सिंगरौली में नगर निगम के दमकल वाहन से सत्तारूढ़ दल के विधायक रामनिवास शाह की कार धोए जाने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। हालांकि विधायक ने सफाई देते हुए कहा है कि वे मौके पर मौजूद नहीं थे और फायर ब्रिगेड की गाड़ी उनके बंगले की टंकी में पानी भरने के लिए आई थी। सामने आए वीडियो में नगर निगम का दमकल वाहन पानी के तेज प्रेशर से एक कार को धोता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह कार विधायक रामनिवास शाह की है। वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे कि आग और आपात स्थिति के लिए तैनात दमकल वाहन का इस्तेमाल निजी काम के लिए कैसे किया गया। मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोगों और विपक्षी नेताओं ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि उन्हें भी सोशल मीडिया के जरिए फायर ब्रिगेड से उनकी गाड़ी धोए जाने वाले वीडियो की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि उनके आवास में पानी की समस्या थी, इसलिए नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ी टंकियों में पानी भरने के लिए पहुंची थी। विधायक के अनुसार टंकियां अधिक ऊंचाई पर होने के कारण फायर ब्रिगेड के जरिए पानी भरा गया।उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को उनकी गाड़ी फायर ब्रिगेड से धोने के लिए नहीं कहा था। टंकियों में पानी भरने के बाद वाहन धोने की स्थिति कैसे बनी, यह नगर निगम से स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस संबंध में अपने ड्राइवर से जानकारी मिली है और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति नगर निगम के स्पष्टीकरण के बाद ही साफ होगी।मामला सामने आने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें