Prayagraj : माघ मेले में दूसरे दिन फिर लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

प्रयागराज- माघ मेले में बुधवार को फिर आग लग गई है। यह आग झूंसी इलाके के किसी सेक्टर में लगी है। शास्त्री ब्रिज से किसी ने यह तस्वीर ली है। आग लगने के कारण अफरातफरी का माहौल है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को भी झूंसी क्षेत्र के सेक्टर पांच में भी आग लगी थी। बताया जाता है कि बुधवार को तुलसी मार्ग पर आग लगी है। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 1 min · National Desk

US-Greenland Conflict: 'अमेरिकी नियंत्रण से कम कुछ भी नामंजूर', ग्रीनलैंड पर ट्रंप की दो टूक; NATO पर भी बयान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं खबर अपडेट की जा रही है… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर नजर है, जिससे ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देशों और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ चुका है। इस बीच एक बार फिर ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर अपनी मंशा जाहिर की है। बुधवार (14 जनवरी) को ट्रंप ने साफ कहा कि ग्रीनलैंड पर अमेरिका का कंट्रोल न होना अस्वीकार्य है। ट्रंप का यह बयान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के डेनिश और ग्रीनलैंड के अधिकारियों के साथ बातचीत करने से कुछ घंटे पहले आया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 1 min · National Desk

महाराष्ट्र महानगर पालिकाओं की पूरी कहानी: कब कौन सी महानगर पालिका अस्तिव में आई, कितनी आबादी पर इनका असर?

पांच अलग-अलग श्रेणियों में बंटी है 29 महानगर पालिकाएं महाराष्ट्र की महानगर पालिकाओं को पांच श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें ए+, ए, बी, सी और डी श्रेणियां शामिल हैं। देश की सबसे बड़ी महानगर पलिका बीएमसी A+ श्रेणी में है। वहीं, नागपुर और पुणे महानगर पालिकाएं ए श्रेणी में शामिल हैं। बी श्रेणी में तीन महानगर पालिकाओं को रखा गया है। इनमें नासिक, ठाणे और पुणे जिले की पिंपरी चिंचवड़ महानगर पालिकाएं शामिल हैं। सी श्रेणी में चार महानगर पालिकाओं को रखा गया है। इनमें ठाणे जिले की कल्याण डोंबिवली और नवी मुंबई महानगर पालिकाएं, पालघर जिले की वसई विरार महानगर पालिका और छत्रपति संभाजीनगर जिले की छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका शामिल हैं। अन्य 19 महानगर पालिकाओं को डी श्रेणी में रखा गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 1 min · National Desk

अयोध्या: मकर संक्राति का स्नान कल, पांच लाख से अधिक श्रद्धालु लगाएंगे सरयू में डुबकी; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

मकर संक्रांति और माघ मेले के दौरान अयोध्या धाम में लाखों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए नगर निगम ने व्यापक इंतजाम किए हैं। नगर निगम ने 24×7 सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की है। साथ ही प्रकाश, शौचालय व चेंजिंग रूम के भी इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में कुल 960 मेला कर्मी और 528 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सफाई व्यवस्था को तीन पालियों में बांटा गया है, जिससे दिन-रात निरंतर स्वच्छता बनी रहे। इसके अलावा 15 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि हाईटेक उपकरणों जैसे बीएमएस (ब्रूम मशीन सिस्टम), एंटी स्मॉग गन, मैकेनाइज्ड सफाई मशीनें और पीए सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। इनके माध्यम से न केवल सफाई होगी, बल्कि श्रद्धालुओं के बीच जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। एक महत्वपूर्ण पहल के तहत निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों द्वारा घूमकर गोवंशों को पकड़ा जा रहा है और उन्हें सुरक्षित गोशालाओं में पहुंचाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 19 मोबाइल टॉयलेट और कई सामुदायिक शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि खुले में शौच जैसी समस्या न हो। नगर आयुक्त ने बताया कि इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन नियमित रूप से 345 स्थलों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। अयोध्या धाम में कुल 36 स्थलों पर गैस हीटर अलाव की व्यवस्था की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

Karnataka: 'राहुल गांधी के साथ नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई बात नहीं हुई', कयासों के बीच शिवकुमार ने दी सफाई

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बुधवार को साफ किया कि मंगलवार को जब उनकी राहुल गांधी के साथ बात हुई थी, उसमें कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। दरअसल राहुल गांधी, जब मंगलवार को कर्नाटक दौरे पर पहुंचे थे तो शिवकुमार उनसे अकेले में बातचीत करते नजर आए थे। जिसके बाद फिर से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के कयास शुरू हो गए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 1 min · National Desk

Supreme Court: महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में आरोपी को जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला पलटा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सुप्रीम कोर्ट ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख रहे महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में एक आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। आरोपी आद्या प्रसाद तिवारी महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में मुख्य आरोपी है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि अभी सुनवाई पूरी होने में समय लगेगा और आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 1 min · National Desk

Bengal ED Raids Row: ईडी ने की सुनवाई टालने की अपील, TMC ने कलकत्ता हाईकोर्ट से मांगी डेटा की सुरक्षा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील कल्याण बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय की सुनवाई टालने की अपील पर आपत्ति जताई। दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाई कोर्ट में अपनी याचिका में मुख्यमंत्री को भी एक पक्ष बनाया है। ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने जस्टिस सुव्रा घोष की बेंच के सामने कहा कि एजेंसी हाई कोर्ट में मामलों को टालने की मांग कर रही है, क्योंकि उसने इसी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने कहा कि जब कोई मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग हो, तो हाई कोर्ट को उस पर सुनवाई नहीं करनी चाहिए।इससे पहले इस मामले की सुनवाई तय तारीख पर नहीं हो सकी थी, क्योंकि अदालत परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई थी। जिसके चलते 9 जनवरी को अदालत ने सुनवाई को स्थगित कर दिया था।9 जनवरी को ईडी ने अपनी याचिका में दावा किया है कि इस घटना में राज्य के सर्वोच्च राजनीतिक नेतृत्व की सीधी भागीदारी थी और पुलिस बल का दुरुपयोग किया गया। एजेंसी ने अदालत से आग्रह किया है कि वह सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने और मुख्यमंत्री सहित सभी संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच करने का निर्देश दे। एजेंसी ने कहा कि सीबीआई की जांच जरूरी है, क्योंकि कलकत्ता हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने लगातार यह माना है कि जहां राज्य में ऊंचे और शक्तिशाली लोग संज्ञेय अपराधों को करने में शामिल होते हैं, वहां जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर दी जानी चाहिए।ईडी ने सर्च वाली जगहों से अवैध रूप से और जबरदस्ती ले जाए गए सभी डिजिटल उपकरणों, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, स्टोरेज मीडिया और दस्तावेजों को तत्काल जब्त करने, सील करने, फोरेंसिक संरक्षण और ईडी की कानूनी हिरासत में वापस करने की भी मांग की थी।इस मामले को लेकर टीएमसी न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

Makar Sankranti Images: देशभर में मकर संक्रांति-पोंगल की धूम, यहां देखें प्रयागराज से गंगासागर तक उल्लास

1 of 8 मकर संक्रांति - फोटो : PTI Link Copied makar sankranti 2026 Images : आज मकर संक्रांति और पोंगल का पर्व मनाया जा रहा है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोंगल पर्व के लिए दक्षिण भारत में हैं तो वहीं मकर संक्रांति का उल्लास पूरे देश में देखने को मिल रहा है। संगम नगरी प्रयागराज से लेकर हरिद्वार की हरकी पौड़ी तक में गंगा स्नान और आस्था की डुबकी लगाकर लोगों ने मकर संक्रांति के पावन पर्व की शुरुआत की। उत्तर भारत में मकर संक्रांति, दक्षिण में पोंगल, पूर्व में गंगासागर मेला और पश्चिम में पतंगों से सजा आसमान पूरे देश में इस पर्व की रौनक बढ़ा देता है। प्रयागराज के संगम पर डुबकी लगाते श्रद्धालु हों या तमिलनाडु में नई फसल का स्वागत करते किसान, हर तस्वीर में एक साझा भाव है। तस्वीरों में देखें प्रयागराज से हरिद्वार तक, मकर संक्रांति और दक्षिण के पोंगल की धूम। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 मोदी ने मनाया पोंगल - फोटो : PTI पीएम मोदी ने मनाया पोंगल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में पोंगल का पर्व मनाया। तमिल संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन जीवित सभ्यताओं में से एक है। पोंगल अब वैश्विक पर्व बन चुका है, जिसे दुनिया भर में तमिल समुदाय मनाता है। उनकी ये तस्वीरें संदेश देती हैं कि यह पर्व किसानों की मेहनत और धरती-सूर्य के प्रति कृतज्ञता का उत्सव है। प्रकृति संरक्षण पर जोर, मिट्टी की सेहत, जल संरक्षण, संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग और गौ सेवा का संदेश दिया। 3 of 8 प्रयागराज संगम स्नान - फोटो : PTI प्रयागराज आज प्रयागराज में संगम तट पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। यहां गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

ICC Rankings: रोहित से छिना ताज, चार साल बाद फिर शीर्ष पर कोहली; इस खास सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय

ICC Rankings: रोहित से छिना ताज, चार साल बाद फिर शीर्ष पर कोहली; इस खास सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे में शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं। आईसीसी की जारी ताजा रैंकिंग में कोहली ने रोहित को पीछे छोड़ दिया है और वह नंबर एक स्थान पर आ गए हैं। रोहित तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं। दिलचस्प बात यह है कि कोहली और मिचेल के बीच महज एक रैटिंग अंक का फासला है। कोहली 785 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं, मिचेल के 784 अंक हैं। 𝗡𝘂𝗺𝗯𝗲𝗿 𝗢𝗡𝗘 👑 Congratulations to Virat Kohli - the Number One Batter in ICC Men’s ODI Rankings 👏👏#TeamIndia | @imVkohli pic.twitter.com/yTWjSQlNb7 — BCCI (@BCCI) January 14, 2026 53 महीने बाद फिर नंबर एक बने विराट कोहली 53 महीने बाद वनडे में फिर नंबर एक बल्लेबाज बने। 37 वर्षीय कोहली जुलाई 2021 के बाद रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। कोहली पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी वनडे में नाबाद 74 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने पिछली चार पारियों में 135, 102, 65 और 93 रन बनाए हैं। कोहली की यह पारी न्यूजीलैंड के 300 रन के लक्ष्य को वडोदरा में सफलतापूर्वक पार करने में अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

Army Chief: क्या है रॉकेट मिसाइल फोर्स, जो बदल सकती है युद्ध की तस्वीर; चीन-पाकिस्तान के पास पहले से मौजूद

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को साल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रॉकेट मिसाइल फोर्स की जरूरत पर बल दिया ताकि पाकिस्तान और चीन की चुनौती से निपटा जा सके। गौरतलब है कि पाकिस्तान और चीन के पास पहले से ही रॉकेट मिसाइल फोर्स मौजूद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 1 min · National Desk