BMC New Mayor: पूर्व CM उद्धव बोले- बीएमसी में हमारी पार्टी का महापौर सपना, ईश्वर की कृपा रही तो ऐसा ही होगा

महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों में चुनाव संपन्न कराए जा चुके हैं। नतीजों की घोषणा के बाद अब सबकी नजरें बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अगले मेयर यानी महापौर पर टिकी हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि बीएमसी में उनकी पार्टी- शिवसेना (यूबीटी) का महापौर बने, यह सपना है और अगर ईश्वर की कृपा हुई तो ऐसा जरूर होगा। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi: 'तस्वीरों में देखते थे विदेशी ट्रेनें, उस सपने को हकीकत में बदला', मालदा की रैली में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ‘सपने को हकीकत में बदला’ पीएम मोदी ने मालदा में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा ‘आज मालदा से पश्चिम बंगाल की प्रगति को गति देने का अभियान और तेज हुआ है। कुछ ही देर पहले, पश्चिम बंगाल के विकास से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। नई रेल सेवाएं पश्चिम बंगाल को मिली हैं।’ ‘इन प्रोजेक्ट्स से यहां के लोगों के लिए यात्राएं आसान होंगी और व्यापार-कारोबार भी आसान बनेगा। यहां ट्रैक मेंटेनेंस से जुड़ी जो नई सुविधाएं बनी हैं, उनसे यहां के नौजवानों के लिए नए अवसर बनेंगे। बंगाल की इस पावन भूमि से आज भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की तरफ एक और बड़ा कदम उठाया गया है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘आज से भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत हो रही है। ये वंदे भारत स्लीपर ट्रेन देशवासियों के लंबे सफर को और आरामदायक, शानदार और यादगार बनाएंगी। मालदा स्टेशन पर लोग कह रहे थे कि इस ट्रेन में बैठकर उन्हें अद्भुत आनंद हुआ।’ ‘कभी हम तस्वीरों में विदेशों की ट्रेनों को देखकर कहा करते थे कि काश ऐसी ट्रेनें भारत में होती, आज हम उसी सपने को हकीकत में बदलते देख रहे हैं। मैं देख रहा हूं कि विदेशी लोग भारत की मेट्रों की, ट्रेनों की तस्वीरें बनाकर दुनिया को बता रहे हैं कि भारत की रेलों में किस तरह से क्रांति आ गई है।’ ‘देश की ये पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मां काली की धरती को मां कामाख्या की भूमि को जोड़ रही है। आने वाले समय में पूरे देश में, इस आधुनिक ट्रेन का विस्तार होगा। मैं बंगाल को, असम को, पूरे देश को इस आधुनिक स्लीपर ट्रेन के लिए बधाई देता हूं। आज भारतीय रेल आधुनिक होने के साथ-साथ आत्मन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Playing 11: क्या नीतीश रेड्डी को फिर मौका देगा भारत? निर्णायक मैच में गेंदबाजी क्रम में बदलाव संभव

1 of 6 भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI Link Copied भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और निर्णायक मैच काफी अहम होगा। भारत का वनडे में इंदौर में अब तक रिकॉर्ड शत प्रतिशत रहा है और यहां खेले सभी सात वनडे मैचों में टीम को जीत मिली है। भारत की कोशिश रहेगी कि वह सीरीज अपने नाम करे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 रोहित शर्मा - फोटो : PTI रोहित को करना होगा बेहतर प्रदर्शन इस सीरीज में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले रोहित शर्मा पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। शीर्ष क्रम पर उनका बेहद आक्रामक रवैया हालिया वनडे मैचों में भारत की रणनीति का अहम हिस्सा रहा है, लेकिन बार-बार जल्दी आउट होने से उन पर थोड़ा दबाव बढ़ गया है। दूसरी ओर विराट कोहली भारत की वनडे बल्लेबाजी का मुख्य आधार बने हुए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के लिए 50 ओवर का अगला टूर्नामेंट संभवतः जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान होगा और ऐसे में प्रशंसक एक बार फिर कोहली और रोहित से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। 3 of 6 नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI नीतीश या बदोनी किसे मिलेगा मौका? यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में भारतीय टीम प्रबंधन नीतीश कुमार रेड्डी और आयुष बदोनी में से किस को अंतिम एकादश में रखता है। ऑलराउंडर रेड्डी तेज गेंदबाजी करते हैं लेकिन गेंदबाजी में उनका इस्तेमाल कम ही किया जाता है। नीतीश दूसरे मैच में वाशिंगटन सुंदर की जगह खेले थे, लेकिन बल्लेबाजी और गेंदबाजों दोनों में प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। बदोनी मध्यक्रम के अच्छे बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं और यहां की परिस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

MP News: बरैया के बयान पर सियासी तूफान, सीएम की राहुल गांधी से दो टूक 'ऐसे नेता को तत्काल पार्टी से बाहर करो!'

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के हालिया बयान ने देश की राजनीति में तीखा विवाद खड़ा कर दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विशेष वर्ग की महिलाओं के साथ होने वाले यौन अपराधों को धार्मिक ग्रंथों से जोड़कर अभद्र टिप्पणी कर दी। साथ ही उन्होंने अपने बयान में आपराधिक कार्यों को तीर्थ यात्रा से भी जोड़ते हुए पुण्य का बता दिया। राहुल गांधी के मध्यप्रदेश आगमन से पहले कांग्रेस की चुप्पी को बरैया के बयान का समर्थन माना जा रहा है, जिससे सियासी घमासान और तेज हो गया है। कांग्रेस विधायक के इस विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी से विधायक बरैया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इंदौर में राहुल गांधी के साथ मंच पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया — यह सहमति है…स्वीकारोक्ति है। अब स्पष्ट है कि महिलाओं और SC-ST समाज के प्रति दूषित, विकृत और कुंठित मानसिकता सिर्फ़ बरैया की नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पूरी कांग्रेस की सोच है। अगर आपत्ति होती,… pic.twitter.com/Bu41jH6ra6 — Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) January 17, 2026 मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का बयान महिला-विरोधी है। ऐसे नेता समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर आ रहे हैं। उनसे वे मांग करते हैं कि ऐसे कांग्रेस नेता को निलंबित किया जाना चाहिए। कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया ने समाज में विद्वेष फैलाने का काम किया है। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी से उम्मीद करता हूं कि वे विधायक को निलंबत करें, ताकि लगे कि उनके मन में सभी के प्रति समान भावना है।भाजपा ने वि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

BMC Election Results: तेजस्वी से लेकर मर्जिया और सहर तक, जीत के चर्चित चेहरे; इनमें से दो महापौर पद की दावेदार

मुंबई नगर निगम चुनाव 2026 में कई चर्चित चेहरे विजयी रहे। भाजपा की तेजस्वी अभिषेक घोसालकर और राजश्री शिरवाडकर महापौर पद की दावेदार बनकर उभरीं, जबकि मराठी राजनीति में एनसीपी की मर्जिया पठान और AIMIM की सहर यूनुस शेख ने भी अपनी ताकत दिखाई। यह चुनाव नए और युवा नेताओं की बढ़ती भूमिका को उजागर करता है, जहां स्थानीय जनता ने विकास और ईमानदारी को प्राथमिकता देते हुए अपना समर्थन दिया। चर्चा यह है कि क्या मुंबई महानगरपालिका का महापौर शिवसेना (शिंदे समर्थक) से होगा और क्या वे मराठी मूल के होंगे। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा महापौर पद शिवसेना को दे सकती है, ताकि महायुति के भीतर एक संतुलन बने और राजनीतिक संदेश दिया जा सके कि मुंबई के महापौर मराठी मूल के होंगे। इस चुनाव में भाजपा ने कुल 88 सीटें जीती हैं और पार्टी मुंबई में प्रमुख ताकत बनकर उभरी है।तेजस्वी अभिषेक घोसालकर इस चुनाव में सबसे चर्चित चेहरों में से एक रही हैं। दहिसर (वार्ड नंबर 2) से 10,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल करने वाली तेजस्वी वर्तमान में भाजपा की सबसे बड़ी पोस्टर गर्ल मानी जाती हैं। तेजस्वी घोसालकर पिछले महीने ही भाजपा में शामिल हुई थीं। 15 दिसंबर को उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी जॉइन की थी। तेजस्वी की चुनावी यात्रा आसान नहीं रही। उनके पति की हत्या फेसबुक लाइव पर होने जैसी घटनाओं के बावजूद तेजस्वी ने हिम्मत नहीं हारी और जनता के समर्थन से बड़ी जीत दर्ज की। यह उनके नेतृत्व, रणनीति और जनता के साथ जुड़े रहने की क्षमता का प्रमाण है।वार्ड नंबर 172 से विजयी हुई राजश्री शिरवाडकर भाजपा की निष्ठावान और जुझारू मराठी महिला नेता हैं। अगर पार्टी आरक्षण के आधार पर किसी महिला को महापौर बनाना चाहे, तो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi Indore Visit Live: ये कैसा स्मार्ट सिटी मॉडल जहां पानी पीने से हो रही मौतें-राहुल गांधी

01:03 PM, 17-Jan-2026 पानी पीने से मौतें, क्या यही है सरकार का अर्बन मॉडल-राहुल गांधी भागीरथपुरा में पीड़ितों से मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अबर्न मॉडल की बात करती है लेकिन पानी पीने से मौतें हो रही है। क्या सरकार का अबर्न मॉडल यही है। राहुल ने कहा कि हमसे कहा जाता था कि देश को स्मार्ट शहर मिलेंगे,लेकिन यह कैसा स्मार्ट सिटी का मॉडल है, जहां पीने का साफ पानी नहीं मिलता।पानी पीने से लोगों की मौत हो जाती है ।लोगों को डराया जाता है। ये हालत सिर्फ इंदौर में ही नहीं देश के कई शहरों में है।लोगों को साफ पानी मिले, कम प्रदूषण रहे,यह सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन उसे नहीं निभाया जा रहा है। भागीरथपुरा में पीड़ितों से मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अबर्न मॉडल की बात करती है लेकिन पानी पीने से मौतें हो रही है। क्या सरकार का अबर्न मॉडल यही है। राहुल ने कहा कि हमसे कहा जाता था कि देश को स्मार्ट शहर मिलेंगे,लेकिन यह कैसा स्मार्ट सिटी का मॉडल है, जहां पीने का साफ पानी नहीं मिलता।पानी पीने से लोगों की मौत हो जाती है ।लोगों को डराया जाता है। ये हालत सिर्फ इंदौर में ही नहीं देश के कई शहरों में है।लोगों को साफ पानी मिले, कम प्रदूषण रहे,यह सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन उसे नहीं निभाया जा रहा है। 12:54 PM, 17-Jan-2026 पीड़ितों की मांग दोषियों को कड़ी सजा मिले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सबसे पहले गीता बाई के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद वे पैदल ही जीवनलाल के घर पहुंचे। वहां से वे सभी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए संस्कार उद्यान में पहुंचे। रहवासियों ने राहुल गांधी को बताया कि अभी भी क्षेत्र में कई जगहों पर गंदा पानी आ रहा है। वे गंदा पानी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

BMC Polls: हार के बाद ठाकरे बंधुओं की आई प्रतिक्रिया; कहा- महाराष्ट्र-मराठी पहचान के लिए संघर्ष खत्म नहीं हुआ

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव के बाद मराठी समाज और मराठी पहचान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि चाहे चुनाव में उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिले, उनका संघर्ष मराठी भाषा, मराठी लोगों और समृद्ध महाराष्ट्र के लिए हमेशा जारी रहेगा। राज ठाकरे ने अपने संदेश में कहा सबसे पहले, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शिवसेना के सभी निर्वाचित पार्षदों को हार्दिक बधाई। यह चुनाव आसान नहीं था। यह पैसों और सत्ता की ताकत के खिलाफ शिवशक्ति की जंग थी। फिर भी, हमारे कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन संघर्ष किया। उनका यह योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने मनसे की कमी को स्वीकार किया, लेकिन जोर देते हुए कहा कि चुनाव हारने का मतलब यह नहीं कि हिम्मत हार जाए। निर्वाचित पार्षद मराठी लोगों के हितों की रक्षा करेंगे और अगर मराठी समाज के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है, तो उन्हें जवाब देंगे। राज ठाकरे ने आगे कहा हमारा संघर्ष मराठी लोगों, मराठी भाषा, मराठी पहचान और समृद्ध महाराष्ट्र के लिए है। यह संघर्ष ही हमारी असल पहचान है। जो भी गलत हुआ, जो अधूरा रह गया, उसे मिलकर हम सुधारेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र में सत्ता में बैठे लोग और उनके समर्थक हमेशा मराठी लोगों को कमजोर करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में MNS और मराठी लोग एकजुट रहेंगे। उन्होंने संगठन और पार्टी को फिर से मजबूत करने का आह्वान किया। राज ठाकरे ने संदेश समाप्त करते हुए कहा चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन हमारा हर सांस मराठी के लिए है। चलिए फिर से काम शुरू करें और पार्टी को नई दिशा में ले जाएं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने बीएमसी चुनावों में हार के बाद अपनी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi Indore Visit Live: भागीरथपुरा पहुंचकर अव्यान के परिवार से मिले राहुल गांधी, पीड़ितों से की चर्चा

12:19 PM, 17-Jan-2026 संस्कार उद्यान में पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी दूषित पानी से जान गंवाने वालों के घर पैदल चलकर गए। भागीरथपुरा की संकरी गलियों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी है। इसके बाद संस्कार उद्यान में पीड़ित परिवारों से राहुल गांधी ने मुलाकात की है। कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवारों को डेढ़ लाख रुपये की मदद की जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दूषित पानी से जान गंवाने वालों के घर पैदल चलकर गए। भागीरथपुरा की संकरी गलियों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी है। इसके बाद संस्कार उद्यान में पीड़ित परिवारों से राहुल गांधी ने मुलाकात की है। कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवारों को डेढ़ लाख रुपये की मदद की जा रही है। 12:04 PM, 17-Jan-2026 अव्यान के परिवार वालों से मिले राहुल गांधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भागीरथपुरा पहुंचकर अव्यान के परिवार वालों से मुलाकात की। इसके अलावा अन्य पीड़ित परिवारों से चर्चा की। उन्होंने भागीरथपुरा के रहवासियों से बातचीत करके घटना के बारे में जानकारी ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भागीरथपुरा पहुंचकर अव्यान के परिवार वालों से मुलाकात की। इसके अलावा अन्य पीड़ित परिवारों से चर्चा की। उन्होंने भागीरथपुरा के रहवासियों से बातचीत करके घटना के बारे में जानकारी ली। 11:49 AM, 17-Jan-2026 पीड़ितों से मिलने राहुल गांधी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे हैं। यहां पर उनके साथ राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और सदन में विपक्ष के ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: अमेरिका-PAK के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर भड़की कांग्रेस, जयराम रमेश बोले- स्वघोषित विश्वगुरू की...

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को अमेरिकी और पाकिस्तानी सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास किए जाने के बाद केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास ने भारत की विदेश नीति की विफलता को उजागर किया है। पाकिस्तान और अमेरिकी सेनाओं ने ‘इंस्पायर्ड गैम्बिट-2026’ नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया था। रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘स्वयं को विश्वगुरु कहने वाले भारत की आत्मप्रशंसापूर्ण कूटनीति को एक और झटका देते हुए अमेरिकी केंद्रीय कमान ने अभी-अभी एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी और पाकिस्तानी सेना के सैनिकों ने ‘इंस्पायर्ड गैम्बिट’ नामक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास पूरा कर लिया है।‘कांग्रेस सांसद ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘जून 2025 में तत्कालीन अमेरिकी केंद्रीय कमान प्रमुख जनरल माइकल कुनिला ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में पाकिस्तान को एक ‘असाधारण सहयोगी’ बताया था। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के लिए अपनी गहरी प्रशंसा बार-बार जताई, जिनकी भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से उत्तेजक टिप्पणियों ने 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में पाकिस्तान की ओर से रचित आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि तैयार की थी। कल ही, राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया कि उन्होंने 10 मई, 2025 को ऑपरेशन सिंदूर को रुकवाने के लिए हस्तक्षेप किया था।‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने के अपने दावे को दोहराया। इसके साथ ही यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कम से कम 1 करोड़ लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था।ट्रंप ने कहा, ‘एक साल में हमने आठ शांति समझौते किए और गाजा युद्ध खत्म किया। मध्य पूर्व में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

Sikh Guru Remark Row: विजेंद्र गुप्ता बोले- FSL की रिपोर्ट आई, सदन की रिकॉर्डिंग में कोई छेड़छाड़ नहीं

दिल्ली विधानसभा के विवादित वीडियो को लेकर दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने बड़ा दावा किया है। विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि वीडियो की सच्चाई पर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी यानी एफएलएल की रिपोर्ट में वीडियो को ओरिजिनल और बिना किसी छेड़छाड़ के बताया गया है। वीडियो के विजुअल्स और ऑडियो के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या ‘डॉक्टरिंग’ नहीं की गई है दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, ‘जिस सदन की वीडियो के ऊपर प्रश्न उठाए गए, विपक्ष की मांग पर उस सदन की रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी यानी एफएलएल को भेजा गया था और एफएलएल की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जो ऑडियो-वीडियो है वह एक ही है। उसमें किसी प्रकार की छेड़खानी नहीं की गई है। सदस्यों के समक्ष जब मैंने उस दिन दोनों पक्षों को अपने कमरे में बुलाया था। वहां पर विपक्ष की तरफ से यह मांग की गई कि इसकी फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए। सत्ता रूढ़ दल ने भी इस मांग पर अपनी मुहर लगा दी थी।उन्होंने आगे कहा, ‘जब जांच के लिए इसे भेजा गया तो अचानक 9 तारीख को ये खबर आती है कि पंजाब सरकार ने पहले ही इसकी जांच करवा ली, रिपोर्ट भी आ गई और एफआईआर भी दर्ज कर ली गई। यह जो नाटकीय घटनाक्रम रहा है, आज उसका दूध का दूध-पानी का पानी हो गया है।‘दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, ‘मैं पंजाब सरकार के फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की भी सीबीआई जांच करवाऊंगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘शब्दशः ‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल हुआ है और वो वीडियो में पाया गया है। जो भी घटनाक्रम पंजाब में हो रहा है, उस पूरे घटनाक्रम पर हम निश्चित रूप से सीबीआई की जांच करवाएंगे।“इससे पहले आम आदमी पार्टी शासित पंजाब में पुलिस ने दावा कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk