्मियों को भी वेतनमान का न्यूनतम और परिवर्तनीय महंगाई भत्ता मिलेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

अतीक के बेटे अबान की मौत पर नया खुलासा: 130 किमी रफ्तार, दस फीट उछली, फिर दाएं पहिये पर गिरी कार; ये सवाल बाकी

1 of 18 Atiq Ahmed Son Death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें तकनीकी जांच कमेटी ने हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार का मुआयना किया, उसके बाद यह रिपोर्ट सौंपी गई। रिपोर्ट से हादसे की तो पुष्टि होती है लेकिन, इसके पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी हालांकि दुर्घटना के हालत को देखते हुए चालक को झपकी आने की संभावना जताई जा रही है। जांच रिपोर्ट लखनऊ आला पुलिस अफसरों को भी भेजी गई है। झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। जानकारी सामने आई है कि अबान की कार हादसे से पहले करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। इसका खुलासा हादसे के बाद तकनीकी जांच के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट में हुआ है। 2 of 18 Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला छह अगस्त की सुबह प्रयागराज से झांसी आते समय झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अबान की कार हाईवे की सुरक्षा दीवार से जा भिड़ी थी। हादसे के बाद तकनीकी जांच के लिए परिवहन विभाग के आरआई राघव कुमार एवं एमटी (तकनीकी) प्रभारी शिव कुमार की अगुवाई में टीम बनाई गई। 3 of 18 सड़क से नीचे उतरी अबान की कार - फोटो : वीडियो ग्रैब जांच के दौरान टीम ने कार के ब्रेकिंग सिस्टम, स्टीयरिंग, सस्पेंशन, पहिये, व्हील अलाइनमेंट, वाहन की बॉडी का क्रश पैटर्न, पैसेंजर कंपार्टमेंट, एयरबैग और सीट-बेल्ट सिस्टम की जांच की। जांच में यह भी देखा गया कि हादसे से पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk