मुंबई में फिर होटल पॉलिटिक्स?: बीएमसी के महापौर पद पर दावा ठोंकने की तैयारी में शिवसेना, CM दे चुके बड़े संकेत

अभी मेयर पद को लेकर अंतिम बातचीत शुरू नहीं हो सकी है। नगर निगमों में मेयर पद के लिए आरक्षण की स्थिति साफ नहीं है। नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण को लेकर टिप्पणी की थी। कई नगर निकायों में 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण पर सवाल उठे हैं। इस मामले की अगली सुनवाई जनवरी 2026 में होनी है। सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना बीएमसी में मेयर पद की मांग कर सकती है। पार्टी इसे अपने संस्थापक बाल ठाकरे की जन्मशताब्दी से जोड़कर देख रही है। 23 जनवरी को बाल ठाकरे की 100वीं जयंती है और शिवसेना इसे उनके प्रति सम्मान के रूप में पेश करना चाहती है। अविभाजित शिवसेना लंबे समय तक बीएमसी पर काबिज रही थी, लेकिन 2022 में पार्टी टूटने के बाद समीकरण बदल गए।बीएमसी चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने 89 सीटें जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी शिंदे शिवसेना को 29 सीटें मिलीं। इस तरह महायुति बीएमसी में सबसे बड़ा गठबंधन बन गई। दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने एमएनएस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा और 65 सीटें जीतीं। कांग्रेस को 24 सीटों पर संतोष करना पड़ा। वोट शेयर के लिहाज से भी भाजपा 45.22 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रही।मुख्यमंत्री फडणवीस ने साफ किया है कि मेयर पद को लेकर कोई विवाद नहीं है और फैसला सामूहिक रूप से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय वे खुद, उपमुख्यमंत्री शिंदे और पार्टी के वरिष्ठ नेता मिलकर करेंगे। हालांकि, फडणवीस विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शामिल होने के लिए दावोस रवाना हो रहे हैं और 24 जनवरी के बाद ही मुंबई लौटेंगे।बीएमसी चुनावों के नतीजे महाराष्ट्र की राजनीति में महायुति की मजबूती दिखाते हैं। होटल पॉलिटिक्स और मेयर पद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs BAN U19 Live Score: बारिश के कारण फिर रुका मैच, बांग्लादेश का स्कोर 90/2; तमीम-अलीन क्रीज पर

07:39 PM, 17-Jan-2026 IND vs BAN U19 World Cup Live Score: बारिश के कारण रुका मैच भारत और बांग्लादेश की अंडर-19 टीमों के बीच विश्व कप का मैच बारिश के कारण एक बार फिर रुक गया है। भारत ने बांग्लादेश को 239 रनों का लक्ष्य दिया है। जवाब में बांग्लादेश ने 17.2 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर तमीम और अलीन मौजूद हैं। इससे पहले भारत की पारी के दौरान भी बारिश ने मैच में खलल डाला था जिसके बाद मैच 49-49 ओवर का कराने का फैसला किया गया। भारत और बांग्लादेश की अंडर-19 टीमों के बीच विश्व कप का मैच बारिश के कारण एक बार फिर रुक गया है। भारत ने बांग्लादेश को 239 रनों का लक्ष्य दिया है। जवाब में बांग्लादेश ने 17.2 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर तमीम और अलीन मौजूद हैं। इससे पहले भारत की पारी के दौरान भी बारिश ने मैच में खलल डाला था जिसके बाद मैच 49-49 ओवर का कराने का फैसला किया गया। 07:28 PM, 17-Jan-2026 IND vs BAN U19 World Cup Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 80 के पार भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश का स्कोर 80 रन के पार पहुंच गया है। बांग्लादेश के लिए तमीम के साथ कलाम सिद्धिकी अलीन क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश का स्कोर 80 रन के पार पहुंच गया है। बांग्लादेश के लिए तमीम के साथ कलाम सिद्धिकी अलीन क्रीज पर मौजूद हैं। 07:03 PM, 17-Jan-2026 IND vs BAN U19 World Cup Live Score: बांग्लादेश को दूसरा झटका कनिष्क चौहान ने रिफात को आउट कर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया है। रिफात 37 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। रिफात और तमीम के बीच दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

What PM Spoke In Assam Rally: घुसपैठ-कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा- इनको घुसपैठिए पसंद, बने कट्टर वोट बैंक

बंगाल के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने असम में भी एक जनसभा को संबोधित किया। यहां पर भी उन्होंने घुसपैठ का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों का नतीजा आज सबके सामने है। उन्होंने कहा कि असम में शांति, विकास और आत्मविश्वास लौट रहा है। खासकर बोडो समाज के युवाओं में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है, जो अब सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे असम के विकास के लिए काम कर रहे हैं। मैंने जितनी बार असम का दौरा किया है, उतना आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। ‘बागुरुम्बा दोहोउ’ डांस परफॉर्मेंस सिर्फ एक उत्सव नहीं, यह बोडो समुदाय के प्रति सम्मान का प्रतीक है। अब असम में गोलियों की आवाज की जगह संगीत वाद्ययंत्रों की आवाज सुनाई देती है बोडो शांति समझौते ने असम में वर्षों से चले आ रहे अशांति को समाप्त किया और शिक्षा एवं प्रगति के नए रास्ते खोले। कांग्रेस ने यह सुनिश्चित किया कि असम का बोडोलैंड मुख्यधारा से कटा रहे। पीएम मोदी ने कहा कि आज बोडो समाज के युवा असम के सांस्कृतिक दूत बन रहे हैं। खेल के मैदान से लेकर कला और संस्कृति तक, बोडो समाज के बेटे-बेटियां देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये युवा नए विश्वास के साथ बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें पूरा भी कर रहे हैं। पीएम मोदी के मुताबिक, बोडो समाज की यह प्रगति असम को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रही है।प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जब भी असम की कला, संस्कृति और पहचान का सम्मान किया जाता है, कांग्रेस को तकलीफ होती है। उन्होंने सवाल किया कि भूपेन हजारिका को भारत रत्न देने का विरोध किसने किया था। जवाब खुद कांग्रेस है। पीएम मोदी ने कहा कि जब वे असम की संस्कृति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

क्यों विवादों में हैं एआर रहमान?: कंगना बोलीं- आप नफरत में अंधे हो गए; जावेद अख्तर बोले-ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ

मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में रहमान ने म्यूजिक इंडस्ट्री में फैली सांप्रदायिकता, बीते आठ साल में मिले कम काम और फिल्म ‘छावा’ पर भी बात की। रहमान ने इस इंटरव्यू में कई विवादित बयान दिए जिनपर अब बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेताओं समेत कई धर्मगुरू भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला… पहले जानिए रहमान ने क्या कुछ कहा ? रहमान ने बीबीसी एशियन को दिए इस इंटरव्यू में कम काम करने का कारण बताते हुए कहा- ‘बीते आठ साल से मैं यह महसूस कर रहा हूं कि इंडस्ट्री में टैलेंट के दम पर काम नहीं मिलता। म्यूजिक इंडस्ट्री की कमान ऐसे हाथों में है जो न तो क्रिएटिव हैं और ना ही क्रिएटिविटी को समझते हैं। धर्म भी कम काम करने का एक कारण है। आपके सामने तो लोग कुछ नहीं बोलते पर पीठ पीछे कानाफूसी करते हैं।’ 2. इंडस्ट्री में फैली सांप्रदायिक भावना आगे संगीतकार ने इसी इंटरव्यू में यह भी कहा कि धीरे-धीरे वो सांप्रदायिक भावना को फिल्मी और संगीत की दुनिया पर हावी होता हुआ महसूस कर रहे हैं। इसका असर उन्हें अपने काम पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। वहीं फिल्म ‘छावा’ के बारे में रहमान ने कहा, ‘छावा एक बांटने वाली फिल्म है। मुझे लगता है कि इसने लोगों के बीच के बंटवारे का फायदा उठाया। लेकिन मुझे यह भी लगता है कि इसका मकसद बहादुरी दिखाना था।’ अब जानिए इस बयान पर मिले कैसे रिएक्शन? आप जैसा नफरत फैलाने वाला इंसान नहीं देखा: कंगना अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने रहमान विवाद पर एक इंस्टा स्टोरी साझा करते हुए रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘प्रिय रहमान जी, मुझे फिल्म इंडस्ट्री में एक भगवा पार्टी को सपोर्ट करने की वजह से बहुत ज्यादा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

पीएम मोदी बंगाल के बाद असम पहुंचे: गुवाहाटी हवाई अड्डे से अजारा तक चार किमी का रोड शो, उमड़े भाजपा समर्थक

इस साल पश्चिम बंगाल के अलावा असम और कई अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। अधिकांश जगहों पर सियासी सरगर्मियां धीरे-धीरे परवान चढ़ रही हैं। आज बंगाल में चुनावी बिगुल फूंकने के बाद पीएम मोदी असम दौरे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री गुवाहाटी हवाई अड्डे से अजारा तक चार किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोड शो पूरा करने के बाद पीएम मोदी गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम- बागुरुम्बा द्वौ में भी भाग लेंगे।खबरों के मुताबिक असम में पीएम मोदी के स्वागत में प्रदेश भाजपा ने यह बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया है। इसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई भाजपा नेता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं। भाजपा समर्थक भी बड़ी संख्या में पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 1 min · National Desk

बहन से लड़ बहन ने दे दी जान: नाबालिग को छोड़ बाहर गया था पूरा परिवार, लौटे तो 15 साल की बेटी फंदे से लटकी मिल

बुआ की बेटी से हो गया था नाबालिक का झगड़ा प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका का अपनी बुआ की लड़की से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की और आसपास के लोगों से भी घटना से संबंधित जानकारी जुटाई है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजन की ओर से मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। किशोरी के शव को परिजन को सौंप दिया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल पुलिस की ओर से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi Malda Rally: TMC पर बरसे पीएम मोदी; बोले- घुसपैठिए हक छीन रहे हैं, भाजपा सरकार बनते ही कार्रवाई करेंगे

ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। त्रिपुरा में कई वर्षों से भाजपा पर जनता भरोसा जता रही है। असम ने बीते चुनावों में भाजपा को समर्थन दिया है। कुछ दिन पहले बिहार में भाजपा-एनडीए की सरकार बनी है। महाराष्ट्र के शहरी निकाय चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली। मुंबई के बीएमसी में पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड सफलता मिली। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भी भाजपा का मेयर बना। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार बेहद असंवेदनशील और निर्दयी रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए जो पैसा भेजती है, उसे टीएमसी के नेता लूट लेते हैं। पीएम मोदी ने साफ कहा कि गरीबों के हक का पैसा गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या ऐसी सरकार को और मौका दिया जाना चाहिए, जो गरीबों के साथ अन्याय कर रही हो।पीएम मोदी ने कहा कि जिन इलाकों में वर्षों तक भाजपा के खिलाफ झूठ फैलाया गया और अफवाहें उड़ाई गईं, वहां भी अब मतदाता भाजपा को आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा कि इस बार बंगाल की जनता भाजपा को विजयी बनाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि देश का माहौल बदल चुका है और लोग विकास और सुशासन की राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है और इसके लिए पूर्वी भारत का विकास बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि दशकों तक पूर्वी भारत को नफरत की राजनीति ने जकड़ कर रखा, जिससे विकास रुक गया। पीएम मोदी ने दावा किया कि भाजपा ने पूर्वी राज्यों को इस राजनीति के चंगुल से बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि अगर पूर्वी राज्यों का भरोसा किसी एक पार्टी के साथ है, तो वह पार्टी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

क्यों चाबहार नहीं छोड़ सकता भारत?: जानें अमेरिका की चेतावनियों का क्या असर, ईरान के करीब यह बंदरगाह कितना अहम

क्यों चाबहार नहीं छोड़ सकता भारत?: जानें अमेरिका की चेतावनियों का क्या असर, ईरान के करीब यह बंदरगाह कितना अहम विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इस मुद्दे को लेकर हाल ही में भारत में सियासी सरगर्मियां भी बढ़ गईं, जब कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार चाबहार से बाहर होने की योजना बना रही है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर चाबहार बंदरगाह अचानक चर्चा में क्यों आ गया है? यह बंदरगाह आखिर कहां है और यह कितना विकसित है? इसका कूटनीतिक महत्व क्या है? भारत इस बंदरगाह परियोजना में किस हद तक जुड़ा है और यहां कितना निवेश कर चुका है? इस परियोजना को पूरा करने में लगातार देरी क्यों हो रही है? आइये जानते हैं… इस मुद्दे को लेकर हाल ही में भारत में सियासी सरगर्मियां भी बढ़ गईं, जब कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार चाबहार से बाहर होने की योजना बना रही है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर चाबहार बंदरगाह अचानक चर्चा में क्यों आ गया है? यह बंदरगाह आखिर कहां है और यह कितना विकसित है? इसका कूटनीतिक महत्व क्या है? भारत इस बंदरगाह परियोजना में किस हद तक जुड़ा है और यहां कितना निवेश कर चुका है? इस परियोजना को पूरा करने में लगातार देरी क्यों हो रही है? ईरान में जार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

UPW vs MI Live: यूपी ने मुंबई के सामने रखा 188 रन का लक्ष्य, लैनिंग-लिचफील्ड के अर्धशतक; अमेलिया को तीन विकेट

यूपी वॉरियर्स को पहले ही ओवर में शुरुआती झटका लगा। निकोला कैरी ने किरण नवगिरे को बोल्ड कर आउट किया। किरण खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं। शुरुआती झटका लगने के बाद कप्तान मेग लैनिंग ने फीबी लिचफील्ड के साथ मिलकर यूपी वॉरियर्स की पारी को संभाला। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। लैनिंग और लिचफील्ड ने दूसरे विकेट के लिए 119 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचाया। इस दौरान लैनिंग ने अर्धशतक भी पूरा किया। अमनजोत कौर ने लिचफील्ड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। लिचफील्ड 37 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुईं। लिचफील्ड के आउट होने के कुछ देर बाद लैनिंग भी पवेलियन लौट गईं। उन्होंने 45 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 70 रन बनाए।इसके बाद हरलीन देओल ने क्लो ट्रियोन के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन नताली ने ट्रियोन को आउट किया। ट्रियोन 13 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुईं। इसके अगली ही गेंद पर ब्रंट ने श्वेता सहरावत को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। यूपी वॉरियर्स के लिए हरलीन देओल ने 25 और सोफी एक्लेस्टोन ने एक रन बनाए। वहीं, मुंबई के लिए अमेलिया केर ने तीन विकेट लिए, जबकि नेट शीवर ब्रंट को दो विकेट मिले। इसके अलावा निकोला कैरी, हीली मैथ्यूज और अमनजोत कौर ने एक-एक विकेट लिया।मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। एमआई की कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस के दौरान बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किया है। पूनम की जगह क्रांति रेड्डी खेल रही हैं। वहीं, हेली मैथ्यूज की भी एंट्री हु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

Pakistan: घने कोहरे ने पाकिस्तान में ली 24 लोगों की जान, पंजाब और बलूचिस्तान में सड़क हादसों से मचा कोहराम

पाकिस्तान में शनिवार को घने कोहरे ने दो बड़े सड़क हादसों को जन्म दिया। पंजाब और बलूचिस्तान में अलग-अलग दुर्घटनाओं में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सबसे दर्दनाक हादसा पंजाब के सरगोधा जिले में हुआ, जहां एक ट्रक पुल से नीचे सूखी नहर में गिर गया। वहीं बलूचिस्तान के ओरमारा इलाके में एक कोच पलट गई। दोनों घटनाओं ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बलूचिस्तान के में एक यात्री कोच पलट गई। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। यह दुर्घटना भी कोहरे और खराब दृश्यता के कारण हुई। दोनों हादसों में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पंजाब के सरगोधा जिले में यह हादसा तड़के हुआ। रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, ट्रक इस्लामाबाद से फैसलाबाद जा रहा था। इसमें 23 लोग सवार थे, जो एक जनाजे में शामिल होने जा रहे थे। घने कोहरे के कारण मोटरवे बंद थी, इसलिए चालक ने स्थानीय रास्ता अपनाया। कोट मोमिन तहसील के गालापुर बंगला पुल पर पहुंचते ही ट्रक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन पुल से नीचे सूखी नहर में जा गिरा।इस हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें छह बच्चे भी शामिल थे। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। ट्रक पलटने के बाद कई यात्री उसके नीचे फंस गए, जिससे रेस्क्यू कार्य बेहद मुश्किल हो गया। घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल कोट मोमिन ले जाया गया। इनमें से तीन घायलों को बाद में तहसील मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया। रेस्क्यू टीम को घटना की सूचना रात एक बजकर 48 मिनट पर मिली थी, जिसके बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। कोहरे से क्यों बढ़ रहे हैं हादसे? सर्दियों के मौसम में पंजाब और आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk