06:35 PM, 26-Aug-2026 नेपाल टूरिज़्म बोर्ड ने मदद के लिए जारी किए नंबर नेपाल टूरिज़्म बोर्ड ने भी मदद के लिए कुछ नंबर जारी किए हैं, जिनमें टोल-फ्री इमरजेंसी नंबर 1234, हॉटलाइन 1144 और टूरिस्ट पुलिस का नंबर 9851289445 शामिल है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ ने नुवाकोट में बेत्रावती को रसुवा में रसुवागढ़ी बॉर्डर क्रॉसिंग से जोड़ने वाली 42 किलोमीटर लंबी सड़क को बहा दिया। अखबार ने सड़क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल और प्रवक्ता शुभराज न्यूपाने के हवाले से बताया कि बाढ़ के पानी ने कई जगहों पर सड़क को नष्ट कर दिया और कई कंक्रीट के पुलों को बहा दिया। नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRM) ने एक बयान में रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितवन और गोरखा में नदी के किनारे रहने वाले लोगों से कहा है कि वे हाई अलर्ट पर रहें और अगली सूचना तक सुरक्षा उपाय अपनाएं। 05:59 PM, 26-Aug-2026 सशस्त्र सीमा बल ने सभी यूनिट्स को किया अलर्ट सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों ने बताया कि नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने 1,751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी सभी यूनिट्स को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए बल की 18 टीमों को तैनात किया गया है, जिनमें से सात टीमें स्टैंडबाय पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोसी और नारायणी नदी बेसिन में पानी का बहाव बढ़ने और नेपाल की छोटी नदियों में अचानक बाढ़ आने की आशंका के बीच SSB ने यह अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में घाघरा/करनाली और महाकाली नदी के किनारे बसे संवेदनशी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
बिहार में बाढ़ का खतरा Live: नेपाल का प्रलय पहुंच रहा बिहार, गंडक बराज के सभी गेट खोले; सीएम ने दिए निर्देश
06:35 PM, 26-Aug-2026 नेपाल टूरिज़्म बोर्ड ने मदद के लिए जारी किए नंबर नेपाल टूरिज़्म बोर्ड ने भी मदद के लिए कुछ नंबर जारी किए हैं, जिनमें टोल-फ्री इमरजेंसी नंबर 1234, हॉटलाइन 1144 और टूरिस्ट पुलिस का नंबर 9851289445 शामिल है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ ने नुवाकोट में बेत्रावती को रसुवा में रसुवागढ़ी बॉर्डर क्रॉसिंग से जोड़ने वाली 42 किलोमीटर लंबी सड़क को बहा दिया। अखबार ने सड़क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल और प्रवक्ता शुभराज न्यूपाने के हवाले से बताया कि ब